उन्नति मिस व विनय बने मिस्टर उत्तराखंड फेम , जानिये खबर
देहरादून। फेम वर्ल्ड एंटरटेनमेंट द्वारा सहारनपुर रोड स्थित एक लोकल होटल में रिएलिटी शो मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड फेम के ग्रैंड फिनाले का आयोनजन किया गया। उन्नति पटेल व विनय बाली को मिस व मिस्टर उत्तराखंड फेम के खिताब से नवाजा गया। इसी प्रकार शो के फस्र्ट रनरअप सारंग व जया और सेकंड रनरअप योगेश, यश, संगीता व हिमानी रहे। इंडियन एक्टर, डांसर, कोरियोग्राफर व बिग बाॅस सीजन 11 फेम प्रियांक शर्मा, इंडियाज नेक्स्ट टाॅप माॅडल सीजन 3 की विजेता रिया सुबोध, स्पिल्ट्सिविला सीजन 10 की प्रतिभागी व माॅडल स्टैफी स्रिल व फैशन डिजाइनर पवन जोशी कार्यक्रम में बतौर जज…
“आप” ने निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर किया मंथन
देहरादून। आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत चुनावी तैयारियों को तेजी देते हुये आम आदमी पार्टी की एक महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में जिला, महानगर, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड स्तर पर संगठन के प्रारूप अनुसार नई पदाधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया और संगठन में कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी।वार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाते हुये प्रत्येक वार्ड में वार्डवार क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी कार्यक्रम निर्धारित किये गये। बैठक…
’संपर्क फ़ॉर समर्थन’ अभियान की तरफ कदम दर कदम, जानिये खबर
हरिद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ शांतिकुंज(हरिद्वार) में ’अखिल विश्व गायत्री परिवार’ के प्रमुख श्रद्धेय डॉ.प्रणव पंड्या और श्रद्धेया शैलबाला पंड्या व चिन्मय पंड्या से भेंट की। ’संपर्क फ़ॉर समर्थन’ अभियान के अंतर्गत उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 4 साल की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो व योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके बाद यहां से भारत माता मंदिर ट्रस्ट संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज तथा आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के अवधेशानंद गिरि से भेंट वार्ता…
जुलाई में उत्तराखण्ड में दस्तक देगा मानसून
देहरादून। प्रदेश में मानसून जुलाई की शुरुआत में दस्तक देगा। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। कहीं-कहीं तूफान भी आ सकता है। 27 से मौसम में बदलाव होगा, जिसके बाद 28-29 को भारी बारिश हो सकती है।उत्तराखंड में सामान्य तौर पर 21-22 जून तक मानसून आ जाता था, लेकिन इस वर्ष इसके देर से आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार केरल से चलकर मानसून उत्तर की ओर रुख कर चुका है। जगह-जगह व्यवधान के कारण इसकी गति भी प्रभावित हुई है। उत्तराखंड से अभी इसकी काफी दूरी बनी हुई है। ऐसे…
पर्वतीय क्षेत्र में एनसीसी मुख्यालय एवं एकेडमी के लिए जगह होगी उपलब्ध
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर महानिदेशक एन.सी.सी ले.जनरल (वी0एस0एम) पी.पी.मल्होत्रा ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र से उत्तराखण्ड में एन.सी.सी मुख्यालय एवं एकेडमी के लिए भूमि व भवन की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक एन.सी.सी को आश्वस्त किया कि एन.सी.सी के महत्व एवं प्रदेश के युवाओं के हित में राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में एनसीसी मुख्यालय एवं एकेडमी के लिये उपयुक्त स्थल उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर उपस्थित सचिव वित्त अमित नेगी को निर्देश दिये कि प्रदेश में लैण्ड बैंक की स्थापना के साथ…
उदय शंकर नाट्य अकादमी में कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अल्मोड़ा। आधुनिक नृत्य सम्राट पं0 उदय शंकर की स्मृति में बनाई गयी उदय शंकर नाट्य अकादमी में सांस्कृतिक एवं पर्यटन गतिविधियाॅ बढे़ इसी उद््देश्य से तीन दिवसीय क्रैंक फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह बात जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने के्रन्क फेस्ट के दूसरे दिन के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि कसारदेवी क्षेत्र के आप-पास जो रिज (स्थान) है वह अपने आप में एक महत्वपूर्ण स्थान है। जिसे नासा के रडार ने भी आध्यात्मिक क्षेत्र कसारदेवी को विशेष स्थान बताया है। दुनिया भर में कसारदेवी क्षेत्र जैसी शक्ति तीन ही स्थानों…
पौधारोपण के क्षेत्र में मैती आंदोलन के प्रयास सराहनीय : सीएम त्रिवेन्द्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम तल्ला बनास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला बनास के जीर्णोद्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर व कक्षा कक्षों का निरीक्षण भी किया। श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भंडारा समिति तल्ला बनास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोगों को जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने एवं आस-पास अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अपील की। मुख्यमंत्री ने राज्य में घटती वन सम्पदा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वन सम्पदा कम होने से जल स्रोतों पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जन…
उत्तराखण्ड में शूटिंग करना मेरा सौभाग्य : मधुरिमा तुली
देहरादून। मधुरिमा तुली जो कि फिल्म इंडस्ट्री में आज एक जाना माना नाम वह चेहरा बन चुकी है हाल ही में चंद्रकांता सीरियल की शूटिंग खत्म करके बद्रीनाथ और केदारनाथ दर्शन के करने के लिए उत्तराखंड आई हुई है। आज अपनी यात्रा से वापस लौटते समय वे देहरादून में प्रेस क्लब में पत्रकारों से रु-ब-रु हुईं। उन्होंने बताया कि वह भी देहरादून की रहने वाली हैं और उनकी शिक्षा इत्यादि भी देहरादून में ही संपन्न हुई है सन 2000 से 2005 के बीच वह मिस उत्तराखंड चुनी गई तथा उसके बाद अपने कैरियर बनाने के लिए वह मुंबई चली गई।…
महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के सूचना विभाग ने साझा किये अपने अपने अनुभव
देहरादून। स्टडी टूर पर आए महाराष्ट्र सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के दल ने उत्तराखण्ड सूचना व लोक सम्पर्क विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के सूचना विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी किस प्रकार प्रभावकारी तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा सकती है, इस पर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने गहन विचार विमर्श किया। प्रिन्ट, इलेक्ट्रोनिक, सोशल मीडिया को समय पर सूचना का सम्पे्रषण व उनसे फीडबैक पर भी चर्चा की गई। कई राज्यों का दौरा करने के बाद…
अनुसूचित जाति व जनजाति में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर फोकस : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईसीसीएए द्वारा ओएनजीसी ऑडिटोरियम में आयोजित चतुर्थ एक दिवसीय राष्ट्रीय एससी/एसटी हब स्टेट कॉनक्लेव में केन्द्रीय राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम गिरिराज सिंह तथा केन्द्रीय राज्यमंत्री वस्त्र अजय टमटा के उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय एससी/एसटी हब स्टेट कॉनक्लेव स्वालम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि युवा स्वालम्बी बनने का संकल्प ले लेते है तो सभी रास्ते स्वयं बनने लगते है। आत्मनिर्भरता आत्मविश्वास को बढ़ाती है। स्वरोजगार, स्वालम्बन व आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण है। युवाओं को मात्र सरकारी नौकरियों की मानसिकता से…






























