सेना को लेकर राजनीति उचित नहीं: सचिन पायलट
कोलकाता । राज्य में सेना तैनाती को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के बीच उत्पन्न विवाद के बीच शुरूआत में ममता बनर्जी का समर्थंन में उतरी कांग्रेस अब इस मुद्दे पर संभल कर प्रतिक्रिया दे रही है। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि सेना को लेकर राजनीति नहीं होना चाहिए। शनिवार को कांग्रेस के कोलकाता स्थित प्रदेश कार्यालय विधान भवन में संवाददाताओं से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि भारतीय सेना हमारा गर्व है और केंद्र अथवा राज्य सरकार राजनीतिक मामलों में सेना को घसीटने का प्रयास ना करे। उन्होंने कहा कि यदि…
दिल्ली के लिए अच्छा काम कर रहे हैं केजरीवाल : अखिलेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल जी बहुत फास्ट नेता हैं। हर मुद्दे पर वो लड़ लिया करते हैं।” अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि “कम से कम दिल्ली के लिए वो अच्छा काम कर रहे हैं।” अखिलेश ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि वो ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि दिल्ली राजधानी है और लोकतंत्र में ऐसा आदमी होना चाहिए जो चीजों पर रोकते रहे। अखिलेश यादव ने नोटबंदी के मसले पर ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि…
जब 1000 एवम 500 के नोटों को जमा कराने बैंक पहुचे हिमांशु शर्मा …
ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स सुभाष नगर ब्रांच,क्लेमेंट टाउन,देहरादून में नोट बन्दी को लेकर एक अजब गजब दासता देखने और सुनने को मिला | जहां एक तरफ नोट बन्दी को लेकर कही ख़ुशी और कही गम है तो वही सुभाष नगर देहरादून के निवासी हिमाशु शर्मा नोट बन्दी का समर्थन कुछ हट के दिया | विदित हो की हिमांशु शर्मा द्वारा 786 नंबर के 1000 और 500 के नोट लगभग ४ सालो से एकत्रित किये हुए है जिनकी कुल गिनती एक लाख रूपये है | इन धन राशि को आज हिमांशु द्वारा ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स सुभाष नगर ब्रांच,क्लेमेंट टाउन,देहरादून में…
मुकेश अंबानी ने दिया जियो यूजर्स को नए साल का तोहफा, जाने क्या है तोहफा
नई दिल्ली । रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने नया साल आने से पहले ही जियो यूजर्स को नए साल को तोहफा दे दिए। गुरुवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि जियो यूजर्स अब 31 मार्च तक जियो सिम की मुक्त इंटरनेट, वाॅइस काॅलिंग और एसएमएस सर्विस का फायदा उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे इस नए जियो हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के अंतर्गत ग्राहकों को अनलिमिटेड काॅल, डेटा और एसएमएस मुķत मिलता रहेगा। घोषणा के अनुसार जो लोग 4 दिसंबर के बाद से सिम खरिदेंगे उनके लिए यह आॅफर है वहीं जो…
शुक्रवार को मदरसा बंद रखने पर होगी कड़ी कार्रवाई
गुवाहाटी । असम शिक्षा मंत्री डा. हिमंत विश्वशर्मा ने राज्य के सभी मदरसों को शुक्रवार को खुला रखने का निर्देश जारी किया है। जो भी मदरसा इस आदेश का उल्लंघन करते पाया जाएगा, उसके विरूद्ध शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को कठोर निर्देश जारी किया गया है। अन्य शिक्षा संस्थानों की तरह मदरसों में भी रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश होगा। वहीं छह दिसम्बर को मदरसा के शुक्रवार वाले साप्ताहिक अवकाश को लेकर चर्चा करने के लिए मदरसा शिक्षक-कर्मचारी संस्था शिक्षा मंत्री के साथ एक बैठक में इसको लेकर अपनी…
पीएम से माफी की मांग को लेकर अड़ा विपक्ष
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नोटबंदी पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के चलते कल राज्य सभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष काला धन को लेकर पीएम के बयान पर माफी की मांग पर अड़ा हुआ है। राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्षी सांसदों पर काले धन का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष को सरकार की तैयारियों से दिक्कत नहीं हैं बल्कि नोटबंदी के ऐलान ने उन्हें…
आज रात से शुरु हो जाएगी टोल वसूली
मुंबई। नोटबंदी के बाद बारंबार टोलमाफी की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन अब दो दिसम्बर की रात से टोल वसूली शुरु हो जाएगी। इसके लिए टोल नाकों पर आने वाली छुट्टे की समस्या को देखते हुए पांच रुपएये से लेकर 100 रुपयो तक के कूपन की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय रास्ता विकास मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नोटबंदी के बाद टोलमाफी के लिए पांच बार घोषणा की गई। जिसके तहत पहली घोषणा 9 से 11 नवम्बर तक के लिए थी, तो दूसरी घोषणा 11 से 14 नवम्बर तक के लिए थी। इसके बाद इसे 14…
विविधता हमारे बहुलवादी समाज के मूल में है : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में चीन गणराज्य के प्रो यू लांग यू को प्रतिष्ठित भारतीयशास्त्री पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारत हर पहलू में परंपरा और आधुनिकता के मध्य एक संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। हम अपने सभी रीति-रिवाजों में सांसारिक स्तर से लेकर विज्ञान, नवाचार और गणित से संबंधित शैक्षिक कार्यों में और अपने अध्यात्मिक व्यवसाय, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित व्यवहार में अपने इतिहास और विरासत की छवि पाते हैं। हमारे गांव, हमारी परंपराओं के साथ मजबूती से जुड़े हैं, लेकिन साथ ही साथ वे…
सुरंग का इस्तेमाल कर आतंकियों ने की घुसपैठः बीएसएफ
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल ने सांबा सेक्टर पर हुए हमले पर कहा कि वहां सीमा क्षेत्र में एक सुरंग मिली है ऐसी आशंका है कि आतंकियों ने इसी के जरिए घुसपैठ की होगी। बीएसएफ महानिदेशक के के शर्मा ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि अभी तक कोई ऐसी तकनीक नहीं है जिससे किसी सुरंग का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर पूरी कोशिश की जा रही है कि सीमा पर बाड़ लगाने के काम को आधुनिक बनाया जा सके। शर्मा ने कहा कि भारत द्वारा किये गए लक्षित हमले के…
वायुसेना का चाॅपर क्रैश, तीन की मौत, एक घायल
सिलीगुडी। दार्जीलिंग जिले के सुकना में मधुवन पार्क में वायुसेना के चीता चाॅपर के क्रैश होने से उसमें सवार सेना के तीन अधिकारियो की मौत हो गई, जबकि एक जेसीए अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11.45 बजे हुई।घटना के बाद वायुसेवा के वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। चाॅपर के क्रैश होने की वजह का पता नहीं चल पाया है। वायुसेना के जवान राहत कार्य में जुट गए हैं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वायुसेवा सूत्रों के अनुसार चाॅपर ने बुधवार सुबह रूटीन के तहत उड़ान…






























