Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



भगवान महावीर की शिक्षाएं प्रेरणादायक एवं कष्टों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाली

 

देहरादून। देवाधिदेव वर्तमान शासननायक 24वें अंतिम क्रांतिकारी तीर्थंकर श्री 1008 महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक गांधी रोड जैन धर्मशाला झण्डा बाजार मंदिर मे मनाया गया। जैन धर्म के इस युग के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ऋषभदेव के पौत्र मारीचि से लेकर अन्तिम तीर्थंकर भगवान महावीर के भव तक की जीवन यात्रा किसी आत्मा के अपने मिथ्या अहंकार एवं अज्ञान जनित विकारी वृत्तियों के फल में संसार परिभ्रमण की तथा उससे मुक्ति की विचित्र ही कथा है। करोड़ों करोड़ों भव विभिन्न योनियों में बिताने के बाद महावीर के अन्तिम भव से पूर्व के दसवें भव में सिंह की योनि में उन्हें चारण ऋद्धिधारी मुनियों से आत्महित प्रेरक उद्बोधन मिला और उस सिंह योनि से भगवान महावीर के आत्मा की विकास यात्रा प्रारम्भ हुई। अन्तिम भव में वैशाली गणतन्त्र के कुण्डग्राम में राजा सिद्धार्थ व महारानी प्रियकारिणी त्रिशला के घर में चैत्र शुक्ला त्रयोदशी के दिन बालक वर्धमान के रूप में उस पवित्र आत्मा ने जन्म लिया। भगवान महावीर का यह जीवन और उनकी शिक्षाएं भी जगत के सभी प्राणियों के लिये अत्यन्त प्रेरणादायक एवं जागतिक कष्टों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाली हैं।
महावीर जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर महिला जैन मिलन देहरादून द्वारा मासिक मिलन एवं महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष में 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर झंडा बाजार में णमोकार मंत्र का पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी कड़ी मे भारतीय जैन मिलन की शाखा महिला जैन मिलन मूकमाटी द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष में भगवान महावीर का गर्भ व जन्म कल्याणक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर के वंदना से की गई। जिसमे सभी महिलाओं ने ‌ ’त्रिशला के नंदन करते हैं तुमको वंदन पर वंदना प्रस्तुत की  सभी महिलाओं ने सज धज कर माता की सोलह सपनों से लेकर भगवान के पालने झुलाने तक  के दृश्य मनोहारी दिल को छूने वाले  भक्ति भाव से परिपूर्ण थे जिसमें सभी भक्तों ने भक्ति की  गंगा गोते लगाए  और जन्म कल्याणक की खुशियां मनाई  इस अवसर पर जैन मिलन द्वारा महा मासिक मिलन का भी आयोजन महावीर जयंती के उपलक्ष में किया गया जिसमें महावीर भगवान के जीवनकाल पर आधारित प्रश्नोत्तरी की गई। इसी श्रृंखला मे रवीशा जैन के द्वारा जैन संस्कारों का महत्व क्लिमेंटाउन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के बच्चों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन ने कहा कि श्रीजी को रथ पर पर लेकर चलने वाले पात्रों का चयन  प्रातः 10.30 तत्पश्चात जैन धर्मशाला से रथ यात्रा प्रारंभ की जायेगी। इस अवसर पर केंद्रीय महिला संयोजिका मधु जैन पूनम सरिता श्रद्धा प्राची मंजू संयोजक आशीष अर्जुन ..अमित सचिन जैन अजित सुनील सुखमाल जी मोनिका  अशोक सुरेश जी पूनम, सरिता, संगीता ,शिल्पी,श्रद्धा ,प्रियल ,सारिका,मीनू,हिमानी ,वैशाली ,प्राची, कृतिका मंजू जैन, वीना जैन, गीतिका जैन, मधु जैन,शेफाली जैन अलका जैन रश्मि जैन संगीता जैन सुप्रिया जैन सुनीता जैन सुनैना जैन रेखा जैन  राजीव जैन गौरव जैन अनुपमा जैन पायल जैन ज्योति जैन रुकमणी जैन मोनू जैन आदि  उपस्थित रहे।

Leave A Comment