Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की दी बधाई

rajpal

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि राष्ट्र की प्रगति व विकास के लिए लोकतंत्र का सुदृढ़ होना आवश्यक है। लोकतंत्र की मजबूती का आधार मतदाता है। इस वर्ष के मतदाता दिवस के लिए ‘‘एक भी मतदाता छूटे नही’’ थीम निर्धारित की गई है। राज्यपाल कल शुक्रवार सायं 4 बजे मतदाता दिवस के अवसर राजभवन प्रेक्षागृह में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नए युवा मतदाताओं को सम्मानित करेगी। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित…

Read More

सीएम त्रिवेन्द्र स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने थानों में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आजादी के आन्दोलन में प्रतिभाग करने वाले 12 सैनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि सिंह सोलंकी, किशन सिंह, भूरिया सिंह, बुद्वि प्रकाश, पंचम सिंह कृषाली, देव नारायण, सैनपाल सिंह भिडोला, पदम सिंह सौलंकी, सूरत सिंह चैहान, गौरीश वर्मा, बांकेलाल गर्ग, मदन सिंह रावत के आश्रित शामिल है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि थानों हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों से जुड़ा हुआ क्षेत्र…

Read More

केदारनाथ धाम में सात फीट तक हुई बर्फवारी

kedarnath

रुद्रप्रयाग। हिमालयी क्षेत्र की घाटियां शीतलहर की चपेट में है। तीन दिनों से भारी बर्फवारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ गयी है। बारिश और बर्फवारी के कारण जिले के दो प्रमुख मार्ग बुधवार को बंद हो गए। सुबह के समय रुद्रप्रयाग-गोरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के बांसबाड़ा में मलबा आने से राजमार्ग पांच घंटो तक बाधित रहा, जबकि ऊखीमठ-चोपता मार्ग पर पोतीबासर के पास बर्फ पड़ी होने से मार्ग बंद रहा, जिसे साफ करने में विभाग के पसीने छूट गये। केदारनाथ धाम में बर्फवारी से सात फीट तक बर्फ पड़ चुकी है और पुनर्निर्माण के कार्य पूरी तरीके से प्रभावित हो…

Read More

“तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आजादी दूँगा ” के नारों से गुजा आसमाँ

subhash-chandra-bose

देहरादून । हर देश को अपनी स्वतंत्रता की भारी कीमत चुकानी पडती है और हमें भी इसके लिए बलिदान देना होगा। आजादी की मशाल जलाने वाले भारत के महान सपूत सुभाष चन्द्र बोस का नारा तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आजादी दूँगा। आज भी हमारे दिल में गूॅंजता है नेताजी ने जंगे आजादी लडाई हिम्मत और बहादुरी से लडी। आज सुभाष चन्द्र बोस की 122 वीं जयंती पर बुद्ववार को नगर निगम में समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता परिषद उत्तरांचल संगठन द्वारा जयंती का आयोजन किया गया और इस अवसर पर नेताजी के जीवन पर आधारित स्मारिका…

Read More

डीएम व एसएसपी ने गणतंत्र दिवस पर परेड मैदान का निरीक्षण किया

Dm uk

देहरादून । जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती के संयुक्त नेतृत्व में 26 जनवरी के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों के मद्देनजर परेड ग्राउण्ड में की जाने वाली विभिन्न तैयारियों का भौतिक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम को परेड ग्राउण्ड में पूर्व में किये गये किसी भी अस्थायी निर्माण कार्य को हटाते हुए मैदान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने लो.नि.वि को गणतंत्र दिवस के लिए किये जाने वाले विभिन्न अस्थायी निर्माण कार्य समय से पूरा करने तथा मंच, दर्शक तथा सामान्य दीर्घा…

Read More

बर्फ गलाकर पानी पीने को मजबूर , जानिए खबर

ice

देहरादून। यमुनोत्री क्षेत्र से लगे इन गांवों पानी की भी समस्या हो गई हैं। लोग बर्फ गलाकर पानी पी रहे हैं। खरसाली के रणवीर सिंह राणा ने बताया कि बिजली-पानी न होने से परेशानी हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से बारिश जारी रही। ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित 150 गांवो में विद्युत आपूर्ति ठप है। बर्फबारी से चंबा धनोल्टी सड़क दूसरे दिन भी नहीं खुल पाई है। चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों…

Read More

जनता से जुड़े मामलों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाये : सीएम त्रिवेन्द्र

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फाईल मूवमेंट में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। समयबद्धता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में सभी विभागों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। सभी विभाग निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए फाइलों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागों द्वारा…

Read More

गोरखा कल्याण परिषद हो शीघ्र गठन : पदम सिंह थापा

uk

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा संगठन ने गोरखा समाज की सबसे पुरानी 80 वर्षीय संस्था गोर्खाली सुधार सभा के तत्वाधान में समस्त समुदाय की सहयोगी संस्थाओं समितियों ने एक साथ संगठित रूप में विचार-विमर्श करने के पश्चात समस्त गोर्खा समुदाय एकजुट होकर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड से एक शिष्टचार भेंटवार्ता करेंगे। गोर्खा कल्याण परिषद के गठन हेतु अनुरोध किया जायेगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा गोर्खा कल्याण परिषद का शीघ्र गठन किया जाये। जो सरकार आदेश में दिये गये समय तक अपना कार्यकाल पूरा करें। प्रशासनिक एवं राजनैतिक संस्थानों…

Read More

गति फाउंडेशन ने जारी की स्वच्छता सर्वेक्षण पर रिपोर्ट

gati

देहरादून। कूड़ा निस्तारण और सतत शहरीकरण के क्षेत्र में कार्यरत देहरादून स्थित थिंक टैंक गति फाउंडेशन ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 पर एक रिपोर्ट जारी की है। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत 2015 में स्वच्छ भारत अभियान के बैनर तले की गई थी। इस वर्ष का स्वच्छ सर्वेक्षण इसी महीने 4 जनवरी को शुरू हो गया है और 31 जनवरी तक देशभर के विभिन्न शहरों और कस्बों में चलाया जा रहा है। गति फाउंडेशन की अध्ययन रिपोर्ट में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत पिछले वर्षों की अपेक्षा 2019 की योजनाओं और कार्यप्रणाली…

Read More

मसूरी में सीजन का पहला हिमपात , जानिए ख़बर

ice

देहरादून। ज्यूं-ज्यूं जनवरी माह अंतिम दिनों की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे प्रदेश में मौसम और भी सर्द होता जा रहा है। देहरादून एवं मसूरी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बीती रात साढ़े ग्यारह बजे फिर मौसम ने करवट बदली और शहर में झमाझम बारिश होने लगी। न्यूनतम पारा 8.4 सेल्यिसस से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। मौसम का मिजाज और तल्ख होगा। प्रदेश के कुछ जिलों में तीन दिन तक बारिश एवं बपर्फबारी हो सकती…

Read More