Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य …..

uk-ec

उत्तराखण्ड राज्य मतदाता महोत्सव का शुभारंभ गांधी पार्क, देहरादून में मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग डॉ. नसीम जैदी, आयुक्तगण ओ.पी.रावत, तथा अचल कुमार ज्योति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, महानिदेशक (निर्वाचन व्यय) दिलीप शर्मा, वरिष्ठ प्रधान सचिव आर.के. शर्मा, निदेशक भारत निर्वाचन आयोग श्री निखिल कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का आयोजन दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसके बाद अन्य राज्यों द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाने थे। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसके द्वारा राज्य मतदाता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें मतदाता जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ते हुए इसे एक जनान्दोलन का स्वरूप देना होगा। उत्तराखण्ड देवभूमि है और देवभूमि की पवित्रता के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना होगा कि वह मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करेने का सहभागी बनेगा। डॉ. जैदी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रदेशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि वर्ष 2017 में राज्य में होने वाले चुनाव भयमुक्त और निष्पक्ष होंगे। उन्होंने भी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान प्रक्रिया में शामिल हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग से जो भी सहयोग चाहिए वह दिया जायेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा राज्य मतदाता महोत्सव के सफल आयोजन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जनपद स्तर पर भी आयोजित किये जाय। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारत निर्वाचन आयुक्त ओ.पी.रावत ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम काफी शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति सराहनीय है। इन बच्चों द्वारा जो संदेश दिया गया है, उसका प्रसार पूरे देश में किया जाना चाहिए। आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने कहा कि मतदाता जागरूकता का आज जो दिया जलाया गया है, उसकी रोशनी से पूरा उत्तराखण्ड और देश रोशन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश के सभी जनपदों में किये जाने चाहिए।

Leave A Comment