Breaking News:

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026



बाबा रामदेव के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, जानिए खबर

देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में शहर कोतवाली पहुंचकर बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। महानगर कांगे्रस प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिह की ओर से पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी के दस्तावेज सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा रामदेव द्वारा 24 सितम्बर को अपने…

Read More

राष्ट्रपति ने आईआईटी रूड़की के वार्षिक दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को वितरित किए उपाधिया

रुड़की | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईआईटी रूड़की के वार्षिक दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित कीं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आईआईटी रूड़की जैसे संस्थान शिक्षा के केंद्र मात्र नहीं हैं। ये नवाचार और रचनात्मक विचारों के हब भी हैं। शोध, नवाचार और रचनात्मक विचारों से ही राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ ही मानवता की भलाई की जा सकती है। हमें नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना चाहिए। प्रसन्नता है कि आईआईटी रूड़की ऐसा कर रही है। यहां स्थित टीआईडीईएस बिजनेस इन्क्यूबेटर, नई तकनीक पर आधारित स्टार्ट अप और नई कम्पनियों को सहायता…

Read More

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अमिताभ को भेंट किया रुद्राक्ष का पौधा

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज और जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव डाॅ साध्वी भगवती सरस्वती ने ’स्वस्थ ग्रह’ द कैंपेन फाॅर हेल्थ इंडिया विथ अमिताभ बच्चन, कार्यक्रम में सहभाग किया। एनडीटीवी, रेकिट बेंकिजर और उनके अन्य कई सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर बारह घन्टे के कार्यक्रम का आयोजन किया तथा अमिताभ बच्चन और प्रणव राॅय ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने फिल्म अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर सभी विशिष्ट अतिथियों को नो मोर सिंगल यूज प्लास्टिक का संकल्प कराया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हम यहां से संकल्प करंेगेे और जो…

Read More

आपदा प्रबंधन के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएः सीएम

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों विशेषकर युवाओं को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाए। यह प्रशिक्षण नियमित अन्तराल में दिया जाय। रेस्क्यू के समय को और कम कैसे किया जा सकता है, इसके लिए प्रयास किये जाय। आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील स्थानों पर वैकल्पित मार्गों की व्यवस्था की जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि जो नयी सड़के बन रही हैं, उनमें रोड कटिंग सही तरीके से हो। आपदा से…

Read More

रियल्टी शो मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स जल्द टीवी पर , जानिए खबर

देहरादून । देश का पहला मॉडलिंग हंट कम रियल्टी शो मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स टीवी पर आने का तैयार है। शो एमटीवी और एमटीवी बीट्स पर प्रसारित किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब एक तकरीबन 42 प्रतिभागी एक साथ किसी रियल्टी शो का हिस्सा बनेंगे।  सोमवार को राजपुर रोड स्थित पब आफ इंडिया में आयोजित हुई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फाइव फेसेज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वसीम राजा कुरैशी ने बताया कि मिस्टर एंड मिस सेवन स्टेट्स पावर्ड बाई रिलिफियोन देश का पहला मॉडलिंग हंट कम रियल्टी शो है। शो फाइव फेसेज और कुरैशी प्रोडक्शंस…

Read More

वाईगोरस आइकॉन इंडिया का आयोजन

देहरादून । होटल सोलिटेयर मे लम्हे प्रोडक्शन की ओर से वाईगोरस आइकॉन इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले का शानदार आगाज हुआ। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आये मॉडल्स ने रैम्प पर जलवा विखेरा।  प्रोग्राम की शुरुआत प्रतिभा डांस एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से की उसके बाद मॉडल्स ने डिजाइनर अंजना मिश्रा और मेचबॉक्स के परिधान पहनकर रैम्पवॉक किया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस शो में पंजाब,हरियाणा, यूपी,विहार,और उत्तराखंड के युवक युवतियों ने प्रतिभाग किया शो में ब्राइडल ,केजुअल,वेस्टर्न, ड्रेसस के साथ कुल 6 राउंड हुए जिसके बाद  फाइनल राउंड में 12 युवतियों में से…

Read More

ई-रिक्शा चालकों का जीवन अधर में, जानिए खबर

देहरादून। राजधानी देहरादून के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा संचालित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कनक चैक पर धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने परेड मैदान से जुलूस निकाला। जिसके बाद पुलिस ने सुभाव रोड पर जुलूस को रोक दिया। इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्र्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया। प्रदर्शन के चलते शहर में कोई भी ई-रिक्शा नहीं चला। यह निर्णय रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में हुई ई-रिक्शा संचालकों की सभा में लिया गया। इस दौरान ई-रिक्शा संचालकों ने 20 सदस्यीय संघर्ष…

Read More

थानाध्यक्ष ने की आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे की मदद , जानिए खबर

दृष्टि से कमजोर सत्यम की मदद को बढ़ाए हाथ  रुद्र्रप्रयाग । थाना ऊखीमठ थानाध्यक्ष ने आर्थिक रूप से कमजोर कक्षा आठवीं में पढ़ रहे करोखी के सत्यम की आंखों की जांच व नजर के चश्मे बनाकर उसकी मदद की। जिस पर ग्रामीण व परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। एसपी के निर्देशन में पुलिस की ओर से जरूरतमद लोगों के लिए जिले में ए होम अवे टू माई होम जैसी योजना का संचालित की जा रही है।  योजना के तहत पुलिस कार्मिके जिले में निवासरत जरूरतमंद लोगों की समय-समय पर मदद की जाती है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत…

Read More

नशे का अड्डा बनता जा रहा उत्तराखंड, स्थिति गम्भीर: मुख्य न्यायाधीश

देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने कहा कि उत्तराखंड नशे का अड्डा बनता जा रहा है। 18 से 32 वर्ष के युवा किसी न किसी रूप में नशे की गिरफ्त में हैं। वहीं, 70 फीसद कमजोर तबके के लोग नशे का सेवन कर रहे हैं। ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति बेहद गंभीर होगी। तमाम लोग नशा छोडने चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए राज्य सरकार प्रत्येक जिले में पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के साथ नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए।  जस्टिस रंगनाथन ने यह बात शनिवार…

Read More

नॉर्थ ईस्ट फ्रेशर्स मीट का हुआ आयोजन

देहरादून । तुलाज इंस्टिट्यूट ने आज नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के लिए वार्षिक फ्रेशर्स मीट की मेजबानी करी। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश, आसाम, मणिपुर, मेघालया, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, शिलांग और त्रिपुरा के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, अरुणाचल प्रदेश की टॉय बोमोंग को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया, जबकि मणिपुर के लोहरी  काइखो जॉन को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी निदेशक तुलाज ग्रुप सिल्की जैन मारवाह और गेस्ट ऑफ हॉनर के रूप में  निदेशक तुलाज ग्रुप रौनक जैन उपस्थित रहे। छात्र बीटेक, बीबीए, बीसीए,…

Read More