जेसीबी ड्राइवर ने बचाई 80 लोगों की जान, जानिए खबर
तमिलनाडु के रहने वाले कपिल ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है , जिससे लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु राज्य परिवहन की एक बस पहाड़ की चोटी से गिरने वाली थी। तभी आसपास ही काम कर रहे कपिल की नजर बस पर पड़े। जेसीबी चलाने में एक्सपर्ट कपिल ने तुरंत ही बस को जेसीबी के हैंडल से थाम लिया। और पहाड़ की चोटी से गिर रही बस को जेसीबी से रोककर रखा। इस बस में कुल 80 लोग सवार थे। कपिल के चलते इन सभी लोगों की जान बच गई। जानकारी हो कि कपिल…
मुंबई के एक शख्स ने एक ही लड़की की दो बार बचाई जान , जानिए खबर
मुंबई | आज के तेजी से भागते मुंबई शहर में किसी के पास दूसरों के लिए वक्त नहीं होता लेकिन सैयद नासिर हुसैन ने इस बात को गलत साबित कर दिया। उन्होंने सोमवार को एक छात्रा की जान एक नहीं बल्कि दो बार बचाकर इस बात की मिसाल कायम कर दी कि अगर इंसानियत हो तो समय या कोई और बाधा नहीं आती। देवनार के रहने वाले हुसैन सोमवार को रात 8:30 बजे घर जाने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि अच्छे कपड़े पहने लड़की बिना चप्पलों के पुल पर चल रही है। इससे पहले वह दो और लड़कियों…
30 साल से बिना वेतन के संभालते हैं गंगाराम जी ट्रैफिक, जानिए खबर
नई दिल्ली | आप सोच रहे होंगे कौन हैं गंगाराम। … पिछले 30 साल से सीलमपुर के सबसे बिजी चौक पर हर रोज सुबह 8 से रात 10 बजे तक गंगाराम ट्रैफिक पुलिस जैसी वर्दी पहने मुस्तैद हैं। कभी सीलमपुर चौकपर जाये तो नजर आएंगे गंगाराम। उनके हाथ के इशारे पर ट्रैफिक पूरी तरह अनुशासित तरीके से थमता चलता नजर आएगा। उम्र के इस पड़ाव पर अब तक रिटायर क्यों नहीं? क्योंकि वह असल में पुलिस वाले हैं ही नहीं। सवाल उठता है कि बुढ़ापे में मुफ्त की नौकरी क्यों? दरअसल, गंगाराम की जिंदगी हमेशा ऐसी नहीं थी। उन्हीं के…
रोटी डे क्लब 23 सितंबर को मनाएगा रोटी दिवस महोत्सव
देहरादून। रोटी डे क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव ने कहा कि रोटी डे क्लब द्वारा भूखमरी मुक्त भारत के निर्माण के लिय देश में रोटी दिवस मनाया जाएगा। रोटी डे क्लब की इस पहल से समाज को जगाने का काम किया जाएगा। क्लब द्वारा 23 सितंबर को 55 राजपुर रोड स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनाथ बच्चों के लिये रोटी दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव ने कहा कि हम सभी के घर में मात्र 2 रोटी और थोड़ी सब्जी फालतू बने और अगर…
जरूरतमंद बच्चो को शिक्षित कर रहे इंजिनियरिंग के छात्र, जानिए खबर
फरीदाबाद | भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां आज के युवाओं के पास अपने परिवार व रिश्तेदारों को भी थोड़ा-सा समय देने को नहीं वहीं, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के छात्रों का ग्रुप शिक्षा का अलख जगा रहा है। बीटेक कर रहे ये विद्यार्थियों अब दूसरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चों को यूनिवर्सिटी के पार्क में पढ़ा रहे हैं। अगर बारिश होती है तो बच्चों को क्लास रूम में बैठाकर पढ़ाया जाता है। सभी बच्चों को पूरे विषय पढ़ाए जाते हैं, ताकि बच्चे किसी विषय में कमजोर न रहें। बीटेक की छात्रा अनु लाखनाक कहती हैं कि हाइटेक युग में बच्चों…
मिग 27 विमान क्रैश, पायलट ने बचाई लोगो की जान
जोधपुर | भारतीय वायुसेना का मिग 27 विमान राजस्थान के जोधपुर में क्रैश हो गया था। जमीन पर गिरने के बाद विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया था लेकिन सिंगल सीटर वाले एक विमान में पायलट सुरक्षित बच गया। दरअसल, क्रैश से चंद सेकंड पहले ही पायलट विमान से खुद को बाहर निकालने में सफल रहा। साथ ही विमान को आबादी वाले इलाके से दूर बानर पुलिस स्टेशन इलाके में जलेली फौजदार गांव के एक खेत में क्रैश कराया। क्रैश से पहले पायलट विमान से बाहर निकल आया और एयरफोर्स के अधिकारी उसे अस्पताल लेकर गए। पायलट की…
मिसाल: केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आयी 12 साल की बच्ची
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए करोड़ों रुपयों की मदद के लिए लोग आगे आये है इस सब बीच एक बेहद खास डोनेशन केरल के लोगों को मिला है, जिसे दिया है 12 साल की एक बच्ची ने। इस बच्ची ने सबसे बड़ा दिल दिखाते हुए 5000 रुपये बाढ़ पीड़ितों को देने का फैसला किया है जबकि वह खुद दिल की बीमारी से पीड़ित है। खास बात तो ये है कि ये रुपये उसने क्राउड-सोर्सिंग के जरिये जोड़े थे। उसने अपनी सर्जरी के लिए रखे हुए रुपयों में से 5000 रुपये बाढ़ पीड़ितों को देने का फैसला किया है।…
पापा ने बेचे लंगोट, भाई ने दांव पर लगाया करियर, जानिये खबर
एशियन गेम्स की फ्रीस्टाइल रेसलिंग में दिव्या ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया पर इस जित के पीछे दिव्या के संघर्ष की कहानी बेहद भावुक कर देने वाली है। दिव्या के पिता सूरज दिल्ली के गोकुलपुर इलाके में किराये के मकान में रहते हैं। रेसलर दिव्या ने जैसे ही चीनी ताइपे की पहलवान चेन वेनलिंग को चित्त किया, उनके परिवार में भी जश्न का माहौल बन गया। इसी साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी दिव्या ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पास पुरबालियान से ताल्लुक रखने वाले सूरज…
पहचान : दवा से लेकर दर्द तक का रिश्ता
मुंबई | यह सत्य है की डाक्टर भगवान् का रूप होते है इस कथन को सत्य किया है शिवडी टीबी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर ललित आनंदे, जिनके लिए मरीज केवल मरीज न होकर परिवार का एक हिस्सा हैं। यूं तो मरीजों का इलाज करना डॉक्टरों का पेशा होता है, लेकिन डॉ. आनंदे के लिए यह उनका धर्म है। मरीजों की बेहतरी के लिए वह समाज, सिस्टम यहां तक कि परिवार वालों से भी लड़-भिड़ जाने को तैयार रहते हैं। टीबी को लेकर डॉ. आनंदे के जुनून का अंदाजा बस इस बात से लगाया जा सकता है कि वह खुद चाहते…
केरल: बाढ़ में फंसे हजारों लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण बने सेना के जवान
केरल में भीषण बाढ़ के बीच फंसे सेना के जवानों की दिलेरी और जज्बे को देखकर लोगो में जीने की एक नयी उम्मीद जागी है। हर रोज इन बहादुरों के अदम्य साहस और समर्पण भाव की वजह से बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और मासूम बच्चों के चेहरों पर खुशी लौट रही है। ऐसे ही कई विडियो सामने आए हैं। एक विडियो में दिखाई देता है कि खराब मौसम और जोखिम भरे हालात के बावजूद भारतीय वायुसेना के एक युवा अफसर मासूम बच्चे को सुरक्षित तरीके से घर की छत से एयरलिफ्ट करते हैं। जानकारी हो कि भारी बारिश से…






























