Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



जाति-पंथ के दायरे में नहीं बंधे थे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकरः राजनाथ सिंह

Rajnath

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर किसी जाति या पंथ के दायरे में नहीं बंधे थे और उनके विचारों के आधार पर ही आज देश के कई बड़े प्रतिष्ठान काम कर रहे हैं। ये बातें केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में भारत जन ज्ञान विज्ञान समिति के भवन में अंबेडकर डाक्यूमेंटेशन एंड रिसर्च सेंटर के साथ ही पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए कहीं। इस मौके पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि बाबा साहेब प्रखर राष्ट्रवादी थे और केन्द्र सरकार उनसे जुड़े स्थलों का पंचतीर्थ की तर्ज पर विकास कर रही है जिसके…

Read More

‘आप’ की राखी बिड़लान दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष बनी

rakhi

आज आम आदमी पार्टी की राखी बिड़लान को नई जिम्मेदारी मिली, उनको दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष बनाया गया। इधर, केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में पति, पत्नी का रिश्ता है। उन्होंने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी संविधान पर विश्वास नहीं करते। मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से डर गए । उधर बीजेपी ने पेयजल घोटाले को लेकर केजरीवाल सरकार का विरोध किया है। अचानक बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता ने विरोध जताते हुए दिल्ली विधानसभा में टेबल पर चढ़ गए और पेयजल घोटाले पर चर्चा की मांग करने लगे। जिसे सदन के सभापति…

Read More

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन किए गए जारी

Ujjwala-Yojana

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को लागू करने में हुई प्रगति की समीक्षा बैठक की। इसमें वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हर जिले के नोडल अफसरों (डीएनओ) ने हिस्सा लिया। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में तेल विपणन कंपिनयों के शीर्ष अधिकारियों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में इस बात पर जोर था कि उज्जवला स्कीम को लागू करने की प्रक्रिया तेज की जाए और इसे युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाए। मंत्री महोदय ने पूरे राज्य में इस स्कीम को लागू करने के लिए…

Read More

ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्‍त बनाया जाएगा

SBA

पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय गंगा के किनारे बसे सभी ग्रामों को खुले में शौच से मुक्‍त (ओडीएफ) बनाने के लिए पांच राज्‍यों उत्‍तराखंड, उत्‍तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्‍चिम बंगाल की सहायता में और वृद्धि कर रहा है। पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय अपनी इस महत्‍वपूर्ण मुहिम को युवा मामले और खेल मंत्रालय एवं जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के साथ साझेदारी से आगे बढ़ा रहा है। गंगा किनारे 5 राज्‍यों के 52 जिलों की 1,651 पंचायतों में कुल 5,169 ग्राम हैं। इस अभियान के लिए स्‍वच्छ भारत मिशन, स्‍थानीय युवा नेताओं (युवा) और नमामि गंगे परियोजना (गंगा) के…

Read More

विश्व में भारत के प्रति लोगों की जिज्ञासा बढ़ी है : मोदी

PM-NARENDRA-MODI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिनेवा जाने से पहले दोहा में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।उत्साही भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कतर में भारतीय समुदाय से कहा कि वे भारत से कभी अलग नहीं रहते। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की छवि मजबूत हुई है। विश्व में भारत के प्रति लोगों की जिज्ञासा बढ़ी है। भारत में बदलाव सवा सौ करोड़ लोगों की वजह से हुआ है। विश्व की सभी बड़ी एजेंसियां मान चुकी है कि भारत एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्था है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद पिछली तिमाही में हमने…

Read More

कामकाज के विज्ञापन पर खर्च 1000 करोड़, महाराष्ट्र के किसानो का कर्ज 700 करोड़ : नान पाटेकर

nana-patekar images

मोदी सरकार के 2 साल के कामकाज के विज्ञापन पर खर्च 1000 करोड़ , और मेरे महाराष्ट्र के किसानो का कर्ज 700 करोड़ जिसकी वजह से वे रोज आत्महत्याये कर रहे हैं | यदि उपलब्धिया जमीनी स्तर पर होती तो 1000 करोड़ रुपये के विज्ञापन कर ढिंढोरा नही पीटना पड़ता , इतने पैसे में सरकार दो राज्यो के किसानो का कर्ज माफ़ कर सकती हैं | ताकि बचे हुए अन्यदाता ज़िंदा रह सके यह बात अभिनेता नाना पाटेकर ने किसानो द्वारा किये जा रहे आत्महत्या को लेकर बोली | विदित हो की नाना द्वारा अभी हाल ही में तीन गावो…

Read More

स्वच्छ भारत अभियान के तहत 100 प्रतिष्ठित जगहों की होगी सफाई

abhiyaan

स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के 100 प्रतिष्ठित धरोहर, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जगहों को ध्यान में रखते हुए विशेष सफाई योजना की शुरुआत करने का फैसला किया गया है। इन 100 जगहों की सूची को अंतिम रूप देने पर बातचीत चल रही है और जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस योजना को शुरु करने की पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में की गई है। इस योजना की शुरुआत पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की देखरेख में की गई है। शहरी विकास मंत्रालय, सांस्कृतिक मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकार इसमें सहयोग करेगी। देश के इन 100…

Read More

पंजाब में कुमार विश्वास होंगे “आप” के चेहरे

kumar-vishwas

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है और इसी क्रम में अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि नशे के गोरखधंधे से प्रभावित युवाओं के बिगडते हालत की समस्या को दूर करना हमारा प्राथमिक मुद्दा है और इसी मुद्दे को लेकर आप पार्टी पंजाब में चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रिय कार्यकरणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा था कि जंहा पर आप को 90 प्रतिशत वोट मिलेगा वही पर आप चुनाव लड़ेगी। विदित हो की आप की रणनीति के तहत कुमार विश्वास को पंजाब विधान सभा चुनाव…

Read More

महिला और बाल विकास मंत्रालय की फेसबुक साइट ने दो लाख लाइक के साथ छुआ नया पायदान

महिला और बाल विकास मंत्रालय की फेसबुक साइट ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाया है। मंत्रालय की फेसबुक साइट ने एक जून 2016 को दो लाख लाइक की संख्‍या छू ली। मंत्रालय की फेसबुक साइट ने पांच महीने से भी कम समय में एक लाख लाइक पाये हैं। अपने एक प्रयास में लाभार्थियों को अपनी नीतियों के निर्धारण और योजनाओं से अवगत कराने के क्रम में मंत्रालय की सोशल मीडिया विंग ने अपने विषयों की जानकारी दी ताकि हर आम आदमी को इसका लाभ मिल सके। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने 1 जून…

Read More

लालकृष्ण आडवानी होंगे अगले राष्ट्रपति !

modi-advani

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई 2017 को पूरा हो जायेगा और उनकी विदाई हो जायेगी. हालाँकि नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अभी एक साल से ज्यादा का वक्त है लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने उसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है |आने वाले राष्ट्राध्यक्ष के चुनाव में पीएम मोदी प्रणब दा की विदाई करके अपने राजनीतिक गुरु एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी को राष्ट्र की कमान सौपेंगे.गौरवतलब है कि लालकृष्ण आडवानी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद की वेटिंग लिस्ट में थे और मोदी को प्रधानमंत्री पद…

Read More