“मैड” के सपने को मिला नया नेतृत्व
देहरादून | एक विशेष रूप से बुलाई गयी प्रेस वार्ता में देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था ने ऐलान किया कि नया नेतृत्व अब अपने बताए गए पर्यावरणीय और नागरिक मुद्दों के लक्ष्यों को उन्मुख करने की उपलब्धि की दिशा में आंदोलन को आगे ले जाएगा | मैड के संस्थापक अध्यक्ष, अभिजय नेगी ने मीडिया को बताया कि संस्था में कुछ समय पहले चुनाव कराये गए थे और उनके परिणाम के अनुसार, मैड के दो अनुभवी सदस्य- करन कपूर और स्वाति सिंह को क्रमश: अध्यक्ष व सचिव के पद पर विधिवत…
देश के लिए डॉ.कलाम का अद्वितीय योगदान रहा : सीएम त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया है। डॉ.कलाम की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत को अंतरिक्ष विज्ञान एवं रक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में डॉ.कलाम का अद्वितीय योगदान रहा है। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ.कलाम ने देश को लम्बी दूरी के प्रक्षेपास्त्रों के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एक वैज्ञानिक के रूप में डॉ.कलाम का भारत के लिए रक्षा एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष…
डिप्रेशन विश्व में हार्ट अटैक के बाद मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण
चम्पावत। डिप्रेशन एक छोटा सा शब्द है लेकिन इसके परिणाम बहुत ही भयावह हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मानसिक रोगों में डिप्रेशन विश्व में हार्ट अटैक के बाद मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण है। मानसिक रोग पूरी दुनिया में एक महामारी का रूप ले चुका है। ऐसा माना जाता है कि आज चार में से एक व्यक्ति मानसिक अवसाद, मानसिक तनाव का शिकार है। लेकिन समय पर उपचार से यह ठीक भी हो जाता है। अधिकांश लोग मानसिक रोग को पागलपन से जोड़ते हैं। जबकि मानसिक रोग एक बीमारी है जो किसी व्यक्ति को हो सकती है और सही…
रूपातंरण कार्यक्रम सराहनीय ही नहीं अनुकरणीय भीः राज्यपाल
अल्मोड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले जनपद अल्मोड़ा में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु चलाये जा रहे रूपातंरण कार्यक्रम सराहनीय ही नहीं अपितु अनुकरणीय है यह बात प्रदेश के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज में पावॅर पाइंट के माध्यम से दिखाये गये रूपान्तरण कार्यक्रम देखने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा चलाया गया यह कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की परिकल्पना को हमें साकार कराना होगा। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के…
केदारनाथ यात्रा : 7 लाख के पार पहुंची दर्शनार्थियों की संख्या
देहरादून। केदारनाथ यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। पहली बार दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई है, जो एक नया रिकार्ड है। धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रियों से भी बात की। इस वर्ष कपाट खुलने के दिन से ही यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। पहले दिन जहां 25 हजार से अधिक शिव भक्तों ने दर्श कर यात्रा को नया आयाम दिया। वहीं, शुरूआती दो माह में आंकड़ा 5 लाख पहुंचा गया।…
“उपहार” का निराश्रित बेटियों की शादी में सराहनीय प्रयास
गरीब लोगों की मदद के लिए बढ़ाया जा रहा हाथ रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में गरीब, निराश्रित बेटियों की शादी के लिए उपहार समिति आगे आ रही हैं। जिन बेटियों के सिर से माता-पिता का साया चला गया है, उनकी शादी में समिति की टीम मदद कर रही है। बेटियों की शादी में सहायता करने के साथ ही समिति की टीम अन्य कामों में भी हाथ बंटाती है, जिससे क्षेत्र में चारों ओर समिति की प्रशंसा हो रही है। इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। जिन घरों में शादियां हो रही है, वहां खुशियों का माहौल बना हुआ है, लेकिन…
अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करे कार्य : सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। कहा कि विकास योजनाओं को समय से शुरू करते हुए निर्धारित समय पूरा करना सुनिश्चित किया जाय। ताकि लोगों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ समय से पूरा कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि…
राज्यपाल ने किया पंतनगर विश्वविद्यालय एवं जी.जी.आई.सी.का भ्रमण
देहरादून /पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, ने समन्वित कृषि एकक (इंटीग्रेटेड फार्मिंग यूनिट) का भ्रमण किया। समन्वित कृषि एकक में विश्वविद्यालय के निदेशक शोध, डा. एस.एन. तिवारी द्वारा राज्यपाल को विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर छोटे एवं सीमांत किसान, जिनके पास छोटी जोत है, को अच्छी आय प्राप्त कराना है। इस दौरान राज्यपाल मौर्य को इस यूनिट के अन्तर्गत चलाये जा रहे कुक्कुट पालन, पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बकरी की प्रजाति ‘पंतजा‘, मत्स्य एवं बत्तख पालन, मधुमक्खी पालन, बागवानी, नर्सरी और मशरूम उत्पादन के विषय में विस्तृत…
मिस बॉलीवुड के लिए कॉम्पीटिशन का आयोजन
देहरादून। मिस उत्तराखंड के तहत उप प्रतियोगिता मिस टैलेंटेड और मिस बॉलीवुड आयोजित किया गया। मिस उत्तराखंड 2018 की मेजबानी सिन्मिट कम्युनिकेशन्स द्वारा हर साल की जाती है। उप प्रतियोगिता इंडियन स्कूल ऑफ टैलेंट में आयोजित की गई। लगभग 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया और अपना टैलेंट प्रस्तुत किया। हिमानी कौशिक और संस्कृति भट्ट ने मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। इस अवसर पर जजेस वरिष्ठ नृत्य प्रशिक्षक और कोरियोग्राफर रागिनी गुप्ताय नृत्य विशेषज्ञ चेतना सिंहय निदेशक, अभिनेता और फिल्म निर्माता बद्रीश छब्बरा य फोटोग्राफर और रंगमंच अभिनेता हमेंद्र मलिकय निदेशक इंडियन स्कूल ऑफ टैलेंट मनु पंवार, फाइनल मिस उत्तराखंड 2017…
उद्यमी के घर पर भीड़ ने किया हमला
देहरादून। वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिक्की फ्लो और प्रेसीडेंट डब्ल्यूआईसी इंडिया नाजिया इजुद्दीन ने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फरेंस कर बताया की उनके घर पर कल 150 लोगों की भीड़ ने हमला किया। उन्होंने दावा किया कि गांव चालांग में उनके निवास पर हमला पंकज अग्रवाल, योगेश भट्ट, मुकेश जोशी और अजय डबराल ने करवाया। उनके अनुसार, आरोपी उनके घर में हथियार के साथ घुसे घर में घुस के उन्होंने घर में काम कर रहे नौकर और गार्ड पर हमला किया और उन्हें गंभीर रुप से जख्मी किया यही नहीं भीड़ में मौजूद लोगो ने उनका गार्ड हाउस भी तोड़ दिया। उन्होंने…






























