Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सभी घोटालेबाज भाजपा के आंखो के तारे बने : सुरेन्द्र कुमार

surendra-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा की परिवर्तन रैली के नाम पर व घोटालेबाजों के उपर केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0नड्डा के द्वारा जनसभा में दिए गए भाषण पर अपनी तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में क्यों उत्तराखण्ड के युवा सैनिक शहीद हो रहे हैं। पिछले दो वर्षो में ऐसा क्या हुआ कि जम्मू कश्मीर लगातार अशान्त होता जा रहा है, रोज वहां हमारे महान सेना के नौजवान शहीद हो रहे है जिसमें उत्तराखण्ड के भी कई माताओं ने अपने लाल व बहनों ने अपने सिन्दूर को खोया है। उन्होने कहा कि राज्य के सीमान्त क्षेत्रों में वायु सेवा, हवाई अड्डों व सडको के निर्माण की स्वीकृति व धन सीमान्त क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सीमान्त क्षेत्रों को संसाधन व आधारभूत संरचना की भारी आवश्यकता है। इस पर आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री कुछ राहत देने के दो शब्द नहीं बोल पाए है, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा व पर्यटन में इन क्षेत्रों का भारी योगदान रहा है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा व कालेधन की हर लडाई में हम सरकार के साथ खडे हैं। वहीं उन्होने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0नड्डा को भी उनके द्वारा मुख्यमंत्री व राज्य सरकार पर दिये गये बयान पर उनको घेरते हुए कहा कि पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा के मेडिकल कालेज आज भी केन्द्रीय बजट की स्वीकृति का इन्तजार कर रहे है । अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के 337 करोड़ के बजट स्वीकृति में मात्र 21 करोड़ रूपये मिले हैं जबकि 188 करोड़ रूपये राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से खर्च कर दिये है । पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज के लिए भी कोई धनराशि राज्य को नहीं दिला पाए हैं। उन्होने कहा कि 18 मार्च को दल बदल कर सरकार गिराने, विधायकों की खरीद फरोख्त के पाप को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होने आरोप लगाया कि आपदा घोटाले, घोटालो के सरताज, पाॅलीहाउस घोटाले के मुख्य पात्र व मुम्बई में नाम कमाने वाले एक पूर्व मुख्यमंत्री ने आज भाजपा के मंच की अशोभा बढ़ाई है। अब तो सारे घोटालेबाज भाजपा के आंखो के तारे हो गये हैं।

Leave A Comment