Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



पर्वतीय क्षेत्र में एनसीसी मुख्यालय एवं एकेडमी के लिए जगह होगी उपलब्ध

 

NCC

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर महानिदेशक एन.सी.सी ले.जनरल (वी0एस0एम) पी.पी.मल्होत्रा ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र से उत्तराखण्ड में एन.सी.सी मुख्यालय एवं एकेडमी के लिए भूमि व भवन की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक एन.सी.सी को आश्वस्त किया कि एन.सी.सी के महत्व एवं प्रदेश के युवाओं के हित में राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में एनसीसी मुख्यालय एवं एकेडमी के लिये उपयुक्त स्थल उपलब्ध कराया जायेगा।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर उपस्थित सचिव वित्त  अमित नेगी को निर्देश दिये कि प्रदेश में लैण्ड बैंक की स्थापना के साथ ही सभी विभागों के भवनों व उसके आस पास की भूमि का विवरण तैयार किया जाय। उपयोग में नही लाये जा रहे स्कूल भवनों, पंचायत घरों व अन्य सरकारी भवनों का भी विवरण तैयार करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भवनांे व भूमि का विवरण तैयार होने पर उसके बेहतर उपयोग की भी कार्ययोजना बनायी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में युवा सेना व अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती होते हैं। एन.सी.सी युवाओं में देशभक्ति व अनुशासन की भावना मजबूत करने के साथ ही उन्हें सेना व अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिये आधार भी तैयार करती है। उन्होंने महानिदेशक एन.सी.सी के अनुरोध पर एन.सी.सी अनुदेशकों का स्थानान्तरण एन.सी.सी वाले विद्यालयों में ही किये जाने का भी आश्वासन दिया।  एन.सी.सी के महानिदेशक ले0 जनरल0 पी0जी0मल्होत्रा ने कहा कि एन.सी.सी द्वारा प्रदेश में प्रतिवर्ष 37 कैम्प आयोजित किये जाते हैं, जिसमें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों के 18 हजार एनसीसी कैडेट प्रतिभाग करते हैं। इन केम्पों के माध्यम से इन कैडेटों में राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ ही अन्य विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया जाता है। उन्होंने इन कैम्पों के आयोजन के लिये आवश्यक सुविधाओं हेतु सहयोग का भी अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एनसीसी की स्टेट एडवाइजरी कमीटी का भी गठन किया जायेगा। इस अवसर पर एन.सी.सी के एडीजी उत्तराखण्ड मेजर जनरल सी0मणि भी उपस्थित थे।

Leave A Comment