Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



सीएम त्रिवेंद्र मोहकमपुर में अटल सेतु (फ्लाई ओवर) का किया लोकार्पण

 

cm-uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मोहकमपुर में अटल सेतु (फ्लाई ओवर) का लोकार्पण किया। 1050 मीटर लम्बे व 18.80 मीटर चैडे़ इस चार लेन आरओबी का निर्माण निर्धारित समय से 02 माह पूर्व हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाई ओवर को समय से पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये। इस पुल के निर्माण की लागत कुल 60 करोड़ रूपये थी, जबकि इसको 43 करोड़ रूपये में पूर्ण किया गया है। इस पुल का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर ‘अटल सेतु’ रखा गया है। इस पुल के निर्माण से यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि बल्लुपुर व बल्लीवाला फ्लाई ओवर के लिए कई बार समय विस्तार दिया गया जबकि उनकी चैड़ाई भी कम की गई। मुख्यमंत्री ने कहा जल्द ही जोगीवाला फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी शुरू किया जायेगा। फ्लाई ओवर के निर्माण में प्रभावित हुए मन्दिर का पुनर्निर्माण किया जायेगा। प्रदेश में सड़कों के मेंटिनेंस का कार्य एक माह में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शीघ्र ही हर्रावाला में 300 बेड का हास्पिटल बनाया जायेगा जो जच्चा-बच्चा के लिए होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कल 11.00 बजे डाट काली टनल का लोकार्पण भी किया जायेगा। यह पुल भी समय से तीन महिने पहले पूर्ण किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि इस पुल के निर्माण से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। निर्धारित समय से पूर्व पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति व जज्बे के कारण ही जनता को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर, उमेश शर्मा ‘काऊ’, खजान दास, भरत चौधरी , अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष आर.सी. पुरोहित, एनएच के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Comment