उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट: महानिदेशक सूचना ने अधिकारियो के साथ की व्यापक समीक्षा
देहरादून | 7 व 8 अक्टूबर को देहरादून मे आयोजित हो रहे उत्तराखण्ड इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिये सूचना विभाग द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं की महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में विभागीय अधिकारियो के साथ व्यापक समीक्षा की। बैठक मे महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल आयोजन मे विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया जा चुका है, दिये गये निर्देशों का अधिकारी सजगता एवं जिम्मेदारी…
उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट से राज्य को मिलेगी एक नई दिशा
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया सेंटर में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-2018 इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों के संबंध में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड निवेशक सम्मेलन-2018 के लिए पूर्व में राज्य के उद्यमियों से संवाद एवं उनके सुझाव प्राप्त करने के लिये माह जुलाई व अगस्त, 2018 में राज्य के अन्तर्गत हरिद्वार, टिहरी, भीमताल (नैनीताल) तथा उधमसिंह नगर में आयुष, हर्बल, फार्मा एवं सगंध पौध, पर्यटन, वैलनेस, फिल्म शूटिंग एवं पर्यटन, आॅटोमोबाइल तथा खाद्य प्रसंस्करण आदि विषयों पर केन्द्रित 04 सैक्टोरल बेस्ड मिनी काॅन्क्लेव…
सीएम त्रिवेंद्र मोहकमपुर में अटल सेतु (फ्लाई ओवर) का किया लोकार्पण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मोहकमपुर में अटल सेतु (फ्लाई ओवर) का लोकार्पण किया। 1050 मीटर लम्बे व 18.80 मीटर चैडे़ इस चार लेन आरओबी का निर्माण निर्धारित समय से 02 माह पूर्व हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाई ओवर को समय से पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये। इस पुल के निर्माण की लागत कुल 60 करोड़ रूपये थी, जबकि इसको 43 करोड़ रूपये में पूर्ण किया गया है। इस पुल का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम…
गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे का विरोध, जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे के निर्माण का निर्णय लिया है, जबकि 2002 से तत्कालीन तिवारी सरकार ने भी गौरीकुंड से रामबाड़ा रोप-वे निर्माण का ऐलान किया था, लेकिन 16 साल बाद फिर भाजपा सरकार ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुये रो-वे निर्माण को हरी झंडी दे दी। केदारनाथ यात्रा से पन्द्रह हजार मजदूर जुड़े हुये हैं और मजदूरों को यह भय सताने लगा है कि रोप-वे का निर्माण होने से मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। केदारनाथ यात्रा से जुड़े मजदूरों ने रोप-वे का…
राज्य की आर्थिक खुशहाली के दरवाजे खोलेगी उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट
देहरादून। डेस्टिनेशन उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट राज्य की आर्थिक खुशहाली के दरवाजे तो खोलेगी ही, इसमें संपूर्ण उत्तराखंड की संस्कृति की झलक से रूबरू होने का मौका भी देश-विदेश के मेहमानों को मिलेगा। समिट के उद्घाटन पर प्रस्तुत होने वाले मांगल गीत में जहां गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार के आंचलिक लोकजीवन की छवि दिखेगी, वहीं भोजन में झंगोरे की खीर, कुमाऊंनी रायता, चैंसू, फाणा, अर्सा जैसे पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी अतिथि लेंगे। यही नहीं, अतिथियों को प्रदान किए जाने वाले स्मृति चिह्न विशुद्ध रूप से उत्तराखंड के हस्तशिल्प और हैंडलूम पर केंद्रित होंगे। अतिथि सत्कार उत्तराखंड की परंपरा है और…
उत्तराखंड : 3000 करोड़ की निवेश योजनाओं के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
देहरादून | सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में राज्य में विभिन्न प्रकार के उद्योगों की स्थापना से सम्बंधित लगभग 3000 करोड़ की निवेश योजनाओं के एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किये गये। राज्य सरकार की ओर से निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल तथा पी.एच.डी. चैम्बर आॅफ कामर्स उत्तराखण्ड, हरिद्वार सिडकुल मैन्यूफैक्चर्स एसोसियेशन तथा भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसियेशन से जुड़े उद्यमियों द्वारा हस्ताक्षर किये गये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को उद्योगों के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का प्रतिफल है कि बडी संख्या मे उद्यमी प्रदेश मे निवेश के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमियों…
उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल के दामों में पांच रूपये की कमी
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पत्रकारों से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गुरूवार 04 अक्टूबर की रात्रि से पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.50 रूपए प्रति लीटर की कमी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में पेट्रोल व डीजल की कीमत में की गई कमी से राज्य सरकार पर सालाना 325 करोड़ रूपए का आर्थिक व्यय भार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिवर्ष 40…
“तेरे बिन” गीत की शूटिंग मसूरी में हुई पूरी
तेरे बिन कैसे गुजारूं ये रातें तेरे बिन किस से करूं मैं दिल की बातें….. तेरे बिन कैसे गुजारूं ये रातें तेरे बिन किस से करूं मैं दिल की बातें, इन दिनों यह गीत पहाड़ो की रानी मसूरी में गूंज रहा है क्योंकि इस गीत की शूटिंग यहां की हसीन वादियां में फिल्मायी जा रही है। तेरे बिन के गायक शैल ने शूटिंग के बारे में बताया कि दो दिन का शडयूल पूरा हो चुका है आखिरी दिन हमने रघुश्री होटल में शूटिंग पूरी की। इससे पहले के शॉट हमने चार दुकान की खूबसूरत लोकेशन में फिल्माया। यहां आकर हमें…
10 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की संस्तुति, जानिए ख़बर
नई दिल्ली | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को नई दिल्ली में उत्तराखण्ड की लम्बित जल विद्युत परियोजनायों आदि के क्रियान्वयन के संबंध में केन्द्रीय जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी के साथ आयोजित बैैठक मे सम्मिलित हुए। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि राज्य में जल, विद्युत उत्पादन का सबसे बड़ा सम्भाव्य स्रोत हैं। राज्य में उपलब्ध जल स्रोतों से लगभग 25000 मेगावाट विद्युत क्षमता आंकी गई है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरणीय दृष्टिकोण एवं सतत् विकास के परिप्रेक्ष्य से लगभग 17000 मेगावाॅट विद्युत क्षमता आॅकलन कर इसके दोहन हेतु चिन्हित किया गया है। वर्तमान…
दिल को रखना है ठीक तो नींद का रखें पूरा ख्यालः जोशी
हल्द्वानी। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल हमेशा तंदरूस्त रहे और हृदय रोग की समस्या न हो तो अन्य प्रयासों के साथ-साथ यह जरूरी है कि आपको ठीक से नींद आए। इसके लिए बकायदा आपको शैडयूल बनाकर चलना होगा। एक स्वास्थ्य व्यक्ति के लिए रोजाना छह से सात घंटे तक नींद जरूरी है। यह जानकारी स्थानीय सैंट्रल अस्पताल में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान रोगियों को संबोधित करते हुए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.प्रमोद जोशी ने दी। इस अवसर पर आयोजित किए गए शिविर के दौरान रोगियों की जांच भी की गई। शिविर का उदघाटन कालाढूंगी के विधायक बंसीधर भगत ने किया।…






























