Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



दिल को रखना है ठीक तो नींद का रखें पूरा ख्यालः जोशी

dil

हल्द्वानी। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल हमेशा तंदरूस्त रहे और हृदय रोग की समस्या न हो तो अन्य प्रयासों के साथ-साथ यह जरूरी है कि आपको ठीक से नींद आए। इसके लिए बकायदा आपको शैडयूल बनाकर चलना होगा। एक स्वास्थ्य व्यक्ति के लिए रोजाना छह से सात घंटे तक नींद जरूरी है। यह जानकारी स्थानीय सैंट्रल अस्पताल में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान रोगियों को संबोधित करते हुए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.प्रमोद जोशी ने दी। इस अवसर पर आयोजित किए गए शिविर के दौरान रोगियों की जांच भी की गई। शिविर का उदघाटन कालाढूंगी के विधायक बंसीधर भगत ने किया। इस अवसर पर विधायक ने भी आम लोगों के साथ बैठकर अपने हृदय की जांच करवाई। जागरूकता शिविर के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. प्रमोद जोशी ने कहा कि पर्याप्त नींद की कमी धूम्रपान या मधुमेह के समान ही हृदय रोग को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने कहा कि स्लिप डिसआर्डर वाले लोगों में कार्डियोवैस्कुलर बीमारी की व्यापकता 1.5 गुना अधिक पाई गई है, जबकि सामान्य मात्रा में सोने वाले लोगों की तुलना में कम सोने वाले लोगों में दिल का दौरा जैसे सीवीडी का खतरा दोगुना पाया गया है। कम नींद का संबंध लिपिड/कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने से भी पाया गया है जो दिल के दौरे के लिए एक प्रमुख ट्रिगर है। उन्होंने कहा कि दिल पर अपर्याप्त नींद के प्रतिकूल प्रभावों को धूम्रपान या मधुमेह के समान ही खराब पाया गया है। डॉ.प्रमोद जोशी ने कहा कि हमारे निष्कर्ष स्लिप डिसआर्डर और कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के बीच संबंधों पर दुनिया भर में किये गये लोकप्रिय वैज्ञानिक अध्ययनों के मेटा-विश्लेषण पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि मेटा-विश्लेषण के परिणामों की तुलना हमारे क्लिनिकल ऑब्जर्वेशन के निष्कर्षों से की गई और हम उनमें समानता देख सकते हैं। इसका मतलब यह है कि स्लिप डिसआर्डर उत्तराखंड क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ा जोखिम कारक है। उन्होंने कहा कि कोरोनरी हार्ट रोग (सीएचडी)-‘‘हार्ट-अटैक’’ का प्रकोप भारत में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आदर्श आहार नहीं खाता है या उचित मात्रा में शारीरिक गतिविधि नहीं करता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि एक व्यावहारिक, यथार्थवादी योजना का पालन करें जो धीरे-धीरे आपमें हृदय रोग विकसित होने की संभावना को कम करेगा।

Leave A Comment