Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



कहीं भी रहें, अपनी लोकसंस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़े रहेंः माता मंगला

देहरादून। हम दुनिया में कहीं भी रहें, हमें अपनी लोक संस्कृति, अपनी लोक परंपराओं और अपनी विरासत को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए। क्योंकि यह हमारे वजूद का हिस्सा है। हमें इस विरासत को दुनिया के हर कोने में रहते हुए भी अपने साथ रखना है। यह हम सब का संकल्प होना चाहिए। उक्त विचार हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चर सेंटर की प्रेरणास्रोत समाजसेवी माताश्री मंगला ने दुबई में यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कौथिग 2018 में व्यक्त किए। उत्तराखण्ड की लोक विरासत को दुबई में संजोने के लिए प्रतिबद्ध व्यवसायी एवं समाज सेवी चांद मौला के प्रयत्नों से यूएई में आयोजित कौथिग 2018 में विशेष तौर पर पहुंचे माताश्री मंगला जी एवं भोले जी महाराज ने यूएई में इस कौथिग के आयोजन के लिए चांद मौला को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब के गर्व की बात है कि हम चांद भाई जी के माध्यम से अपनी लोक संस्कृति को इतनी दूर विदेशी धरती पर भी सुन, देख पा रहे हैं। इसके लिए निश्चित तौर पर यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन की पूरी टीम एवं यहां आए हमारे लोक कलाकार बधाई की पात्र हैं। माता मंगला ने इस अवसर पर कहा कि हमें समाज हित की दिशा में भी कार्य करते रहना चाहिए। इस दिशा में हम हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चर के तत्वावधान में देश के 28 राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हम स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में उन क्षेत्रों में काम करें, जहां वास्तव में लोगों को सबसे ज्यादा स्वास्थ्य-शिक्षा की सेवाओ की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने पौड़ी गढ़वाल के सतपुली में हंस जरनल अस्पताल का निर्माण किया है। जहां अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में प्रतिदिन कई गरीब एवं जरूरतमंद लोगों का निरूशुल्क इलाज हो रहा है। साथ पहाड़ से हो रहे पलायन पर रोक लग रही है। हमारे बच्चों को पहाड़ पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। हम पहाड़ के दूर-दराज के इलाकों जैसे पिथौरागढ़, रामनगर, बद्रीनाथ-केदारनाथ और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हम देश के इन दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के लिए सेवाएं दे रहे हैं। माताश्री मंगला एवं भोले जी महाराज ने दुबई में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंडी प्रवासियों से आह्वान किया आप सब भी मिलकर पहाड़ के विकास के लिए आगे बढ़ कर उन लोगों के लिए काम करें, जिन्हें वास्तव में मदद की आवश्यकता है। सही मायने में यही सेवा का सफल मार्ग है। दुबई कौथिग के आयोजक एवं व्यवसायी चांद मौला ने दुबई कौथिग में पधारने के लिए समाजसेवी माता मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज के आशीर्वाद से पिछले कई सालों से दुबई में यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के तत्वावधान में कौथिग का आयोजन कर रहे हैं। हमारे लिए यह सम्मान की बात है कि हमारे साथ समाज हित में कार्य कर रहे समाज सेवी माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज जी हमारे मंच पर है। जिनके आशीष से हम दुबई की इस धरती पर अपनी लोक संस्कृति को स्थापित कर पाए हैं। हम हंस कल्चर सेंटर के महाप्रबंधक धर्मा राव एवं माताश्री मंगलाजी के नीजि सचिव विकास वर्मा का आभार प्रकट करना चाहेंगे कि आपने हमारी इतनी हौसला अफजाई की और हमारे इस आयोजन में शामिल हुए। हम यूएई उत्तराखंड एसोसिएशन के सभी सहयोगियों का आभार प्रकट करते है। साथ ही हम आभारी हैं अपने लोक संस्कृतिकर्मियों के जिन्होंने हमारे मंच को अपने लोक गीतों एवं लोक वाद्ययंत्रों से गुंजयमान किया। हम आभारी है आप सभी दर्शकों के कि आप सबने हमें इतना प्यार और सम्मान दिया। अपके इस प्यार और सम्मान के साथ ही हम यह आयोजन करने की हिम्मत जुटा पाते है।

Leave A Comment