14 फरवरी को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। उनका 14 फरवरी को यहां दौरा संभावित है। वह केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण करने के बाद रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के एलान से पहले प्रदेश भाजपा नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड में भाजपा प्रमुख अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मांगे गए थे। इस कड़ी में शाह दो फरवरी को देहरादून आ चुके हैं। अब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री 14 फरवरी को केदारनाथ में हुए पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर सकते…
देहरादून में कई पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले
देहरादून। उत्तराखंड में तबादलों का सिलसिला जारी है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के तबादले किए। आगामी लोकसभा को देखते हुए पुलिस महकमे में कई अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती द्वारा जिले के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को तबादला कर नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के नामों की सूची के साथ आदेश जारी किया। साथ ही ये आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाये और तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर…
मतदाता जागरूकता का पहला कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के रूप में सम्पन्न
देहारादून के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा रायपुर चौक पर मतदाता जागरूकता अभियान का पहला कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को अनिवार्य मतदान किए जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया गया। ओ०एस०डी स्वीप वन्दना थलेडी द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता एवं स्वीप टीम से हिमांशु नेगी द्वारा मॉक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागियों को आकर्षित पुरस्कार भी वितरित किए गए। वहाँ मौजूद सभी लोगों को स्टेट स्वीप कॉर्डिनेटर राखी द्वारा मतदाता शपथ भी दिलाई गयी जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। स्लोगन प्रतियोगिता मे पहला स्थान भावना ने,…
वन निवासियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में वन निवासी अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी पीढियों से इन वनों में निवास कर रहें हैं। उनके अधिकारों को मान्यता दिये जाने के लिये अधिनियम की व्यवस्थाओं के तहत लाभार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय। लोगों की कठिनाइयां कम हो इस दिशा में भी तत्परता से कार्य किया जाय। उन्होंने इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का भी संज्ञान लेने को कहा।…
दुनिइटेड का फूडीश सर्किल का आयोजन जीवन जीना सीखा गए, जानिए ख़बर
देहरादून | आजकल के जीवन मे भाग दौड़ के पल में अपने लिया जीना भी लोग भूल रहे है इसी कड़ी में लोग जीवन जीने की कला सीखे क्रम में दुनिइटेड का फूडीश सर्किल ऑफ इंडिया (फ सी ई) द्वारा सहस्त्रधारा रोपवे, देहरादून क्षेत्र में एक दिवसीय जीवन जीने रूपी पिकनिक का आयोजन किया गया| इस आयोजन की विशेषता यह रही है की इस आयोजन में सभी प्रतिभागी सोशल मीडिया के फेसबुक फ्रेंड्स रूपी उपस्थित थे| इस आयोजन की मुख्य आयोजन कर्ता डॉ विनीता बनर्जी और डॉ प्रदीप बनर्जी ने कहा कि जीवन जीने की कला हर किसी की तरीके…
यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में इस्कॉन का वार्षिक उत्सव उत्थान का आयोजन
देहरादून। इस्कॉन ने यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में अपनी कल्चरल यूथ फेस्ट 2019 ‘उत्थान’ का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वही, मेयर सुनील उनियाल गामा, एसएसपी निवेदिता कुकरेती और डीआईजी आईटीबीपी केपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता एचएच नवीन योगेंद्र स्वामी और एचजी दास गदा हर प्रभु ने भी अपने विचार साझा किये। इस्कॉन टीम द्वारा मंचित अन्य आकर्षण में यूवी डांस शो, प्ले और दशावतारम नृत्य ने सबका मन मोहा। दर्शकों को संबोधित करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट…
यूथ फेस्टिवल में कविता, नृत्य, गायन, वॉर ऑफ बैंड्स प्रतियोगिताएं आयोजित
देहरादून। उत्तराखंड यूथ फेस्टिवल का समापन आज द वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर इंडिया में हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव में पूरे राज्य से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। फेस्ट के आखिरी दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गणेश जोशी मौजूद रहे। इस अवसर पर विश्ष्ट अतिथि में नरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश अग्रवाल, सोनिया आनंद रावत और महेश कुड़ियाल उपस्थित रहे। फेस्टिवल के दूसरे दिन जुम्बा, पोएट्री, डांसिंग, सिंगिंग, म्यूजिक बैंड्स, कुकरी जैसे अन्य प्रस्तुतियों का प्रदर्शन देखा गया। उत्सव के दूसरे दिन कविता, नृत्य, गायन, वॉर ऑफ बैंड्स सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गणेश जोशी द्वारा पुरस्कार…
पीएम मोदी ने देश के अनेक राज्यो के साथ उत्तराखण्ड के किच्छा एवं लागढ़ांग के माॅडल डिग्री काॅलेजो का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत दूसरे चरण में देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित होने वाले 70 नये माॅडल डिग्री काॅलेजों, 11 व्यवसायिक काॅलेजों, एक महिला विश्व विद्यालय तथा 60 से अधिक उद्यमिता व नवाचार से संबंधित उच्च शिक्षण संस्थाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। इसमें उत्तराखण्ड के किच्छा एवं लागढ़ांग में दो नये माॅडल डिग्री काॅलेज के साथ ही पैठाणी में एक व्यवसायिक महाविद्यालय का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के…
भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल के जन्मदिन पर मरीजो को फल एवम जरूरतमन्द को बाटे गए कम्बल
देहरादून | आज भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल के जन्मदिन के अवसर पर दून महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर संयोजिका मधु जैन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की और कहा कि ईश्वर की कृपा उन पर हमेशा बनी रहे। उनका मार्ग उन्नत और प्रशस्त रहे। और वही नरेश बंसल के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शिव मंदिर कुमार गढ़ भीमताल सुभाष नगर देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरण का…
दीपक डिमरी के नाम से जाना जायेगा यह इंटर कालेज , जानिए खबर
कैंसर से पीड़ित दीपक ने अपना नेत्र और शरीर कर दिया था दान रुद्रप्रयाग । अब राजकीय इंटर काॅलेज स्वीली-सेम को दीपक डिमरी राजकीय इंटर काॅलेज स्वीली-सेम के नाम से जाना जायेगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा सचिव ने शासनादेश जारी कर दिया है। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए शासन ने राइंका स्वीली-सेम का नाम दीपक डिमरी राइंका स्वीली-सेम रखने का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में एक फरवरी को शिक्षा सचिव भूपेन्द्र कौर औलख ने शासनादेश जारी करते हुए यह जानकारी दी। दरअसल, मूल रूप से स्वीली-सेम भरदार निवासी दीपक डिमरी का…






























