Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

shri

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पवित्र त्यौहार लोगों को भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं का स्मरण करने और सार्वभौमिक भाईचारे और शांति की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन से हमें ज्ञान, कर्म, प्रेम, भक्ति और सद्भावना की प्रेरणा मिलती है। मानव जाति के कल्याण के लिए श्रीमदभगवद् गीता में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य संदेश निहित है। इस संदेश के माध्यम से भगवान में श्रद्धा रखने एवं अंतिम सत्य को जानने का प्रयास करने के साथ ही फल की चिंता किये बिना अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करने की सलाह दी गई है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं और दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं और हमें एक सफल जीवन जीने के लिए उनका पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों एवं समाज के उपेक्षित वर्ग के कल्याण तथा अन्याय के विरूद्ध प्रतिकार करने का संदेश दिया है। उनका जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणादायी हैं। उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पावन पर्व हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के महान जीवन चरित्र का स्मरण करने और उनका पालन करने का एक अवसर भी प्रदान करता है। भगवान श्री कृष्ण कर्मयोगी थे। उन्होंने ‘‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन‘‘ का उपदेश दिया। उन्होंने ने मानव को फल की कामना से विरक्त रहते हुए अपना कर्म करने की शिक्षा दी। इसकी आज भी समाज और राष्ट्र को बड़ी आवश्यकता है। हम में से प्रत्येक नागरिक समाज और राष्ट्र के लिए अपना कर्म करे, अपने दायित्वों का निर्वहन करें, एवं भारत वर्ष को और शक्तिशाली तथा समृद्ध बनाने में अपना योगदान दें। भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से हमारे समक्ष हर तरह का आदर्श प्रस्तुत किया है। यशोदा के कान्हा, देवकी के नंदन, सुदामा के मित्र, बलराम के बंधु, अर्जुन के गुरू और मित्र दोनों ही, द्वारिकाधीश के रूप में महान शासक, राधा के कृष्ण, महान कर्मयोगी, जीवन का हर आदर्श श्री कृष्ण के चरित्र में मिलता है। श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का उपदेश आज विश्व के श्रेष्ठतम् ग्रंथों में से एक है। मनुष्य जब इस संसार की चकाचैंध से स्वयं को भ्रमित पाता है तो उसे रास्ता दिखाने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम श्रीमद भागवद गीता है। राज्यपाल ने कहा कि ‘मेरी प्रभु श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रत्येक वासी के जीवन में हर्ष-उल्लास और समृद्धि का आशीर्वाद दें‘।

Leave A Comment