Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



“मैड” के सपने को मिला नया नेतृत्व

mad

देहरादून | एक विशेष रूप से बुलाई गयी प्रेस वार्ता में देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था ने ऐलान किया कि नया नेतृत्व अब अपने बताए गए पर्यावरणीय और नागरिक मुद्दों के लक्ष्यों को उन्मुख करने की उपलब्धि की दिशा में आंदोलन को आगे ले जाएगा | मैड के संस्थापक अध्यक्ष, अभिजय नेगी ने मीडिया को बताया कि संस्था में कुछ समय पहले चुनाव कराये गए थे और उनके परिणाम के अनुसार, मैड के दो अनुभवी सदस्य- करन कपूर और स्वाति सिंह को क्रमश: अध्यक्ष व सचिव के पद पर विधिवत चुना गया। अभिजय नेगी ने बताया कि युवाओं को नेतृत्व के अवसर देना मैड संस्था का एक उद्देश्य है। यह नेतृत्व परिवर्तन मैड की नैतिकता के अनुसार भी किया गया है जिसके अनुसार संस्था का नेतृत्व छात्रों द्वारा ही किया जायेगा। पिछले सात सालों में मैड न सिर्फ देहरादून के सभ्य समाज की सबसे बुलंद आवाज़ रहा है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर भी मैड ने अनेकों अभियान, जैसे सफाई अभियान, गन्दी दीवारों का कायाकल्प, पौधारोपण चलाये हैं। इन अभियानों के माध्यम से मैड ने शहर के कई युवाओं को अपनी क्षमता में शहर के हित में काम करने के लिए प्रेरित भी किया है। मैड ने अब तक 500 से भी ज़्यादा ऐसे साप्ताहिक कार्यक्रम चलाये हैं। इन अभियानों के अलावा, रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के लिए मैड के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि अब सरकार ने रिस्पना पुनर्जीवन प्रोजेक्ट शुरू किया है। नेगी ने कहा की इस नेतृत्व परिवर्तन के माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा युवा देहरादून के हित में काम करना अपनी ज़िम्मेदारी समझेंगे। करन कपूर और स्वाति सिंह ने मैड के अभियानों को उत्साह एवं ऊर्जा से आगे लेकर जाने की प्रतिज्ञा ली। दोनों सदस्यों ने ही पहले भी मैड के अभियानों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कियाअ है। कारन कपूर ने 2013 की केदारनाथ त्रासदी के दौरान खुद केदारनाथ जाकर राहत वस्तुओं के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। करन उस समय 11वीं कक्षा में थे। दूसरी ओर, संस्था की मुख्य कलाकार होने के साथ साथ, स्वाति मैड के बैकग्राउंड के काम सम्हाल रही हैं।

Leave A Comment