Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



‘ए एंड एम प्रोडक्शन‘ की पहली शाॅर्ट फिल्म ‘श्वेतरक्त‘ 15 को रिलीज होगी

FIL

देहरादून। उत्तराखंड आधारित ‘आहना और मलीहा प्रोडक्शन‘ 15 दिसंबर को अपनी पहली शाॅर्ट फिल्म व दूसरे प्रोजेक्ट को लांच करेगी। ‘ए एंड एम प्रोडक्शन हाउस‘ फीचर फिल्म, शाॅर्ट फिल्म व म्यूज़िक विडियो के निर्माण से संबंधित है। उत्तराखंड के अभिनेता कुनाल शमशेर मल्ला इस प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक हैं। श्वेतरक्त एक शाॅर्ट फिल्म है, जो दिहाड़ी मजदूरी करने वाले पिता व उसकी 13 वर्षीय पुत्री पर बनायी गयी है। गुड्डी नाम की छोटी लड़की पर आधारित फिल्म ‘श्वेतरक्त‘ 15 दिसंबर को लाॅंन्च होगी। यह फिल्म गांव में दूध का अभाव होने पर लड़की का दूध के लिए प्यार व पितृसत्तात्मक परिवार की घृणा के साथ उसकी असमर्थता व अयोग्यता पर लोगों का ध्यान केंद्रित करेगी। राजपूर रोड स्थित सिल्वर सिटी में ‘श्वेतरक्त‘ की पूरी टीम की उपस्थिति में यह शाॅर्ट फिल्म लांच की जाएगी। पिछले वर्ष प्रोडक्शन हाउस ने एक विडियो गीत हर पल रिलीज़ किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया, साथ ही प्रशंसकों ने इसकी खूब सराहना भी की थी। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान ‘ए एंड एम प्रोडक्शन हाउस‘ के संस्थापक कुनाल शमशेर मल्ला ने कहा कि, जिन लोगों को उनकी प्रतिभाओं के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेटफाॅर्म नहीं मिल पाते, हम इस प्रोडक्शन हाउस के द्वारा उनकी प्रतिभाओं को उजागर कर फिल्म सिटी बनाने के लिए पूल बनाना चाहते हैं। हम प्रतिभाओं को बाहर निकालकर उन पर मंथन भी करते हैं, साथ ही कई रचनात्मक प्रोजेक्ट के लिए सृजनात्मक कार्य करते हैं। ‘श्वेतरक्त‘ एक ऐसी कहानी है, जो हमारे दिल के बहुत करीब है, और एक छोटी लड़की पर आाधारित है। उन्होंने कहा कि, अपने प्रोडक्शन की पहली शाॅर्ट फिल्म की रिलीज के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। श्वेतरक्त के निर्देशक एस आर मुकेश तथा इसकी लेखिका व निर्माता अनुराधा पुंडीर मल्ला है। इस फिल्म के प्रमुख कलाकारों में कुनाल शमशेर मल्ला, डाॅ. विधु सक्सेना, जसमीत कौर, विमला ढ़ौंढ़ियाल, चंदा मंमगांई और सुशील यादव ने अहम भूमिका निभायी है। मलीहा मल्ला ने इस फिल्म में एक शानदार गीत गाया है। इसके अलावा अमित वी कपूर ने इस फिल्म का म्यूज़िक, प्रशांत थापा ने लिरिक्स दिये हैं, इसके अलावा अक्षय मदान इसके डिजाइनर है। ‘ए एंड एम प्रोडक्शन‘ की को-फाउंडर अनुराधा पुंडीर मल्ला ने फिल्म के बारे में बताया कि, इस फिल्म को फिल्म फेयर अवार्ड के लिए चुना गया है। इसके अलावा इस फिल्म को नेशनल व इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड के लिए भी भेजा जाएगा।

Leave A Comment