Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट : विभिन्न देशों के राजदूतों व उच्चायुक्तों से सीएम त्रिवेंद्र ने की भेंट

cm-uk

उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं के सम्बंध में आयोजित किये जा रहे ’’उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट’’ कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली स्थित ली मेरीडियन होटल में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने कैबिनेट सहयोगियों एवं उच्चाधिकारियों के साथ विभिन्न देशों के राजदूतों व उच्चायुक्तों से भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, सतपाल महाराज, डॉ.हरक सिंह रावत, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत व रेखा आर्या, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राज्य में निवेश की सम्भावनाओं के संबंध में राजदूतों का ध्यान आकर्षित किया। इस सम्बंध में प्रमुख सचिव मनीषा पंवार ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य की उपलब्धियों व सम्भावनाओं को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश का अनुकूल माहौल है। उद्यमियों व निवेशकों के लिये उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कारगर नीति निर्धारण के साथ ही अपनत्व एवं मित्रता का माहौल तैयार किया गया है। उद्यमियों के साथ चलने के लिये हम तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से देहरादून की 35 मिनट की हवाई यात्रा है। रेल, सड़क, यातायात की बेहतर सुविधा है। उद्योगों के लिये दोस्ताना माहौल है। पर्याप्त बिजली व पानी, दक्ष मानव संसाधन, शिक्षा व तकनीकि शिक्षा की दृष्टि से समृद्ध है। राज्य में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को स्वस्थ औद्योगिक वातावरण, शान्त व मेहनती श्रमिक माहौल चाहिए, जो हमारे पास है। मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति, दृढ़इच्छा शक्ति तथा सकारात्मक व सहयोगात्मक वातावरण मौजूद है। किसी भी उद्यम को स्वीकृति के लिये 15 दिन की समय सीमा निर्धारित है। उन्होंने 07-08 अक्टूबर को सभी को देहरादून में आमंत्रित किया है।  मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में राज्य में निवेश के लिये अनुकूल माहौल की बात की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की सम्भावनाएं है। उत्तराखण्ड शिक्षा का हब है, गुणवत्तायुक्त शिक्षा राज्य की पहचान है। आईटी, फार्मा, हर्बल, आयुष के क्षेत्र में भी उन्होंने निवेश का माहौल बताया। राज्य का शांत एवं मानवीय गुणों से युक्त दक्ष मानव संसाधन राज्य की पहचान है। उन्होंने राज्य में निवेश के लिये निवेशकों का स्वागत किया।  इस कार्यक्रम में भारत में 45 देशों के राजदूतां व उच्चयुक्तों ने प्रतिभाग किया। जिनमें अंगोला, इरीट्रिया, इथोपिया, गैबोन, घाना, लोसेथो, नाबिया, नाईजीरिया, रवांडा, सेशेल्स, जिम्बाबवे, माली, दक्षिणी सूडान, ब्रूनेई दारूसलाम, सिंगापुर, तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, रूस, माल्टा, आईलेण्ड, मेसेडोनिया, स्लोवाक, स्लोवेनिया, चेक गणराज्य, जापान, पापुआ न्यू गिनी, ओमान, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, अरब देशों के मिशन लीग, इजराईल, एल स्लावाडोर, गुयाना, पेरू, त्रिनिदाद एवं टोबेगो, वेनेजुएला अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, फ्राँस, बेल्जियम, जर्मनी के राजदूत व उच्चायुक्त शामिल थे।

Leave A Comment