Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



रुद्रप्रयाग : गढ़वाली भाषा में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

DM

रुद्रप्रयाग। अधिकारी जन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करना करें और निस्तारण की कार्यवाही से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जन सुनवाई के दौरान फरियादियो ने 65 शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से 42 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मौसम खराब होने के बाद भी फरियादी दूर-दराज क्षेत्रों से शिकायत लेकर पहुंचे थे। रतूड़ा निवासी विनोद कुमार ने पूर्व में सुझाव दिया था कि जनता दरबार में हिन्दी भाषा के साथ-साथ गढवाली भाषा में वार्तालाप किया जाय, ताकि दूर-दराज आने वाली ग्रामीण महिलाओं की समझ में भी आसानी से आ सके, जिस पर कार्यवाही करते हुए जनता दरबार में जिलाधिकारी के साथ ही कई अधिकारियों ने गढवाली भाषा में फरियादियों से वार्तालाप किया। इस मौके पर मोहन सिंह निवासी मवाणा ने शिकायत की कि ऋषिकेष-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण उनकी भूमि का मुआवजा किसी अन्य व्यक्ति के खाते में डाला गया है, जबकि भूमि उनके नाम पर है। जिस पर जिलाधिकारी ने एडीएम व एसडीएम रुद्रप्रयाग को तत्काल जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। व्यापारी मनोज बुहगुणा ने शिकायत दर्ज कराई कि बेलनी बाजार में सड़क किनारे नालियों का निर्माण न होने से दिक्कतें हो रही हैं। पीएमजीएसवाई ने अधूरा कार्य किया, जिसके चलते बरसात के दौरान पानी दुकानों के अंदर पानी घुस रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह से के भीतर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में उम्मेद सिंह अध्यक्ष पीटीए राइका चोपड़ा ने अवगत कराया कि विद्यालय में पहले से ही अर्थशास्त्र, अंग्रेजी के महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहे है , लेकिन अब आशुलिपिक का पद भी रिक्त होने से दिक्कतें सामने आ रही हैं। यह कार्य भी शिक्षकों को ही सम्पादित करना पड रहा है। जिससे पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने तत्काल कार्यवाही की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल समस्या के निस्तारण के निर्देष दिए। गंगानगर अगस्त्यमुनि के लोगों शिकायत की कि गंगानगर में पानी की विकट समस्या बनी हुई, इसलिए जनहित को देखते हुए हैण्ड पम्प लगाया जाय। जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत, एसडीएम सदर देवानंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर बडोला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ रमेश चन्द्र नितवाल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Comment