1500 से अधिक उम्मीदवारों ने अल्मोड़ा में आयोजित कौशल भारत रोजगार मेले में हिस्सा लिया
अल्मोड़ा। नौकरी ढूंढने वाले हजारों उम्मीदवारों ने गवर्नमेन्ट इंटरकालेज ग्राउण्ड, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड में आयोजित कौशल भारत रोजगार मेला में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में युवाओं को भावी नियोक्ताओं से मिलने और सीधे बातचीत करने का अवसर मिला। शहर के सबसे बड़े नौकरी मेलो में से एक इस रोजगार मेले को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। तकरीबन 34 कोरपोरेट्स, 1500 से अधिक कुशल उम्मीदवारों ने मेले में हिस्सा लिया।रोजगार मेले में 500 से अधिक उम्मीदवारों को नौकरी दी गई। अजय तमता, राज्य के लिए माननीय टेक्सटाईलमंत्री एवं संसद सदस्य, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड उद्घाटन समारोह में मौजूद…
नव चेतना समिति ने शुरू की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियां
देहरादून | नव चेतना समिति नेहरूग्राम की ओर से देश के शहीदों को श्रृद्धांजली देने के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। समिति 8 मार्च 2019 को 102 वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रही है। साथ ही आठ मार्च ही समिति का स्थापना दिवस भी है। जिसके लिए समिति ने यह निर्णय लिया है की वह इस बार महिला दिवस पर किए जाने वाले कार्यक्रमों को देश के शहीदों की वीर वधुओं को सम्पर्पित करेगी। समिति की संचालिका दीप्ती रावत बिष्ट ने बताया कि पिछले वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी नेहरूग्राम नवचेतना समिति महिला…
सीएम त्रिवेन्द्र ने किया अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन
1 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव ऋषिकेश | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने योग को भारत की विशिष्ट पहचान बताया है। उन्होंने कहा कि योग में मन और चित की मलिनता को दूर करने की ताकत है। योग ने मनुष्य की सुख शान्ति की राह प्रशस्त की है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है, योग के द्वारा हमारे ऋषियों ने इसकी राह प्रशस्त की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गुरूवार को ऋषिकेश स्थित गंगा रिसोर्ट में…
आर्ट के माध्यम से जरूरतमन्द बच्चों ने जवानों के पराक्रम को किया सल्यूट
देहरादून | आज बुद्धवार को सुभाषनगर स्थित अपने सपने संस्था के प्रांगण में संस्था के बच्चों ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों का उनके कैम्प सहित सफाया करने पर देश के वायु सेना एवम देश के समस्त जवानों को सल्यूट किया साथ ही संस्था के जरूरतमन्द बच्चो ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अपने आर्ट के माध्यम से मन की भावना को प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किए | संस्था के समस्त सदस्यों एवम बच्चों के जय हिंद जय भारत , भारत माता की जय, जय हिंद की सेना देशभक्ति रूपी नारो से गूँज उठा…
हर्रावाला में सीएम ने किया 300 बेड के चिकित्सालय का शिलान्यास
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हर्रावाला, देहरादून में 300 बेड के चिकित्सालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, पर्यटन, सिंचाई व एमडीडीए की विभिन्न विकास योजनाओं के लगभग 540 करोड़ रूपये के कार्यों का शिलान्यास किया गया। हर्रावाला में बनने वाले जच्चा-बच्चा अस्पताल का नाम ‘‘शंकुतलाराणी सरदारीलाल ओबेराॅय अस्पताल’’ रखा जायेगा। इस अस्पताल के लिये राकेश ओबेराॅय ने 15 बीघा जमीन दान में दी है। हर्रावाला में बनने वाले यह जच्चा-बच्चा व कैंसर अस्पताल 164 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा। देहरादून स्मार्ट सिटी के लिए 287 करोड़ रूपये के कार्यों का शिलान्यास किया गया। 5 करोड़…
प्रदेश के 46 चिकित्सा इकाइयों को कायाकल्प पुरस्कार , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिये प्रभावी पहल के लिये प्रदेश के 46 चिकित्सा इकाइयों को वर्ष 2018-19 का कायाकल्प पुरस्कार प्रदान किया। इसके तहत श्रेणी ए में जिला चिकित्सालय को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख, सांत्वना पुरस्कार 03 लाख, श्रेणी बी में उप जिला चिकित्सालयों को 15 लाख, द्वितीय पुरस्कार 10 लाख, सांत्वना पुरस्कार एक लाख, जबकि सी श्रेणी में प्रत्येक जनपद के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 02 लाख का प्रथम पुरस्कार तथा 50 हजार का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। चेनराय जिला महिला…
भारतीय सेना पुरी दुनिया को दिखाई है अपनी ताकत : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत फारेस्ट गार्डन, रिंग रोड में आयोजित कमल ज्योति कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा की जो देश की भावनायें थी और देश जो चाहता था। ब्रह्म मुहूर्त से उसी की शुरूआत हो रही है। पीओके में जाकर भारतीय सेना ने पुरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है। हमने दिखा दिया कि हम 10 मिनट में बहुत कुछ कर सकते हैं। इसके लिये वायु सेना के जवानों को बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबमें उत्साह है। देश क्या चाहता है उसका परिणाम भी सामने है। भारतीय वायु सेना के इस पराक्रम में सैकडों आतंकवादी मारे…
भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर उत्तराखण्ड में जश्न का माहौल
देहरादून । पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के बाद सेना के पराक्रम पर दून में जश्न का माहौल है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग हाथों में तिरंगा लेकर सेना को सैल्यूट कर रहे हैं। हिन्दूवादी संगठन ने घंटाघर पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पड़ोसी मुल्क भारत की उदारवादी नीतियों से भद्दा मजाक कर रहे थे जिसका सबक उन्हे सिखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा ही नहीं उड़ी पठानकोट में भी जेश आतंकवादियों ने हमे जो गहरे जख्म दिए थे। वायु सेना ने बदले की करवाई की…
इण्डिया ड्रोन फेस्टिवल का सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शुभारम्भ
ड्रोन फेस्टिवल कराने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी भवन, आईटी पार्क, देहरादून में इण्डिया ड्रोन फेस्टिवल-2019 का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जहाँ ड्रोन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस ड्रोन फेस्टिवल में 21 राज्यों से लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वर्तमान में ड्रोन का बहुआयामी उपयोग हो रहा है। सुरक्षा, सर्वे, आपदा के समय इस्तेमाल, स्वास्थ्य, क्राउड कंट्रोल, रेलवे लाईनों, नदियों की देख-रेख के आदि महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने…
महाकुंभ पर्व पर सभी अखाड़ों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगीः मदन कौशिक
हरिद्वार । हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी 2021 महाकुंभ मेले को लेकर बैरागी अणियों के संतों महंतों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात कर महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर पंच निर्वाणी अणी अखाड़े के महंत धर्मदास महाराज ने कहा कि महाकुंभ मेला विश्व भर में भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की अदभूत पहचान का केंद्र बिन्दु है। महाकुंभ पर्व पर सभी तेरह अखाड़ों को सरकार से सुविधाएं मिलनी चाहिए। स्थायी निर्माण पर अधिक से अधिक जोर दिया जाना चाहिए। कुंभ मेले के दौरान लगने…






























