Breaking News:

देहरादून : मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया -

Saturday, November 21, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, November 21, 2026

अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

30 से 90 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

इगास-बग्वाल पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड -

Saturday, November 21, 2026

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026



ईमानदारी की मिसाल : रिक्शेवाले ने सोने, हीरों और रुपयों से मिले भरे बैग को किया वापस

pahal

आज के समय में ईमानदारी देखने को बहुत ही कम ही मिलता है इन्ही कम में ईमानदारी की मिसाल पेश किया है कोलकाता के एक रिक्शेवाले ने | रिक्शेवाले को सोने, हीरों और रुपयों से भरा एक बैग मिला। यह बैग वह अपने पास रख सकता था। एक अच्छी जिंदगी जी सकता था। अपने बीमार बेटे का अच्छे से अच्छा इलाज करा सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने ईमानदारी दिखाई और उस बैग को उसके असली मालिक तक पहुंचाया। मंटू साहा (54) है। दुबई के रहने वाले रुक्मणी देवी (58) लिलुआ स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आई थीं। वह शुक्रवार को बजरंगबली मार्केट में कुछ शॉपिंग करने गईं। यहां उन्होंने 2.98 लाख रुपये कीमत के सोने और हीरे के जेवर खरीदे। यह जेवर उन्होंने अपने बैग में रखे और इसी बैग में 60,000 रुपये बचे हुए कैश भी रख लिए। वह मंटू के रिक्शे में बैठीं और अपने घर के बाहर उतर गईं। वह अपना बैग उसके रिक्शे में ही भूल गईं। जब वह घर पहुंची तो उन्होंने ध्यान दिया कि अपना बैग वह रिक्शे में ही भूल गई हैं। वह तत्काल बेलूर थाने पहुंचीं और यहां बैग खो जाने की एफआईआर दर्ज कराई। इधर मंटू अपने घर पहुंचा तो उसने रिक्शे में रखा हुआ बैग देखा। वह अपनी टूटी झोपड़ी के अंदर गया। उसने अपनी पत्नी अनु को बैग दिखाया। उन लोगों ने बैग के अंदर रखी जूलरी और कैश देखा उसके बाद फैसला लिया कि वह बैग वे लोग वापस कर देंगे। अनु और मंटू अपने दो बेटों और दो बेटियों को घर पर छोड़कर थाने पहुंचे और वहां बैग वापस किया।

Leave A Comment