आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में एक हजार रूपये की वृद्धि
बागेश्वर | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बागेश्वर के गरूड़ में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के शुभारम्भ के अवसर पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों को वर्ष 2012-13 से रूकी हुई वार्षिक प्रोत्साहन धनराशि हेतु 33 करोड़ रूपये जारी किये गये। वर्ष 2012 से आशा कार्यकत्रियों को 5 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की गयी थी, जिसका कभी भी नियमित रूप से भुगतान नहीं हो पाया। आशा कार्यकत्रियों द्वारा इसकी लगातार मांग की जा रही थी। आशा कार्यकत्रियों की मांग का संज्ञान लेते हुए लम्बित पूर्ण 33 करोड़ की धनराशि जारी…
मुख्यमंत्री ने 108 सेवा की 26 एम्बुलेंस का किया लोकार्पण
50 नई एम्बुलेंस फरवरी में देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केंद्र में 108-आपातकालीन एम्बुलेंस की 26 एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय को हंस फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए रु0 2.00 करोड़ की लागत के उपकरणों का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए 108-एम्बुलेंस सेवा जीवन दायिनी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य…
भारोत्तोलन : 130 किलो वर्ग में महक शर्मा ने जीता रजत पदक
देहरादून | आज दिनांक 27 जनवरी 2019 को टाउन हॉल,नगर निगम देहरादून में इंडियन ओपन कप डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे भारत के विभिन्न राज्यो से युवाओ ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 8 बजे प्रारम्भ किया गया जिसमे विभिन्न मापदंडोंके अनुसार प्रतियोगियों को हिस्सा लेने का मौका दिया गया। देश भर से आये युवाओ का जोश बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार डीजीपी उत्तराखंड ने उनकी हौसला अफ़ज़ाई भी किये । जानकारी हो की इस प्रतियोगियामें युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमे विदेश से आयी क्रिस्टिना ने 142 किलो वजन उठा…
गणतंत्र दिवस : सीएम त्रिवेन्द्र ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
सीएम ने किया ध्वजारोहण देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों व पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सद्भाव की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा संविधान निर्माताओं एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 127 इन्फेंट्री बटालियन, गढ़वाल राइफल के कर्नल वेद व्रत वैध्य को प्रशस्ति पत्र देकर व मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम में तैनात उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए…
राजपथ पर उत्तराखण्ड राज्य की “अनासक्ति आश्रम” की झांकी ने जीता दिल
नई दिल्ली / देहरादून | 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ, नई दिल्ली में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से कौसानी स्थित “अनासक्ति आश्रम” की झांकी प्रदर्शित की गई। राजपथ पर जब उत्तराखण्ड राज्य की झांकी निकली तो तालियों की गड़गडाहट से लोगों ने स्वागत किया। उत्तराखण्ड सूचना विभाग के उपनिदेशक के0एस0 चौहान के नेतृत्व में 10 कलाकारों के दल ने भी झांकी में अपना प्रदर्शन किया। झांकी का थीम साँग सुप्रसिद्व गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने गाया है। राष्ट्र इस वर्ष महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती मना रहा है इसलिये गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ में भाग…
पूर्व सैनिकों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे रुद्रप्रयाग व पौड़ी के चक्कर , जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। श्रीनगर क्षेत्र के आस-पास के सेवारत सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को अब रुद्रप्रयाग और पौड़ी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी सुविधा के लिए 10 जम्मू एवं कश्मीर लाईट इन्फंैट्री बटालियन की ओर से श्रीनगर के श्रीकोट में आईबीईएक्स कैंटीन की स्थापना कर दी गयी है। इस कैंटीन की स्थापना होने से पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार को काफी लाभ मिलेगा। शुक्रवार को आईबीईएक्स कैंटीन का उद्घाटन मुख्य अतिथि 10 जम्मू एवं कश्मीर लाईट इन्फंैट्री बटालियन के कर्नल विवेक जामदार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीनगर में कैंटीन की सुविधा न होने से सेवारत सैनिक एवं…
केटीएम ने किया शानदार स्टंट शो का आयोजन
हल्द्वानी । केटीएम, यूरोपीय रेसिंग दिग्गज, ने हल्द्वानी में शानदार केटीएम स्टंट शो का आयोजन किया। इसका आयोजन पेशेवर स्टंट राइडर्स के शानदार स्टंट राइड्स एवं ट्रिक्स का प्रदर्शन करने के लिये किया गया था। साथ ही ड्यूक के चाहने वालों को हाल ही में लॉन्च और बहु प्रतीक्षित बाइक ड्यूक 125 एबीसी का भी दीदार करने का मौका मिला। इस स्टंट शो का आयोजन विंटेज हाई स्ट्रीट, बृजलाल अस्पताल के सामने, हल्द्वानी में किया गया। पेशेवर स्टंट टीमों ने केटीएम ड्यूक्स पर असाधारण स्टंट शो का प्रदर्शन किया। अमित नंदी, प्रेसिडेंट-प्रोबाइकिंग, बजाज ऑटो लिमिटेड, ने इस अवसर पर चर्चा…
उत्तराखंड में ही होगी फिल्म की पूरी शूटिंग : कनुप्रिया
देहरादून। फिल्म निर्माता निर्देशक कनुप्रिया ने कहा है कि गुल गुन्चा आर्टस ए मीडिया प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले युवाओं पर आधारित फिल्म सोलह की शूटिंग उत्तराखंड के सोलह स्थानों पर चार फरवरी से आरंभ की जायेगी और शूटिंग की शुरूआत जौली ग्रांट स्थित एयरपोर्ट से होगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म युवाओं पर आधारित है और उत्तराखंड की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाये रखने के लिए इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में ही की जायेगी और फिल्म में पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों को शामिल किया जायेगा और युवाओं को अपने संस्कार के प्रति जागरूक करने का काम भी…
जीपीएफ ऑनलाइन , उत्तराखण्ड मोबाईल एप्लीकेशन लांच
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में जीपीएफ ऑनलाइन , उत्तराखण्ड (मोबाईल एप्लीकेशन ) का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। NIC और लेखा विभाग द्वारा उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए GPF की डिटेल्स की पहुँच को सुगम बनाने के लिए यह एप बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सूचना तकनीकी के माध्यम से ई-गर्वनेन्स की सेवाओं में सुगमता आयी है। कर्मचारियों के विभिन्न लेखो आदि तक इस मोबाईल एप्लीकेशन एप से उनकी पहुंच आसान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने जी.पी.एफ. के पैसों की जानकारी करने…
किसानों की आमदनी दोगुनी करने के किये जा रहे प्रयास : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | आज प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से किसानों की आमदनी दोगुनी करने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में दिसम्बर 2018 तक 1,60,479 कृषकों को 80975.00 लाख के ऋण उपलब्ध कराये गये है । फार्म मशीनरी बैंक से कृषि उपकरणों की खरीद पर 80 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गन्ना किसानों के बकाया का 100 प्रतिशत भुगतान किया गया है उत्तराखंड को ऑर्गैनिक स्टेट बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं प्रदेश में 10 हजार जैविक क्लस्टर बनाने पर काम जारी है ’जिसमें से 1.5 लाख…






























