उदय चोपड़ा तब और अब ….
‘मोहबब्तें’ फिल्म से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले उदय चोपड़ा हाल ही में बांद्रा स्थित इमरान हाशमी के घर के बाहर दिखाई दिए। लंबे समय बाद नजर आए उदय के लुक में काफी चेंज देखने को मिला। वे ब्लैक कलर की टी-शर्ट और जीन्स में दिखे और उन्होंने कैप भी लगा रखी थी। बता दें कि वे 2013 में आई फिल्म ‘धूम-3’ के बाद किसी भी फिल्म में नहीं दिखे। उदय चोपड़ा ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर 1991 में आई फिल्म ‘लम्हे’ से अपना करियर शुरू किया था। कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने वाले…
फिल्म ‘जुड़वां-2’ में राजपाल यादव करेंगे वापसी
मुंबई | जल्द अभिनेता राजपाल यादव अपनी फिल्म ‘जुड़वां-2’ में नजर आने वाले हैं। कॉमेडी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल ने 1999 में ‘दिल क्या करे’ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में बड़े रोल के अलावा उन्होंने छोटे-छोटे रोल से ही बॉलीवुड में मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने खुद के लिए एक अलग जोन ही सेट कर लिया। वैसे बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वो अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। राजपाल की पत्नी राधा उनसे करीब 9 साल छोटी हैं। इस बात का खुलासा खुद राजपाल ने एक इंटरव्यू…
फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ एक बार फिर अगेन ….
रोहित की गोलमाल सीरीज की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। देखा जा सकता है कि इस बार फिल्म के 3 मिनट के ट्रेलर में फिल्म में ढेर सारे सितारों अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुनाल खेमू और परणीति चोपड़ा के साथ स्टोरी में हॉरर ट्विस्ट भी जोड़ा गया है, जो कि इस सीरीज की फिल्मों मे पहली बार किया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन और श्रेयस तलपड़े दिखाई देते हैं, इसके बाद से ही हॉरर के क्रम में शुरू हो जाता है। इस सीरीज में परणीति चोपड़ा, तब्बू और प्रकाश…
हनीप्रीत बनी राखी सावंत , जानिए ख़बर
फर्श से धर्म के आड़ में अर्श तक पहुंचे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है. वही उसकी मुँहबोली बेटी हनीप्रीत का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. हनीप्रीत को लेकर कही कोई नेपाल चली गयी बता रहा है तो कही बिदेश जाने की ख़बर पर मोहर लगा रहा है लेकिन इन सब से हट कर राम-रहीम और हनीप्रीत की जिंदगी और उसके पीछे का रहस्य भले ही पर्दे के पीछे छिपा है अब इनकी जिंदगी की तमाम अनसुनी कहानी रुपहले पर्दे पर नजर आने वाली…
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ होगा बंद !
सभी के लिए हसने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म अगर टीवी शो है तो सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा है अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर है. शो को विवाद के चलते बैन करने की मांग उठ रही है. जहा एक तरफ सिख समुदाय दयाबेन और जेठालाल के शो के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है. तो वही उन्होनें शो पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया जा रहा है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चीफ कृपाल सिंह बादुंगर ने अपने एक बयान में कहा, इस शो ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया है. सिख…
खेल ट्रांसपेरेंट कपड़ो की…
खबरों में भी बहुत से खबरे छुपी रहती है जी हां बात कर रहे है अभिनेता एवं अभिनेत्रियों की अब या तो यह अपनी आने वाली फिल्म्स के लिए खबरों के बीच खबरे बनाती है या सचाई कुछ और | इसी क्रम में बीते रोज जैकलीन फर्नांडिज खार स्थित बॉडी स्कल्पचर जिम के बाहर नजर आईं। इस दौरान वो ब्लैक कलर के ट्रांसपेरेंट टॉप और व्हाइट लैगिंग में दिखीं। उनके अलावा रानी मुखर्जी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान रानी ब्लू ड्रेस के ऊपर ऑरेंज कलर के जैकेट और गॉगल्स पहने नजर आईं। इसके अलावा सनी लियोनी को…
KBC : चूक गए करोड़पति बनते वीरेश चौधरी
मुंबई | हरियाणा के शिक्षक वीरेश चौधरी ‘कौन बनेगा करोड़पति 9’ में एक करोड़ रुपए जीतते-जीतते रह गए। वे 50 लाख रुपए जीत चुके थे और एक करोड़ रुपए का सवाल भी उनके सामने आ चुका था। लेकिन उन्हें इसका सही जवाब पता नहीं था और न ही उनके पास कोई लाइफलाइन बची थी। अंत में उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला लिया। 29 साल के वीरेश के पिता शिव कुमार होडल में एक प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। वीरेश के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियां हैं। वीरेश एक बेटी को साइंटिस्ट और दूसरी को स्पोर्टस स्टार बनाना चाहते हैं।…
फिल्म ‘पोस्टर बॉयज़’ की पोस्टर बाजी
फिल्म ‘पोस्टर बॉयज़’ सच्ची घटनाओं पर आधारित मराठी फिल्म का ही हिंदी रीमेक है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह तीन लोगों की फोटो गलती से एक पोस्टर पर छप जाती है जिसमें वह पुरुष नसबंदी का विज्ञापन कर रहे हैं। इसके बाद इन तीनों ही व्यक्तियों की जिंदगी पर क्या असर पड़ता है, यही फिल्म में रोचक तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में प्रशासन, समाज और सरकार के ऊपर भी कटाक्ष किया गया है। फिल्म की कहानी जमघेटी नामक गांव पर आधारित है जहां रिटायर्ड अफसर जगावर चौधरी (सनी देओल), स्कूल मास्टर विनय शर्मा (बॉबी देओल)…
अब यह कॉमेडियन ने भी छोड़ा कपिल का साथ
मुंबई |अली असगर ,सुगंधा मिश्रा और सुनील ग्रोवर, के बाद अब यह कॉमेडियन ने भी छोड़ा कपिल का साथ । समाचार के मुताबिक, ‘द कपिल शर्मा शो’ में बम्पर नर्स का रोल करने वाले कीकू शारदा ने भी कपिल के साथ अपनी राहें अलग कर ली हैं। कीकू जल्दी ही जॉनी लीवर के साथ नया कॉमेडी शो ला रहे हैं, जिसकी शूटिंग सितंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है। खुद कीकू ने बारे में एक बातचीत में कहा, “पहले मैं सोच रहा था कि कपिल के शो के साथ ही नए शो की शूटिंग भी करूं। लेकिन अब…
‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग का कैंसिल होना जारी, जानें क्यों…
शूटिंग का कैंसिल होना ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर जारी है. कई दिनों से सिलेब्स संग शूटिंग कैंसिल की जा रही है. अब इस लिस्ट में ‘बादशाहो’ की टीम का नाम भी जुड़ गया है. मामला यह है की ‘बादशाहो’ की स्टार कास्ट के साथ शूटिंग होने वाली थी. लेकिन खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा सेट पर पहुंचे ही नहीं.पूरी टीम को सुबह 11:30 बजे शूटिंग के लिए बुलाया गया था. ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज फिल्म सिटी 9 बजे आ गए थे. इमरान हाशमी 10:30 बजे शूटिंग के लिए पहुंचे. वहीं अजय देवगन 11 बजे सेट पर…






























