दोनों हाथ नही पर रानी ने अपने दोनों पैरो से भरी उड़ान
वाराणसी से करीब 40 किलोमीटर दूर बड़ागांव ब्लॉक के दल्लीपुर ताड़ी गांव में जन्मी 23 साल की रानी की कहानी किसी नायिका से कम नहीं है | ये कहानी है उस विकलांग बच्ची की जिसने अपनी जिंदगी ९ साल की उम्र में पहले गरीबी देखी | फिर एक दुर्घटना में अपनी दोनों हाथे गवानी पड़ी | विदित हो की यह जानकर हैरानी होगी कि रानी इस समय मुंबई आईआईटी से एमटेक कर रही है. हालांकि, उसका यहां तक पहुंचने का सफर किसी विकलांग पर्वतारोही के एवरेस्ट चढ़ने से भी कठिन था | 9 साल की मासूम रानी को यह नही…
रेलवे विभाग ने देर रात झुग्गी बस्ती उजाड़ी , केजरीवाल ने बसाया
आज जहाँ देश के अनेक संगठन झुग्गी बस्तियों और रोड पर सोने वाले गरीबो को ठंड की ठिठुरन को दूर करने के लिए उनकी सहायता करते है वही एक तरफ रेलवे विभाग दिल्ली में देर रात 500 झुग्गी बस्तियों को उजाड़ दिए | बताया जा रहा है की उस समय तापमान 7 डिग्री के आसपास था | दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल करीब रात 2 बजे उस स्थल पर पहुचे वहा का मंजर देख सीएम केजरीवाल ने तुरन्त वहाँ के एसडीएम को लोगो के रहने और खाने पिने के इंतजाम को बोला जिस पर एसडीएम का रुख सही नही रहा…
अपने सपने संस्था ने सरकारी विद्यालय में स्कूल ड्रेस की स्वेटर वितरित की
“अपने सपने एनजीओ” ने भारुवाला ग्रांट के “कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भारुवाला ग्रांट” में स्कूल ड्रेस की स्वेटर वितरित की | गौरतलब है की पिछले ही हफ्ते एक निजी संस्थान के अध्यापको ने एनजीओ से सम्पर्क किया था कि उन्होंने आपस में मिलकर सामाजिक कार्य करने के लिए कुछ डोनेशन एकत्रित किया है और वह चाहते है की अपने सपने एनजीओ इस डोनेशन का किसी समाजिक कार्य में सदुपयोग करें और इसी डोनेशन से एनजीओ ने स्कूल ड्रेस की स्वेटर खरीद कर विद्यालय में वितरित की | इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने संस्थान के अध्यापको…
शादी में दहेज़ नहीं चेन्नई राहत कोष में दान दिया
शादियों में दहेज़ देने की प्रथा हमेशा समाज में विद्यमान रहती है पर इससे हट कर काम किया है हरियाणा के आप नेता जयहिंद के भाई और उनकी पत्नी ने | आप नेता जयहिंद के भाई की शादी के उपरान्त दोनों वर और वधू ने मिल कर चेन्नई राहत कोष में १ लाख का ड्राफ्ट दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आप नेता और कवि कुमार विश्वास को दान के रूप प्रदान किया | दान रूपी ऐसा नज़ारा शादियों में देखने को कम मिलता है |
आर्थिक तंगी ने मीना की पढ़ाई रोकी पर हौसलों ने दो किताबें लिखवा डाली
जब हौसलों की उड़ान हो तो हर एक नामुमकिन को भी आप मुमकिन बना सकते है ऐसा ही किया है एक छोटे से गाँव में रहने वाली मीना ने | मीना ने छोटी उम्र और तमाम विपत्तियों के बावजूद वह कारनामा कर दिखाया, जो दूसरी लड़कियों की सोच से भी दूर है। साहित्य के प्रति ऐसी लगन कि दो किताबें लिख डाली। लेकिन विडंबना है कि उसे आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ गई।आरंग तहसील के ग्राम खुटेरी निवासी मीना जांगड़े के परिवार में पांच भाई और चार बहनों में आठवें नम्बर की है। मीना ने प्राथमिक…
दोनों पैरो से अपंग लड़की को बनाया अपना जीवनसाथी
समाज में रहने वाले उॅचे विचार वालो की कमी बहुत ही रहती है पर जब कमी में ही कुछ हीरे मिलते है है तो वह निश्चय ही अपने कर्मो में अलग होते है | प्यार की दांस्ता तो अनेक सुने होंगे पर दिनेश और सुष्मिता की कहानी समाज को कुछ और ही सिखाती है |यह दहेज़ लालचीयो के लिए एक सबक है,जो दोनो पैर के होते हूऐ भी पत्नियौ का सम्मान नही करते है, साथ ही साथ प्यार के नाम पर जो लड़कियों को सरेआम चाकू मार देते है तेज़ाब फैक देते है जला देते है ऐसे लोगो के लिए…
बिंदाल रिस्पना बचाने हेतु मैड ने किया अभियान की शुरूआत
देहरादून के शिक्षित छात्रों का संगठन मेकिंग ऐ डिफरेंस बाई बीइंग डा डिफरेंस (मैड) ने रविवार को गांधी पार्क में लगभग अपने २०० शुभचिंतकों के साथ मंथन किया की देहरादून के स्मार्ट सिटी मॉडल में पर्यावरण की जगह कैसे बरकरार रखी जा सके | इस मंथन में भाग लेने वाले अधिकांश लोग युवा थे और साथ ही साथ कुछ अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए लोगों ने भी मैड द्वारा आयोजित इस मंथन में भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किये | मैड संगठन विगत चार वर्षों से बिंदाल, रिस्पना, तमसा व सुस्वा जैसी नदियों को बचाने हेतु प्रयासरत रहा है…
मुख्यमंत्री की जड़ीबूटी उत्पादन पर कार्य करने की अपील
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सामाजिक कल्याण के लिए पूरे देश में सबसे अधिक धनराशि उत्तराखण्ड राज्य व्यय कर रहा हैं ताकि गांव की तस्वीर बदली जाय। इस हेतु मिशनमूड में कार्य करें विकास कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आर्थिक रूप से परिवर्तन एवं मजबूती लाने हेतु सरकार द्वारा परम्परागत खेती को बढ़ावा दिये जाने के साथ ही किसानों को फाफर, मडुवा, दुग्ध उत्पादन आदि में प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है। उन्होंने महिला स्वंय सहायता समूह को और अधिक सक्रिय करते हुए जड़ीबूटी उत्पादन पर कार्य करने की…
मनाये दीपावली पर रहे ध्यान इनका…
दीपावली के समय आज के दौर में चाइनीज समाग्रियो के द्वारा देश की जनता अपने घरो को प्रकाशमय करती है इस चमक धमक भरी होड़ में पहले समय के असली दीपावली अब के समय की नकली दीपावली यहाँ पर असली नकली का आश्य दिये और चाइनीज झालर से है | वर्तमान समय में देश की जनता द्वारा कुम्हार के बने दिये को घर की छतो को अशोभनीय मानते है लेकिन यही कुम्हार इतने मेहनत से हर दीपावली में दिये बना कर दिये बिकने के आशाओ को जीवित रखता है जिस पर देश की जनता इनके आशाओ पर पानी फेर देते…
पहचान एक्सप्रेस का असर : नेशनल चैंपियन शमीम रजा को मंत्री द्वारा मिली मदद
( जरीस मलिक ) मुरादाबाद | विदित हो की मुरादाबाद के जरीस मलिक द्वारा साइकिल नेशनल चैंपियन शमीम रजा की दुर्दशा अखबारों और चैनलों को बताया | इसी कड़ी में पहचान एक्सप्रेस ने दिनाक १८ सितम्बर को प्रमुखत्ता से पहचान एक्सप्रेस डाट काम और समाचार पत्र में प्रमुखत्ता से खबर को छापा था |प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के सलाहकार दर्जा राज्यमंत्री हाजी इकराम कुरैशी मंगलवार को चैंपियन से मिलने उसके घर पहुंचे और 51 हजार रुपए की मदद की, साथ ही उन्होने शासन स्तर से आर्थिक मदद कराने एवं सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन भी दिया | कई वर्ष…






























