Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



अगर नरेंद्र मोदी गलत नहीं हैं, तो वह जांच से क्यों भाग रहे हैं : आम आदमी पार्टी

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी-अडानी घोटाला देश की आजादी का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। 2014 में अडानी की संपत्ति थी 37000 करोड़। 2018 में संपत्ति हुई 59000 करोड। 2020 में संपत्ति हुई ढाई लाख करोड़। 2022 में संपत्ति हुई 13 लाख करोड़। मोदी जी ने एक व्यक्ति को देश के सारे संसाधन देकर उसको दुनिया का दूसरे नंबर पर सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया। अडानी को मोदी जी ने कोयला, गैस, बिजली, पानी, सड़क, सीमेंट, स्टील, एयरपोर्ट, सीपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण कारोबार सौंप दिए। इस प्रकार आकाश से लेकर पाताल तक भारत में जो कुछ भी मोदी जी के हाथ में था वह सब कुछ अडानी को सौंप दिया। इससे आगे बढ़कर मोदी जी ने अदानी को बांग्लादेश में बिजली का ठेका दिलवाया। श्रीलंका में बिजली का ठेका दिलवाया। ऑस्ट्रेलिया में माइनिंग दिलवाई। जब ऑस्ट्रेलिया में प्राइवेट बैंक अदानी को कर्जा देने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे, तो मोदी जी ने अदानी को 7.5 हजार करोड रुपए का कर्जा एसबीआई से दिलवाया। मोदी जी ने अडानी को अन्य वित्तीय संस्थाओं से ढाई लाख करोड़ का कर्ज दिया। जब अडानी की कंपनियां घाटे में चलने लगी तो मोदी जी ने अडानी के 84 हजार करोड़ रूपए का कर्जा माफ कर दिया।  उन्होंने आगे कहा एक कि बेरोजगार को, किसान को, रेहड़ी वाले को, बेरोजगार नौजवान को जब ढाई लाख का कर्ज चाहिए, यदि एक मजदूर को अपनी बेटी की शादी के लिए ढाई लाख का कर्जा चाहिए तो उसकी चप्पल घिस जाएगी लेकिन उसे कर्जा नहीं मिलेगा और मोदी जी ने अडानी को बिना औपचारिकता पूरी किए ढाई लाख करोड़ का कर्जा दे दिया। मॉरीशस जैसे देश में, कैरेबियाई जैसे देशों में जो टैक्स हेवेन देश कहे जाते हैं, जिन देशों में कर की छूट है, उन देशों में 38 फर्जी कंपनियां खोलकर अडानी ने विदेशों का अपना कई हजार करोड़ रुपये का काल धन अपनी कंपनी में लगाया। जब उसने यह पैसा अपनी कंपनियों पर लगाया तो शेयर के दाम बढ़ गए। जबकि कंपनी का कोई मुनाफा नहीं हुआ था। कंपनी के मुनाफे के हिसाब से उसके शेयर के दाम नहीं बढ़ रहे थे, बल्कि विदेशों से जो काला धन अडानी अपनी कंपनियों में लगा रहा था, उसके हिसाब से शेयर के दाम बढ़ रहे थे। भारत में उसके शेयर ओवर वैल्यू हो रहे थे। यह वास्तविक दाम नहीं था। लेकिन गलत ढंग से अपने शेयर के दाम बढ़ाकर अदानी ने एसबीआई, एलआईसी, पंजाब नेशनल बैंक आदि तमाम बैंकों से कर्ज ले लिया। अदानी ने यह सारा कर्ज अभी चुका नहीं पाया क्योंकि सभी कंपनियां तो घाटे में चल रही थीं। जब इन सब बातों का खुलासा हुआ तो मोदी जी की सरकार अब इस से भाग रही है। वह जवाब नहीं दे रही है। हमारी पार्टी सरकार से जेपीसी बनाने की बात कर रहे हैं। हम उनसे यह भी पूछ रहे हैं कि आपने एक ही व्यक्ति को इतना फायदा क्यों दिया। एलआईसी में इस देश के करोड़ों लोगों का पैसा लगा है। किसी ने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा लगाया है। किसी ने बुढ़ापे की पेंशन के लिए पैसा लगाया है। घर में कोई बीमार हो जाए उसके लिए पैसा लगाया है। मकान बनाने के लिए पैसा लगाया है। एसबीआई में लोगों ने इसलिए पैसा लगाया है कि मुसीबत में वह पैसा उनके काम आएगा। लेकिन आज एलआईसी और एसबीआई में करोड़ों लोगों का पैसा डूब रहा है। 65,400 करोड रुपए 8 दिन में एलआईसी का डूब गया। आम आदमी पार्टी जेपीसी से इसकी जांच कराने की मांग कर रही है? अगर मोदी जी गलत नहीं हैं, तो वह जांच से क्यों भाग रहे हैं। आम आदमी पार्टी संसद से लेकर सड़कों पर मोदी सरकार के इस महा घोटाले के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे। इसी के अंतर्गत कल देहरादून मे भी उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया जी के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आर पी रतूड़ी गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद प्रवक्ता कमलेश रमन, सीमा कश्यप आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment