Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



बीसी खंडूरी के लिए धर्मसंकट : एक ओर राजनीतिक शिष्य तो दूसरी तरफ बेटा

kanduri

देहरादून । लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बीसी खंडूड़ी के सामने धर्मसंकट आ खड़ा हुआ है। एक ओर तो भारतीय जनता पार्टी ने उनके राजनीतिक शिष्य समझे जाने वाले तीर्थ सिंह रावत को पौड़ी सीट से प्रत्याशी बनाया है जबकि दूसरी ओर उसी सीट पर कांग्रेस ने खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी को चुनाव में उतारा है। हांलाकि खंडूरी भाजपा के पुराने दिग्गज नेताओं में शुमार है । अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी है किए ऐसी स्थिति में खंडूरी किसके साथ खुलकर खड़े होंगे। पुलवामा आतंकी हमले के बाद ये माना जा रहा था…

Read More

यूकेडी ने घोषित किए पांचों लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी

ukd uk

देहरादून । यूकेडी ने राज्य की पांचों लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। टिहरी लोकसभा सीट से डीडी शर्मा, हरिद्वार लोकसभा सीट से सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, नैनीताल लोकसभा सीट से चैधरी विजय पाल और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से केएल आर्य दल के प्रत्याशी होंगे। जबकि गढ़वाल लोकसभा सीट से दल के प्रत्याशी शांति प्रसाद भट्ट नामांकन कर चुके हैं। राज्य के बुनियादी सवालों को लेकर दल जनता के बीच जाएगा। दल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने प्रत्याशियों के नामों का ऐेलान किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन,…

Read More

उत्तराखण्ड : राहुल गांधी,प्रियंका गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू समेत 40 स्टार प्रचारक

cogres

देहरादून । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के सर्वोच्च नेता सोनिया गाँधी , राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, अम्बिका सोनी, गुलाम नवी आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, अहमद पटेल, आनन्द शर्मा, अशोक गहलोत, कै0 अमरिन्दर सिंह, वीरभद्र सिंह, सुशील कुमार शिंदे, कमल नाथ, शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भंवर जितेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, राज…

Read More

लोकसभा चुनाव : सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

loksabha chunv

देहरादून । जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान 11 अप्रैल को सम्पादित किया जाना है। उन्होंने अवगत कराया है कि 11 अप्रैल को होने वाले मतदान का समय प्रातः 07 बजे से सांय 5 बजे तक नियत है। खबरे और भी …. श्रमिकों को मतदान के दिन सवेतन सार्वजनिक अवकाश होगा प्राप्त देहरादून । मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड सौजन्या ने अवगत कराया है कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य में स्थित समस्त दुकानों वाणिज्य अधिष्ठानों को राज्य की 5 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान के वास्तविक दिवस 11…

Read More

जरूरतमन्द लोगो के प्रति निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

doon

देहरादून। न्यू चाइल्ड मदर केअर एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रेस कोर्स गुरुद्वारा में किया गया। शिविर में लगभग 250 मरीज़ों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री रविंदर सिंह आनंद एवं क्षेत्रिय पार्षद मोंटी कोहली ने किया। इस अवसर पर ऋषिकेश स्पर्श क्लिनिक से त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष सिंह, देहरादून से फिजियोथेरेपिस्ट डॉ जसलीन कालरा शर्मा, अरिहंत से महिला रोग विशेषज्ञ डॉ विदूषी जैन, जनरल फिजिशियन डॉ आशीष जैन ने अपनी मुफ्त सेवाएं दी।शिविर में मुख्त अतिथि रविंद्र सिंह आनंद एवं मोंटी कोहली ने इस प्रयास की सराहना करते…

Read More

ई-सिगरेट पर प्रतिबंध को लेकर एक हज़ार से अधिक डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

e sigret

देहरादून । भारत के 24 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 1000 से अधिक चिकित्सकों नेे इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम (ईएनडीएस) पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें ईएनडीएस ई-सिगरेट, ई-हुक्का आदि भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में इन डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बहुत जरूरी है कि युवाओं के बीच ईएनडीएस महामारी बन कर फैल जाए, इससे पहले इस पर रोक लगाई जाए। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले ये 1061 डॉक्टर इस बात से बेहद चिंतित हैं कि एक सार्वजनिक स्वास्थ्य मामले पर, व्यापार और…

Read More

इलैक्ट्राॅनिक मीडिया माॅनिटरिंग सेल का महानिदेशक सूचना ने किया निरीक्षण

media

देहरादून । महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने शनिवार को इन्द्रानगर, देहरादून में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए स्थापित इलैक्ट्राॅनिक मीडिया माॅनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महानिदेशक ने निर्देश दिये कि इलैक्ट्राॅनिक मीडिया की माॅनिटरिंग गम्भीरता से की जाए। उन्होंने कहा कि माॅनिटरिंग सेल में कार्यरत सभी कर्मचारी आपसी समन्वय व सहयोग से कार्य करें। साथ ही इलैक्ट्राॅनिक मीडिया में निर्वाचन से सम्बन्धित सूचनाओं एवं घटनाओं को तुरन्त संज्ञान में लाया जाए। ज्ञातव्य है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए इन्द्रानगर देहरादून में इलैक्ट्राॅनिक मीडिया माॅनिटरिंग सेल का गठन किया गया है, जिसमें लगभग 25…

Read More

शहादत दिवस पर एसएफआई ने याद किया शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को

sahadat divas

देहरादून । स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) डीएवी कॉलेज इकाई द्वारा शहादत दिवस के अवसर पर कॉलेज सभागार में शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद करते हुए “भगत सिंह के विचारों की आज के दौर में प्रसिंगिकता पर व्याखान” पर गोष्ठी, नुक्कड़, जनगीत कर शहीदों के सपने के भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम मे डीएवी के प्राचार्य अजय सक्सेना ने शहीदों को याद करते हुए कहाँ की भगत सिंह युवा क्रांतिकारी थे जिनके विचार उस समय के युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह…

Read More

फोन-पे के ब्रांड एंबेसडर बने आमिर खान

amir khan

देहरादून । फोन पे भारत के सबसे तेजी से बढ़ते भुगतान मंच ने आज बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान को अपने ब्रांड का चेहरा घोषित किया। फोन पे बीबो आईपीएल के टेलीविजन प्रसारण के लिए एक आधिकारिक सह-प्रस्तुत प्रायोजक है, और इस सत्र के दौरान आमिर खान द्वारा अभिनीत नए टीवी विज्ञापनों की एक श्रृंखला शुरू करेगा। टीवी विज्ञापनों में आमिर की उपस्थिति और एक राष्ट्रीय आइकन के रूप् में उनकी सामूहिक अपील फोन पे को पूरे भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद करेगी। फोन पे के सीईओ और…

Read More

नवजात शिशु का मौसी ने किया अपहरण

doon

पचास हजार में बेचने का था प्लान, पुलिस ने किया गिरफ्तार रुद्रप्रयाग । नवजात शिशु का अपहरण करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। मामले में नवजात शिशु की मौसी की संलिप्तता सामने आई है, जिसने बच्चे को बेचने के ऐवज में पचास हजार का सौदा किया। मौके से महिला के पास से पैंतालिस हजार बरामद किये गये। दरअसल, बृहस्पतिवार को बंदरतोली में निवास कर रहे नेपाली मूल के नरेश बहादुर पुत्र जीत बहादुर ने अपने नौ दिन के नवजात शिशु की अपहरण की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि…

Read More