Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



केदारनाथ में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर सीएस ने जताया असंतोष

रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ में गतिमान पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने डीडीएमए को गौरीकुण्ड से केदारनाथ मंदिर तक पर्याप्त संख्या में स्थाई शौचालय निर्मित करने को कहा। उन्होंने सरस्वती नदी पर सुरक्षा व घाट निर्माण कार्य में धीमी प्रगति और पर्याप्त संख्या में लेबरों के मौके पर मौजूद न होने पर असंतोष जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को लेवरों की संख्या बढ़ाने व गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए आगामी निरीक्षण तक कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। केदारनाथ मंदिर के पश्चिमी…

Read More

हिंदी-गढवाली-अंग्रेजी शब्दकोश का विमोचन, जानिए खबर

देहरादून। हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी-गढवाली-अंग्रेजी शब्दकोश का लोकार्पण किया गया। यह कोश गढवाली शब्दों की पगडंडियों से जहाॅं जिज्ञासु पाठको को लोक के सांस्कृतिक आलोक से जोडता है वहीं नई पीढी को अपनरी जडों की ओर मोडकर भाषा की एक अनूठी विरासत उन्हे सौंपता है। रविवार को हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी-गढवाली-अंग्रेजी शब्दकोश का लोकार्पण लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि यह कोश लोक के सांस्कृतिक आलोक को शब्द-शब्द समेटे हुए है रमाकात बेंजवाल एवं बीना बेंजवाल द्वारा विगत सात वर्षो से इस कोश पर कार्य किया जा रहा था।…

Read More

स्कूलों में विजय दिवस की गाथा जरूरी …

CM-uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 16 दिसम्बर का दिन वीरता व पराक्रम में ऐतिहासिक दिन है। मात्र 13 दिन में भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। यह सैन्य इतिहास में सबसे बड़ी विजय थी। मुख्यमंत्री, 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों की स्मृति में डिफेंस कालोनी में आयेाजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूट गया था। स्कूल काॅलेजों में छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना के शौर्य, त्याग व बलिदान…

Read More

महिला ब्लाइंड क्रिकेट : उड़ीसा की दूसरी धमाकेदार जीत

देहरादून। महिला राष्ट्रीय ब्लांईड क्रिकेट के दूसरे दिन वेलहम ब्वाइज स्कूल के प्रांगण की गुनगुनी धूप में उड़ीसा की टीम ने दर्शकों की वाहवाही और शाबासी को चुराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में जीत हार किसी की भी हो पर दर्शकों के दिल को तो सुदुर समुंदर किनारे से आई उड़ीसा की इन छोटी-छोटी लड़कियों ने ही अपने खेल, जीवट और चपलता से जीता। उड़ीसा की टीम की खूबी थी कि यह बच्चे किसी एक स्कूल के नहीं बल्कि 5-6 स्कूलों के आए हैं। इनका समन्वय और टीम भावना देखकर कहीं से नहीं लगता कि यह…

Read More

कहीं भी रहें, अपनी लोकसंस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़े रहेंः माता मंगला

देहरादून। हम दुनिया में कहीं भी रहें, हमें अपनी लोक संस्कृति, अपनी लोक परंपराओं और अपनी विरासत को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए। क्योंकि यह हमारे वजूद का हिस्सा है। हमें इस विरासत को दुनिया के हर कोने में रहते हुए भी अपने साथ रखना है। यह हम सब का संकल्प होना चाहिए। उक्त विचार हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चर सेंटर की प्रेरणास्रोत समाजसेवी माताश्री मंगला ने दुबई में यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कौथिग 2018 में व्यक्त किए। उत्तराखण्ड की लोक विरासत को दुबई में संजोने के लिए प्रतिबद्ध व्यवसायी एवं समाज सेवी चांद मौला के प्रयत्नों…

Read More

एनएच-74 घोटाला : बिल्डर प्रिया शर्मा ने जिला कोर्ट में किया सरेंडर

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट से शॉर्ट टर्म जमानत की अवधि पूरी होने के बाद एनएच-74 मुआवजा घोटाले में आरोपित बिल्डर प्रिया शर्मा ने जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जहां से कोर्ट ने प्रिया को तीन जनवरी तक हल्द्वानी जेल भेज दिया। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने जमानत अवधि बढ़ाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद शनिवार को प्रिया शर्मा अधिवक्ता पीसी जोशी के साथ जिला कोर्ट पहुंचीं और प्रभारी जिला जज विनोद कुमार की कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई। वहीं इसी मामले में जेल में बंद आरोपित सुधीर चावला की भी कोर्ट में पेशी हुई, जिसके बाद दोनों…

Read More

जनता के लिए वरदान बन रहा उत्तराखण्ड सीएम एप….

cm-app

उत्तराखण्ड सीएम एप का सफलतम एक साल हुआ पूरा देहरादून | गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवाद के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जनता के साथ जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में 1 साल पहले 15 दिसम्बर 2017 को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए सीएम एप को को लॉन्च किया था। 15 दिसम्बर 2018 को सीएम एप के सफलतम एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने इस एप को जनता के बीच लोकप्रिय होने पर जनता और खासकर युवा वर्ग…

Read More

कैबिनेट की मुहर : शिक्षकों के लिए 7वें वेतनमान को मंजूरी

ukuk

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहं निर्णय लिए गए। राज्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों को 7वें वेतनमान देने को मंजूरी दी गई। यह वेतनमान एक जनवरी, 2016 से लागू होगा यानि कि शिक्षकों को तीन साल का एरियर भी मिलेगा। राज्य के खजाने पर इससे 130 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। बैठक में 18 प्रस्ताव आए थे जिनमें से 16 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि ऊधमसिंहनगर के किच्छा में खुरपिया फॉर्म में बची सीलिंग भूमि में से 80.63 एकड़ भूमि सिडकुल को…

Read More

राफेल को लेकर राहुल गांधी ने झूठ फैलाने का किया कार्य : सीएम त्रिवेंद्र

uk-cm

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राफेल पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय से सारी सच्चाई सामने आ गयी है। जबकि राफेल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के समक्ष झूठ फैलाने का कार्य किया है। यही नही इस प्रकरण पर कांग्रेस पार्टी के लोग लगातार झूठ बोलने का कार्य कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार केन्द्र सरकार द्वारा रक्षा सौदे पूरी पारदर्शिता के साथ दो सरकारों के मध्य किया गया है। जबकि कांग्रेस सरकार ने जितने भी सौदे किये वह सरकारों के नही बल्कि दलालों के माध्यम से किये। मुख्यमंत्री आवास में प्रेस…

Read More

बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम हुआ साफ

kedarnath

रुद्रप्रयाग। दो दिन तक लगातार बर्फबारी होने के बाद शुक्रवार को केदारनाथ धाम सहित अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। केदारनाथ में धूप खिलने के बाद पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सबसे पहले आवाजाही के बंद हुये पैदल मार्गों को खोला जा रहा है। हालांकि केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में मशीनों को बामुश्किल गर्म करके शुरू किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में दो दिनों तक जमकर बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में दो दिन के भीतर दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में ठंड कहर बरपा रही है।…

Read More