जीवन को सुरक्षित करने के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक : सीएम त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नें मुख्यमंत्री आवास में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओं अभियान के अन्तर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, मीडिया प्रतिनिधियों के दल व उपस्थित अधिकारी व कार्मिकों को हिमालय के संरक्षण की शपथ दिलाई। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विगत कई वर्षो से 9 सितम्बर को हिमालय दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष हिमालय सप्ताह के रूप में आज इसका शुभारम्भ हो गया है। हमारा प्रयास है कि मात्र एक दिन हिमालय दिवस मनाने से यह कर्मकाण्ड न बन कर रह जाए। पूरे सप्ताह स्थान-स्थान पर गोष्ठीयां, सेमिनार आदि आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षित हिमालय न…
सीएम ने आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति के कार्यालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिंग रोड देहरादून स्थित आयुक्त खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत लोकापर्ण किया। खाद्य विभाग को नवनिर्मित खाद्य आयुक्त कार्यालय हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सभी कार्यालय एक ही स्थान पर स्थित होने से आमजन को सुविधा होगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन बिल्डिंग काॅन्सेप्ट पर निर्मित इस भवन को 3 स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। आज तमाम वैज्ञानिक पर्यावरणीय हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा पर बल…
छात्रो की सरकारी स्कूलों में घटती संख्या चिन्ताजनक : सीएम
सरकारी स्कूलों में छात्रो की घटती संख्या चिन्ताजनक है। सबसे योग्य शिक्षक हमारे सरकारी विद्यालयों में है, फिर भी सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या पर विचार करना होगा। शिक्षकों का अस्तित्व छात्रों पर निर्भर है। हमे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवता व छात्र-छात्राओं के चहुॅंमुखी विकास पर विशेष फोकस करना होगा। सरकार द्वारा एनसीईआरटी की पुस्तके लागू की गई है। शिक्षा तंत्र में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। हमे मिलजुल कर विचार करना होगा कि सरकारी विद्यालयों की स्थिति को कैसे बेहतर किया जाय। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रामनगर डांडा थानों स्थित शहीद नरपाल…
बाॅलिवुड को भाया उत्तराखण्ड, जानिए खबर
फिल्म-शूटिंग के लिए सीएम त्रिवेन्द्र की पहल को सराहा उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग के बेस्ट डेस्टीनेशन के रूप में उभर कर आ रहा है। तमाम फिल्म प्रोडक्शन हाउस, फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड को वरीयता देने लगे हैं। मुम्बई में ‘इन्वेस्टर समिट’ के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जब फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की तो सभी का यही कहना था कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग की सम्भावनाएं शुरू से ही मौजूद थी परंतु मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने फिल्मों को लेकर जिस प्रकार की पहल की हैं, उससे बाॅलीवुड सहित फिल्म जगत में उत्तराखण्ड के प्रति उत्सुकता बढ़ी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र…
उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट : विभिन्न देशों के राजदूतों व उच्चायुक्तों से सीएम त्रिवेंद्र ने की भेंट
उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं के सम्बंध में आयोजित किये जा रहे ’’उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट’’ कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली स्थित ली मेरीडियन होटल में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने कैबिनेट सहयोगियों एवं उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न देशों के राजदूतों व उच्चायुक्तों से भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, सतपाल महाराज, डॉ.हरक सिंह रावत, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत व रेखा आर्या, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य में निवेश की सम्भावनाओं के संबंध में राजदूतों का ध्यान आकर्षित किया। इस सम्बंध में प्रमुख सचिव मनीषा पंवार ने व्यापक प्रस्तुतीकरण…
पहाड़ के कोने- कोने तक पहुंचेगी इंटरनेट सेवा , जानिए खबर
उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र से भेंट की देहरादून। ‘डेस्टीनेशन उत्तराखण्डः इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत मुम्बई में आयोजित रोड़ शो के अवसर पर रिलायन्स इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक मुकेश अम्बानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। दोनों के बीच उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। मुकेश अम्बानी ने डिजीटल उत्तराखण्ड, आर्गेनिक खेती, आतिथ्य के क्षेत्र में विशेष रूचि जाहिर की। मुकेश अम्बानी ने डिजीटल उत्तराखण्ड में सहयोग के लिए प्रस्ताव देते हुए कहा कि जिओ के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रत्येक क्षेत्र में मोबाईल व नेट कनेक्टिविटी दी जा सकती है। उन्होंने…
असमाजिक गतिविधियों के खिलाफ बड़े आन्दोलन की तैयारी, जानिए खबर
देहरादून। आयोजित पत्रकार वार्ता में जन हस्ताक्षेप से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद पहली बार वर्ष 2017 व 2018 में सतपुली से लेकर घनसाली तक दंगा भड़काने की कोशिश की गयी। समुदाय विशेष के लोगों पर तरह तरह के आरोप लगातार उनके साथ मारपीट करना उनकी दुकानों में तोड़फोड़ करना आदि तमाम घटनाएं जग जाहिर हुई। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों को उठाकर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को हासिए पर डालने का खुलेआम काम किया जा रहा है। बल्कि उसकी आड़ में साम्प्रादायिकता को फैलाकर हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा…
आर्थिक राजधानी से आध्यात्मिक राजधानी में हो निवेशः सीएम त्रिवेन्द्र
मुम्बई में ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत रोड शो का आयोजन देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि मुम्बई व उत्तराखण्ड में गहरा नाता है। मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी है। उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक राजधानी कहा जा सकता है। दोनों राज्य आर्थिकी व अध्यात्म का बेजोड़ नमूना पेश करते हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए महाराष्ट्र के उद्योग जगत को उत्तराखण्ड में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत रोड शो का आयोजन किया…
उत्तराखंड : मलबा में दबने से 6 लोगों की मौत, एक घायल, एक लापता
टिहरी/देहरादून। टिहरी जिले के भिलंगना क्षेत्र में दो मकान भूस्खलन के मलबे की चपेट में आकर जमींदोज हो गए। इसमें आठ लोग दब गए। अभी तक छह शव निकाले जा चुके हैं। वहीं, एक बच्ची को जिंदा निकाल लिया गया, जबकि एक लापता है। भिलंगना विकासखंड के दूरस्थ गांव कोट बिशन में तड़के करीब चार बजे भारी बारिश से दो मकान ध्वस्त हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम गांव में रेस्क्यू को पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही एसडीआरएफ, प्रशासन की टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रही। एसडीएम पीआर चैहान के अनुसार…
त्रिवेंद्र सरकार ने धाविका गरिमा जोशी के ईलाज के लिए उठाया 13 लाख 10 हजार रु का खर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अल्मोड़ा के चिलियानौला गांव की धाविका गरिमा जोशी के ईलाज में आये कुल खर्च 13 लाख 10 हजार रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। यह धनराशि गरिमा जोशी के पिता को चिकित्सा अधीक्षक इण्डियन स्पाइनल इंज्यूरीस सेंटर, नई दिल्ली को उपलब्ध कराने के लिए दी जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि गरिमा जोशी शीघ्र ही एथलीट के ट्रैक पर वापस लौटेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुछ दिनों पूर्व बेंगलुरू में अस्पताल में भर्ती गरिमा जोशी से मिलने गये थे। जहाँ उन्होंने उनका इलाज कर रहे डाॅक्टरों…






























