यह अंतरिम बजट, न्यू इंडिया के भविष्य की झलक : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, कर्मचारियों व समाज के प्रत्येक वर्ग के अनुकूल अंतरिम बजट देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंतरिम बजट, न्यू इंडिया के भविष्य की झलक है। 02 हैक्टेयर या इससे कम जमीन वाले किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 06 हजार रूपये देने का अंतरिम बजट में प्राविधान किया गया है। इससे देश के दस करोड़ से अधिक किसानों को लाभ होगा। उत्तराखण्ड में लगभग 92 प्रतिशत किसान इससे…
उत्तराखण्ड राज्य के लिए अधिकृत ‘‘टोपी’’ का अनावरण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य के लिए अधिकृत ‘‘टोपी’’ का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टोपी किसी भी देश राज्य अथवा क्षेत्र के लोगों की पहचान और सभ्यता को दर्शाती है। टोपी सम्मान एवं संस्कार का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह टोपी उत्तराखंडी के नागरिकों के सम्मान को दर्शाने हेतु एक नवोन्मेष प्रयास है। इस टोपी को उत्तराखण्ड के हथकरघा उद्योग से उत्पन्न रेशम के कपड़े पर ऐंपण कला, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य वृक्ष बुरांश, कुमाऊँ रेजीमेंट और गढ़वाल राइफल के रंगों से प्रेरणा लेकर तैयार किया…
राज्य के 76,28,526 मतदाता चुनेंगे सांसद
देहरादून | मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने अपने कार्यालय में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने फोटो युक्त विधान सभा निर्वाचक नियमावली की 1 जनवरी 2019 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन में 31 जनवरी, 2019 को मतदाताओं के आंकडों की जानकारी से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह भी जानकारी दी कि 1 फरवरी से वोटर हेल्प लाइन न0 1950 आरम्भ किया गया है, जिसमें मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है इस 1950…
वोटर लिस्ट में नाम है या नही जानने के लिए डायल करे 1950
देहरादून | मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि वोटर हेल्पलाईन 1950 पर मतदाता सूची में अपने नाम व विवरण का सत्यापन किया जा सकता है। यह टोल फ्री नम्बर है जिसे कि 1 फरवरी को औपचारिक रूप से लांच किया जाएगा। वोटर आईकार्ड बनवाने, बीएलओ व पोलिंग बूथ से संबंधित जानकारी के लिए इस टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। मीडिया सेटर सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली की 1 जनवरी 2019 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन में 31 जनवरी 2019 को मतदाताओं के आंकडों की जानकारी दी।…
मंत्री मदन कौशिक बोर्ड बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून | कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उत्तराखण्ड आवास एवं विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत रूद्रपुर आवास योजना में 2 वित्त प्रस्ताव बिड प्राप्त हुए हैं इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के अन्य संस्थाओं से भी दरें प्राप्त कर लिया जाय। बोर्ड के बजट हेतु 14 लाख रूपये के पुनर्विनियोग हेतु प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई तथा यह भी निर्णय लिया गया कि 4 प्राधिकरण एमडीडीए, एचआरडीए, साडा एवं जिला स्तरीय प्राधिकरण नैनीताल अपने अंशदान आय का 10 प्रतिशत उत्तराखण्ड आवास एवं विकास प्राधिकरण को देंगे।…
सीएम त्रिवेन्द्र ने 40 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सर्वे एस्टेट, हाथीबड़कला देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मसूरी विधायक गणेश जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए बुरांशखण्डा पेयजल योजना के पुनरूद्धार किए जाने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर लगाए गए रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान करने से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को और आगे बढ़ाते हुए…
सीएम त्रिवेन्द्र से गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग एनसीसी कैडेटों ने की मुलाकात
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाले एनसीसी कैडेटों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परेड भाग लेने वाले एनसीसी केडैट्स को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों का गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित होने वाली गरिमामय परेड के लिए चयनित होना गर्व एवं सम्मान की बात है। यह उनके जीवन का भी यादगार पल है। ऐसे मौके हर किसी को नही मिलते हैं। इस परेड के अनुभव उन्हें देश सेवा के लिये भी प्रेरित करते रहेंगे। एनसीसी अनुशासन का भी…
मन की आंखों से तिरंगे को देखने का जोश….
देहरादून । राष्ट्रीय महत्व के दिनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है। विशेष दिन, जैसे कि गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस, जब तिरंगा घरों, स्कूलों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर फहराया जाता है, तो हर भारतीय की भावनाएं जोश से भर जाती हैं। हमारा संविधान कहता हैः “भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।“ 2004 में, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि “सम्मान और मान के साथ स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का अधिकार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) के अर्थ में…
कांग्रेस में सियासी जोर-आजमाइश शुरू
देहरादून । परिवर्तन यात्रा के बहाने प्रदेश कांग्रेस के भीतर सियासी जोर-आजमाइश भी शुरू हो गई है। दूसरे चरण में प्रदेश संगठन की ओर से खटीमा से प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा को नैनीताल संसदीय सीट के लिए चुनावी जनसंपर्क से जोड़कर तो देखा ही जा रहा है। साथ में यात्रा ने इस सीट पर टिकट के दावेदारों के बीच सियासी शक्ति प्रदर्शन का रूप भी ले लिया है। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की मौजूदगी में ऊधमसिंह नगर जिले में निकाली जा रही चार दिनी परिवर्तन यात्रा में नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी से विधायक इंदिरा हृदयेश के साथ ही पूर्व…
स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को किया याद
देहरादून। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे से 2 मिनट का मौन धारणकर काम एवं गतिविधियों को रोक दी जाती है। इस क्रम में आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे सायरन बजते ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर 02 मिनट का मौनधारण कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों का नमन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टेªट परिसर स्थित राजस्व, कोषागार, सूचना तथा अन्य विभागों के…






























