Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



मानव अधिकार दिवस : इस वर्ष 2090 वाद में से 1434 वाद निस्तारित

देहरादून | उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर आयोग के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक सभा हुई जिसमें मानव अधिकार संरक्षण के संबंध में सत्त कार्यरत एवं प्रयत्नशील रहने हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कई वादकारी भी उपस्थित रहे। आयोग द्वारा मानव अधिकारों के प्रति कृत संकल्प होने के परिणाम स्वरूप आज विशेष रूप से वादों की सुनवाई की गई और 05 वादों का स्वतः संज्ञान लिया गया और 12 नये वादों पर निर्देश जारी किये गये। आयोग के माननीय सदस्य न्यायमूर्ति अखिलेश चन्द शर्मा ने मानव अधिकार दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में मानव अधिकारों के संरक्षण के लिये जनवरी, 2018 से नवम्बर, 2018 तक 2090 वाद दर्ज हुए जिसमें से 1434 वाद निस्तारित हुए। इस अवधि में 355 प्रकरणों का स्वतः संज्ञान लेते हुए पूर्व में कई वादों में पीडित व्यक्तियों को आयोग द्वारा क्षतिपूर्ति दिलाई गई। जेल में कैदियों के अधिकारों यथा भोजन एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रभावी सिफारिशें की गई। आयोग की माननीय सदस्या डाॅ.हेमलता ढौंडियाल ने विचार व्यक्त किये कि विगत चार वर्षों में आयोग द्वारा मानव अधिकारों के संरक्षण के लिये सराहनीय कार्य किये गये हैं जिसमें पुलिस उत्पीडन, पर्यावरण क्षति तथा विशेष रूप से महिलाओं के प्रति अपराध का संज्ञान लिया गया है। जिसके लाभकारी परिणाम सामने आये हैं जिसके परिणाम रूवरूप आम जनता में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई देती है। मानव अधिकारों के प्रति निष्ठा एवं संरक्षण के लिये समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अहमद अली अनु सचिव, उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग द्वारा किया गया।

Leave A Comment