Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



केरल: बाढ़ में फंसे हजारों लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण बने सेना के जवान

pahal

केरल में भीषण बाढ़ के बीच फंसे सेना के जवानों की दिलेरी और जज्बे को देखकर लोगो में जीने की एक नयी उम्मीद जागी है। हर रोज इन बहादुरों के अदम्य साहस और समर्पण भाव की वजह से बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और मासूम बच्चों के चेहरों पर खुशी लौट रही है। ऐसे ही कई विडियो सामने आए हैं। एक विडियो में दिखाई देता है कि खराब मौसम और जोखिम भरे हालात के बावजूद भारतीय वायुसेना के एक युवा अफसर मासूम बच्चे को सुरक्षित तरीके से घर की छत से एयरलिफ्ट करते हैं। जानकारी हो कि भारी बारिश से केरल के हालात काफी खराब हैं। हजारों लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 8 अगस्त से दूसरी बार शुरू हुई बारिश में 10 दिनों के भीतर मरनेवालों की संख्या 197 हो गई है। विंग कमांडर प्रशांत चॉपर से जुड़ी रस्सी के सहारे दो मंजिला घर की छत पर उतरते हैं, जो बाढ़ में ऐसे दिखाई देता है जैसे पानी में खिलौना तैर रहा हो। टीवी फुटेज में दिखाई देता है कि ऑफिसर बड़ी ही सावधानी के साथ 2 साल के मासूम बच्चे को एयरलिफ्ट करते हैं। इस दौरान वह बच्चे को अपने शरीर से चिपकाए रहते हैं, जिससे उसे कोई खतरा न हो। चॉपर में बैठी मां बच्चे को लेकर काफी चिंतित रहती हैं, जैसे ही युवा अफसर उन्हें उनके कलेजे का टुकड़ा सौंपते हैं वह उसे सीने से लगा लेती हैं। उनकी आंखों में आंसू भी आ जाते हैं और वह वायुसेना के अफसर के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। केरल में ‘देवदूत’ बनकर बचाव अभियान में जुटे सेना के बहादुर जवान ऐसी ही न जाने कितनी माँओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहे हैं।

Leave A Comment