Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



पौधारोपण के क्षेत्र में मैती आंदोलन के प्रयास सराहनीय : सीएम त्रिवेन्द्र

cm

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम तल्ला बनास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला बनास के जीर्णोद्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर व कक्षा कक्षों का निरीक्षण भी किया। श्रीमद्भागवत महापुराण एवं भंडारा समिति तल्ला बनास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोगों को जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने एवं आस-पास अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अपील की। मुख्यमंत्री ने राज्य में घटती वन सम्पदा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वन सम्पदा कम होने से जल स्रोतों पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ रहा है, जिससे जन जीवन भी निरंतर प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पानी के घटते स्रोतों तथा नदियों के कम होते जल स्तर पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल स्रोत यदि इसी प्रकार कम होते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब घरों में केवल पाइप लाईन ही रह जायेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृक्षारोपण के क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर कार्य करने की कार्ययोजना तैयार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में वृहद स्तर पर प्रदेश सरकार की ओर से पौधारोपण किये जायेंगे। इसके अलावा लोगों को भी स्वैच्छिक रूप से पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने पौधारोपण के क्षेत्र में मैती आंदोलन के प्रयास को सराहनीय बताया। इसी तर्ज पर उन्होंने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने पहाड़ों में निरंतर कम हो रहे पानी की कमी को पूरा करने तथा अन्य स्वरोजगार के कार्यक्रमों के लिए मनरेगा योजना को अहम बताया। उन्होंने कहा कि मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्रों की तमाम समस्याओं का निस्तारण सम्भव है। उन्होंने पहाड़ों में होम स्टे योजना, पिरूल से बायोफ्यूल, गुलाब का इत्र, गुलाब की खेती, भांग उत्पादन आदि से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने किनोवा की खेती पर जोर देते हुए कहा कि इसे कम पानी व कम समय में उत्पादित कर अच्छी आर्थिकी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने स्वैच्छिक चकबंदी करने एवं लैमनग्रास, चैकडेम आदि को बढ़ाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण एकजुटता के साथ किया जा सकता है। सभी लोगों को सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टेली मेडिसिन सेवा बैलून टैक्नोलॉजी के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवायें दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चमोली के घेस ग्राम का उदाहरण देते हुए कहा कि ग्रामीणों के सार्थक प्रयास से मटर की उत्कृष्ट खेती को आज डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों में शामिल किया गया है। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने हिल मेल फाउंडेशन की ओर से युवाओं को दी जा रही सेना भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुआयना भी किया। उन्होंने युवाओं के लिए इसे बेहतर बताया। कार्यक्रम में बनास तल्ला व मल्ला समेत विभिन्न गांव के लोगों ने क्षेत्र में पानी की समस्या तथा राजाजी नेशनल पार्क से गुजरने वाले मोटर मार्ग आदि की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने बनास में पेयजल योजना तैयार करने का आश्वासन दिया।

Leave A Comment