अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे….
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पं0दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सर्वे चौक स्थित, आई.आर.डी.टी. सभागार में पं.दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद के दर्शन पर विशेष बल दिया। उनकी स्पष्ट सोच थी कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। पं.दीनदयाल जी ने जिस तरह के समाज की परिकल्पना उन्होंने की थी, हम उसका अनुसरण कर आगे बढ़ रहे हैं। सामाजिक व राजनैतिक जीवन में सुचिता अपनाने व ’सबका साथ-सबका विकास’ की…
युवा उद्यमी के रूप में पहचान बना चुकी शिल्पा भट्ट बहुगुणा, जानिए खबर
देहरादून | युवा उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी, शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने अपने अथक प्रयासों एवं मेहनत से देहरादून में चौथे ‘‘पिज्जा बाइट’’ आउटलेट का शुभांरभ किया गया है। शिल्प भट्ट बहुगुणा उन युवाओं के लिए भी मिसाल है, जो आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर विदेश चले जाते है। रिवर्स पलायन का शिल्पा सबके सामने उदाहरण है। अपने बारे में बताते हुए शिल्पा कहती है कि मेरे संघर्ष की कहानी इन्हीं पंक्तियों में छिपी है, कुछ किए बिना जय जयकार नही होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती मां पिता चाहते थे कि मैं उच्च…
रुद्रप्रयाग : गढ़वाली भाषा में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं
रुद्रप्रयाग। अधिकारी जन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करना करें और निस्तारण की कार्यवाही से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जन सुनवाई के दौरान फरियादियो ने 65 शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से 42 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मौसम खराब होने के बाद भी फरियादी दूर-दराज क्षेत्रों से शिकायत लेकर पहुंचे थे। रतूड़ा निवासी…
अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ विधानसभा
देहरादून | उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने उत्तराखण्ड विधानसभा का द्वितीय सत्र अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान माननीय सदस्यों का धन्यवाद किया। अग्रवाल ने कहा कि 04 दिन का विधान सभा सत्र बिना बाधा के शांतिपूवर्क सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि 19 घण्टे 29 मिनट चलने वाले सदन के दौरान व्यवधान के कारण सदन एक बार भी स्थगित नहीं हुआ यह अपने आप में एक इतिहास है। पत्रकार वार्ता के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि नियम 300 के अन्तर्गत 110 सूचनाऐं प्राप्त हुई जिसमें…
समाज सेवा के लिये रहा पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन : सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं.दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ’’आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य समान्य मानव का सुख है’’ यह पंडित दीन दयाल जी के…
राधा क्यूँ गोरी मै क्यू काला ……
देहरादून। देहरादून के निर्माता ओम प्रकाश भट्ट ने अपने प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स के बैनर के तहत पहली फिल्म की घोषणा की। निर्देशक प्रेम आर सोनी द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म राधा क्युन गोरी मै क्यों काला के टीजर पोस्टर को आज जारी किया गया। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होने वाली है और मथुरा में शूट की जाएगी। अभिनेत्री इउलिआ वॉन्टूर, सलमान खान की चर्चित गर्ल फ्रेंड पिक्चर में लीड रोल में नजर आएगी। वह भगवान कृष्ण की शिष्य की भूमिका निबंधित करेंगी। मूवी की बाकी कास्टिंग शेष है। फिल्म पर प्रकाश डालते हुए प्रकाश कहते…
लखनऊ : सीएम त्रिवेंद्र ने मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 21वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा तथा केशव प्रसाद मौर्य के अलावा छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हुए। मध्य क्षेत्रीय परिषद् की इस बैठक में कुल 22 मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें से 17 मुद्दे हल कर लिए गए हैं। तीन पर निर्देश जारी कर दिये गए हैं। बाकी दो मुद्दे अगली बैठक में हल कर लिए जाएंगे। आज की बैठक में…
मंत्री ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की पहल का किया स्वागत
देहरादून। पौड़ी जिले के निर्जन हो चुके बौर गांव को अंगीकृत कर इसे आबाद करने की राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की पहल का केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने बलूनी को भरोसा दिलाया कि बौर गांव के विकास को उनका मंत्रालय हर संभव मदद मुहैया कराएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री यादव ने बौर गाव को पुनः बसाने की पहल का स्वागत किया और कहा कि यह गाव बढ़े और फले-फूले, उनकी यही कामना है। उधर, राज्यसभा सदस्य बलूनी ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री के आश्वासन से निसंदेह गांव के पुनर्जीवन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा…
खुलेगा 300 बेड का नया जच्चा-बच्चा अस्पताल , जानिए खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मलेरिया उन्मूलन कार्ययोजना 2018-22 का शुभारम्भ किया। मलेरिया उन्मूलन कार्ययोजना के तहत राज्य के सभी जनपदों में 2020 तक मलेरिया प्रभावितों की संख्या को शून्य किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2022 तक राज्य में मलेरिया का पूरी तरह से उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही दून मेडिकल काॅलेज में आईसीयू यूनिट की शुरूआत की जाएगी। इसके साथ ही आज पौड़ी में टेली कार्डियोलाॅजी की शुरूआर कर दी गई हैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही 300 बेड का एक नया जच्चा बच्चा…
अखबारों की विश्वसनीयता आज भी बरकरार : प्रकाश पंत
देहरादून। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि देश को स्वाधीनता दिलाने में पत्रकारिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। स्वाधीनता आंदोलन के बाद आपातकाल के दौर में भी समाज के भीतर जागरूकता पैदा करने का कार्य भी पत्रकारों ने किया। सर्वे चैक स्थित आई0आर0डी0टी0 प्रेक्षागृह में जर्नलिस्ट यूनियन आॅफ उत्तराखण्ड के द्विवार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व और उसके बाद की पत्रकारिता में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आजादी से पूर्व की पत्रकारिता तपस्या, बलिदान व सिद्धान्तों की पत्रकारिता थी। लेकिन आजादी के बाद परिस्थितयां बदली…






























