Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



गंगा और यमुना के लिये जुडे़ हाथ चलेंगे साथ-साथ

RISHI

ऋषिकेश/देहरादून। फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमामालिनी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल (निशंक) से परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता तथा ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस के अन्तर्राष्ट्रीय-सह संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण व यमुना और गंगा नदियों को स्वच्छ, अविरल एवं निर्मल बनाने के साथ उनके तटों पर जैविक खेती, वृक्षारोपण तथा नदियों में डाले जाने वाले सीवेज पर विस्तृत चर्चा की और इस पर एक ठोस कार्ययोजना बनाने पर विचार विमर्श किया। पूज्य स्वामी की प्रेरणा से पूर्व मुख्यमंत्री रमेशचन्द्र पोखरियाल ने गंगा नदी पर लिखी अपनी कृति और गंगोत्री के जल से भरी गंगा जली अभिनेत्री हेमामालिनी को भेंट स्वरूप प्रदान की। आज परमार्थ निकेतन में संत, अभिनेता और नेता ने मिलकर संकल्प लिया कि भारत की सभी नदियों को प्रदूषण मुक्त करने तथा देश के हर गांव व शहर को खुले में शौच से मुक्त कर सभी को शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे, इस पुनीत कार्य के लिये उन्होने एक स्वर में देश की जनता और युवाओं का आहृवान किया। उन्होने कहा की संसद से लेकर देश के प्रत्येक शहर, गांव, मोहल्ले व जन-जन को इस अभियान में जोड़कर साथ ही सब मिलकर एक स्वच्छ एवं पवित्र भारत का निर्माण करेंगे जहां चारों ओर स्वच्छ जल और शुद्ध हवा हो। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा, ’भारत में अधिकांश नदियों के किनारे पवित्र तीर्थ क्षेत्र है। तीर्थ हमारी आस्था के केन्द्र है अब उन्ही तीर्थ स्थलों एवं नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिये हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इसके लिये संत, जनता, नेता, अभिनेता, युवा और व्यवसाय जगत के लोग मिलकर स्वच्छता क्रान्ति की एक नई इबारत लिख सकते है। आओ इस स्वच्छता क्रान्ति की इबारत को मिलकर पूरा करे।’ इस अवसर पर अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा, ’पूज्य स्वामी जी की प्रेरणा से मैं देश की पवित्र नदियों और वृक्षारोपण के लिये अपना योगदान प्रदान करूंगी और देश की जनता को इस अभियान के लिये आमंत्रित करती हूँ।’

Leave A Comment