Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक का देश में शुभारम्भ, जानिए खबर

pm-cm

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने चार खाताधारकों को वितरित किया क्यू आर कार्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का शुभारम्भ किया। आईपीपीबी की शुरूआत देशभर में 650 शाखाओं व 3250 पहुंच केन्द्रो (एक्सेस प्वाइंट) से की जा रही है। आम आदमी के लिए सुगम, किफायती व भरोसेमंद बैंक के रूप में सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईपीपीबी की स्थापना की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से किया शुभारम्भ

डाकियों व ग्रामीण सेवकों के बड़े नेटवर्क से लोगों को घरों में जाकर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। आईपीपीबी की टैग लाइन आपका बैंक, आपके द्वार है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को जीपीओ देहरादून में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) देहरादून शाखा का उद्घाटन किया। चार खाताधारकों को क्यू आर कार्ड वितरित किये व इसके लोगो को लाँच किया। अभी उत्तराखण्ड में आईपीपीबी की कुल 12 शाखाएँ खोली जा रही हैं। इसके लिए 60 पहुंच केन्द्र (एक्सेस प्वाइंट) बनाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आईपीपीबी की शुरूआत कर उन संस्थाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया है, जिन से लोग दूर हो रहे थे। आईपीपीबी की शुरूआत होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बचत के लिए लोगों की सोच में नया परिवर्तन आयेगा। आईपीपीबी की व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ ही गेम चेन्जर साबित होगी। मनीआॅर्डर व्यवस्था पर उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में यह एक अच्छी शुरूआत है। उन्होंने रेडियो को लोकप्रिय बनाने में, दूरदर्शन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। खादी को बढ़ावा दिया जा रहा है। खादी के अधिक उपयोग से सिल्क के उद्योगों में अच्छी कमाई हो रही है। आईपीपीबी का उद्देश्य जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला, किफायती व भरोसेमंद बनाना, देश में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा अल्प बैंकिंग सुविधाओं वाले जन समूह की राह की बाधाओं को हटाकर वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। आईपीपीबी से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, वरिष्ठ नागरिकों विद्यार्थियों कृषकों व छोटे व्यवसायी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, गणेश जोशी, उमेश शर्मा ‘काऊ’, मुन्ना सिंह चैहान, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल विनय कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment