पहचान : एसिड अटैक में खोई थी आंखों की रोशनी, अब है बैंक में क्लर्क
चंडीगढ़ | 30 साल की इंदरजीत कौर सात साल पहले हुए एसिड हमले में आंखों की रोशनी गंवा देने वाली अब सभी के लिए परिस्थतियों से हार मान लेने वाले लोगों के सामने नायाब उदाहरण बनकर आई हैं। लंबे दर समय तक कठिन हालातों का सामना करने के बाद अब वह अपनी जिंदगी एक सरकारी बैंकर के रूप में शुरू करने जा रही हैं। उन्हें दिल्ली स्थित केनरा बैंक ऑफिस में क्लर्क पद पर नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं इंदरजीत की याचिका पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट पंजाब सरकार को उनका मुफ्त इलाज कराने के साथ आर्थिक मदद…
गाड़ी में पानी भरकर प्रोफेसर ने सींचा सूखे पौधों को ,जानिए खबर
ग्रेटर नोएडा के एक प्रफेसर को जहरीली हो रही हवा की उन्हें चिंता सताए रहती है। और धरती की फिक्र है इसलिए वह चर्चा-परिचर्चा से दूर जमीन पर उतरकर हवा को कम जहरीला बनाने का काम कर रहे हैं। आईटीएस इंजिनियरिंग कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस के प्रफेसर डॉ. कुलदीप मलिक रोज सुबह दूध के डिब्बों में पानी भरकर अपनी आठ लाख की गाड़ी में रखते और आसपास लगे सूखे पौधों को सींचकर उन्हें सांस देते हैं ताकि हम भी साफ हवा में सांस ले सकें। उनका साथ कुछ स्टूडेंट्स भी दे रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस…
राज्य में बने “ट्रान्सफर पोस्टिंग” रूपी उद्योग पर लगायी रोक : सीएम त्रिवेंद्र
नई दिल्ली/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में आज तक एजेंडा लाइव कार्यक्रम में राज्य से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में हमारा पहला दायित्व कानून का राज स्थापित करना है। माफिया से राज्य को बचाना है। हमारी सरकार को बीस महीने हो चुके है। अभी तक ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार से संबंधित राज्य में किसी भी प्रकरण की कोई भी शिकायत नहीं आयी है। राज्य में ट्रान्सफर पोस्टिंग का उद्योग बन गया था, हमने इस पर रोक लगायी तथा राज्य में पनप रहे इस उद्योग को समाप्त…
मैड राफेल होम पहुँच बाटी खुशियाँ
देहरादून | रविवार को अक्सर जब अधिकतर लोग अपने मित्रों और परिवारों संग प्लान बनाते हैं; मैड के सदस्य भी अपने ख़ास दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने राफेल होम पहुँच गए| देहरादून के शिक्षित युवाओं का संगठन मेकिंग ऐ डिफरेंस बाई बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था ने इस रविवार अपने साप्ताहिक कार्यक्रम को रैफल होम में आयोजित किया । आम तौर पर शहर में सफाई एवं जागरूकता अभियान, नदियों के पुनर्जीवन हेतु अभियान आदि चलाने वाले इन युवाओं ने इस बार एक मन को छूलेने वाले कार्यक्रम को आयोजित करने की ठानी। मैड के 50 सदस्यों ने इसमें भाग…
पहचान : समाजसेवी विजय कुमार नौटियाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान
देहरादून | दिव्यांगों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देहरादून के विजय कुमार नौटियाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से कल्याणं करोति संस्था मथुरा के द्वारा सम्मानित किया गया | विजय कुमार नौटियाल का जन्म ८ जून 1973 में जनपद टिहरी उत्तराखंड में हुआ था | विदित हो की 1996 में प्रोस्थेटिक एवं आर्थोटिक इंजीनियरिंग करने के बाद नौटियाल ने कृत्रिम अंग केंद्र की स्थापना देहरादून किया जिसमे सम्पूर्ण विश्व के प्रख्यात तकनीकी से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण बनाये जाते है जिससे की पुरे उत्तराखंड के दिव्यांगजन के प्रति मदद गार सावित हो रही है विजय कुमार नौटियाल ने…
मानव अधिकार दिवस : इस वर्ष 2090 वाद में से 1434 वाद निस्तारित
देहरादून | उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर आयोग के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक सभा हुई जिसमें मानव अधिकार संरक्षण के संबंध में सत्त कार्यरत एवं प्रयत्नशील रहने हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कई वादकारी भी उपस्थित रहे। आयोग द्वारा मानव अधिकारों के प्रति कृत संकल्प होने के परिणाम स्वरूप आज विशेष रूप से वादों की सुनवाई की गई और 05 वादों का स्वतः संज्ञान लिया गया और 12 नये वादों पर निर्देश जारी किये गये। आयोग के माननीय सदस्य न्यायमूर्ति अखिलेश चन्द शर्मा ने मानव…
पहल : एक साथ विवाह बंधन में बंधे 21 जोड़े
रुद्रपुर। लघु उद्योग व्यापार मण्डल ट्रांजिट कैंप व सर्व समाज समिति द्वारा आज आयोजित तृतीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में फुटबाल मैदान में वैवाहिक स्थल में 20 जोड़े परिणय धार्मिक अनुष्ठानों के बीचपरिणय सूत्र में बंध गये। इससे पूर्व गल्ला मंडी से सभी वर अपने परिजनों के साथ बैंड बाजों के बीच बारात लेकर रवाना हुए। सभी वर सेहरा सजाये अलग अलग सुसज्जित वाहनों में बैठे थे जिनके आगे परिजन बैंड की धुनपर नाचते गाते चल रहे थे। बारात प्रारम्भ होने से पूर्व पं- द्वारा विधि विधान से वैवाहिक पूजा अर्चना करायी गयी। बारात गल्ला मंडी से प्रारम्भ होकर भगत सिंह…
मैड और एनसीसी की टीम ने रिस्पना को किया साफ़
देहरादून | देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) ने रविवार को दीपनगर के पास रिस्पना नदी पर एक बड़े पैमाने पर सफाई एवं जागरूकता प्रोग्राम चलाया। यह प्रोग्राम मैड के रिस्पना पुनर्जीवन की तरफ सरकारी कार्यवाही और जनता का ध्यान आकर्षित करने के अभियान के अंतर्गत चलाया गया। कुछ दिन पहले ही, मैड ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से राज्य सरकार को जुलाई में हुए वृक्षारोपण के बाद रिस्पना पुनर्जीवन पर कुछ भी न करने पर धिक्कारा था। रविवार को करीब डेढ़ सौ स्वयंसेवी रिस्पना पुल पर एकत्र हुए। ग्राफ़िक एरा,…
महिलाओं की सेहत के लिए संघर्ष कर रहीं ‘पैडवुमन’
आरिफ बेग, उन्नाव |यूपी के उन्नाव जिले के हसनगंज कस्बे में पिछले कुछ महीनों से अजीब से नजारे देखने में आते हैं। उन्नाव की पैडवुमन ने गांव में ही सैनिटरी पैड की फैक्ट्री लगाकर रूढ़ियों को चुनौती दी है। बरेली से एमएससी कर चुकी पद्मिनी की शादी 2008 में हसनगंज कस्बे के ओमप्रकाश से हुई थी। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को हर मौके पर समर्थन दिया। ओमप्रकाश ने काम के लिए कॉमन सर्विस सेंटर खोला। इस बीच दिल्ली में एक सेमिनार में शामिल होने के बाद महिलाओं की बेहतरी के लिए पद्मिनी ने सैनिटरी पैड की फैक्ट्री लगाने के बारे में…
अभिनव बिंद्रा बने ब्लू क्रॉस सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय
नई दिल्ली | दिग्गज निशानेबाजों में एक अभिनव बिंद्रा ने शुक्रवार को एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है | भारत के एकमात्र ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा को शुक्रवार को निशानेबाजी का यह शीर्ष सम्मान दिया गया। वह आईएसएसएफ ब्लू क्रॉस सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी की शीर्ष संस्था आईएसएसएफ की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान ब्लू क्रॉस है और 36 वर्षीय बिंद्रा पहले भारतीय शूटर हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। यह अवॉर्ड निशानेबाजी के खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। बिंद्रा ने कहा, ‘आईएसएसएफ…






























