Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करे कार्य : सीएम

uk cm

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। कहा कि विकास योजनाओं को समय से शुरू करते हुए निर्धारित समय पूरा करना सुनिश्चित किया जाय। ताकि लोगों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ समय से पूरा कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का कार्य समय से शुरू होने पर जहॉ कम लागत में कार्य पूरा होता है वही लोगों को समय पर विकास योजनाओं का लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य निर्माण की परिकल्पना के अनुसार देहरादून में संपन्न इनवेस्टर समिति का आयोजन दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए किया गया है। कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए निवेशकों ने भारी संख्या में अपने निवेश प्रस्ताव राज्य सरकार को दिये है। कृषि व उद्यान पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ निवेश करने से आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी लगन के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। एवं परिवार कल्याण कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने हेतु कैम्प लगाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 108 वाहनों की समस्या को जल्द दूर किया जायेगा। विद्यालयों में बेसिक सुविधा एवं शिक्षा के स्तर की जानकारी लेते हुए उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार लाने हेतु विशेष इनोवेटिव कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। दैवीय आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त लौहाजंग-वाण मोटर मार्ग से काश्तकारों की नकदी फसल को हो रहे नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाधित मोटर मार्ग को सुचारू करने के लिए शीघ्र अस्थाई व्यवस्था कराने के निर्देश लोनिवि को दिये। जिले में कई सड़कें आरटीओ से पास न होने के कारण सडक दुर्घटना की स्थिति में मुआवजा न मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने आरटीओ व सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करें। दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत से वंचित परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश ईई विद्युत को दिये। कहा कि ऐसे क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों एवं लोगों को प्रेरित करते हुए तथा कैम्प लगाते हुए समय से शतप्रतिशत परिवारों तक बिजली पहुॅचायी जाय। क्लस्टर आधारित कृषि पर फोकस करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जिले में अधिक से अधिक क्लस्टर तैयार करने के निर्देश कृषि एवं उद्यान अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्व है। उन्होंने किसानों को गुलाब के फूलों की खेती का प्रशिक्षण देकर जनपद के किसी क्षेत्र को रोज (त्वेम) वैली के रूप में विकसित करने को कहा। ताकि गुलाब के फूलों से निकलने वाले तेल से किसानों अच्छा लाभ मिल सके। साथ ही रोज वैली को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों से स्थानीय लोगों को भी लाभ पहुॅच सके। वनाधिकारियों को किसी एक क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कर ग्रीनवैली के रूप में विकसित करने को कहा। बैठक में मुख्यमंत्री ने आजीविका सहयोग परियोजना, पीएम शहरी एवं ग्रामीण आवास, खाद्यान्न आपूर्ति, समाज कल्याण, मत्स्य, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, लघु सिंचाई आदि विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यो की प्रगति समीक्षा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले की महात्मा गांधी नरेगा विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया।

Leave A Comment