संसद समाज का होता है आईना, अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव जरूरी
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सहयोग से पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र, प्रभावी चुनाव के लिये मंत्र विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. एस फारुख ने कहा कि आज पार्लियामेंट समाज का आईना होता है। इसलिए ये हम सभी की जिम्मेदारी हो जाती है कि हम संसद के लिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। महानिदेशक यूकोस्ट डॉ राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि आज हमारा लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। आज हमारा देश प्रगतिशील है, क्योकि हम एक लोकतांत्रिक…
“सीएम मोबाइल एप” गरीब व बेसहारा लोगों के लिए बन रही वरदान, जानिए खबर
देहरादून | कुछ समय पहले राज्य की जनता के समस्या का समाधान हेतु उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सीएम मोबाइल एप की शुरुआत किया गया | वर्तमान समय में मुख्यमंत्री का यह एप्प गरीब व बेसहारा लोगों के लिये काफी लाभदायक सिद्ध हो रहा है। सीएम मोबाइल एप पर आने वाली शिकायतों का तेजी के साथ निस्तारण किया जा रहा है। कई शिकायतों का शीघ्र समाधान होने पर इस एप को राज्य की जनता द्वारा खूब सराहा जा रहा है | विदित हो की कुछ समय पहले पिथौरागढ़ जिले के धारचूला निवासी जितेन्द्र सिंह सामंत का शिक्षा विभाग…
देवभूमि डायलॉग कार्यक्रम : सीएम ने समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वालो को किया सम्मानित
देहरादून | आज आयोजित देवभूमि डायलॉग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा सम्मानित किये गये युवाओं व उद्यमियों ने भी सुझाव एवं अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज में बदलाव लाने वाले युवा उद्यमियों के सुझावों पर ध्यान दिया जायेगा। इस अवसर पर सम्मानित होने वाली रंजना रावत ने अपने सहयोगियों के साथ ऑर्गैनिक फार्मिंग से सैकड़ों लोगों की जिंदगी बदल दी। पहाड़ पर मशरूम की खेती शुरू की। आज वह पहाड़ में मशरूम गर्ल के नाम से जानी जाती है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले पौड़ी के आशीष…
शीला रावत का अनिश्चित कालीन धरना जारी, जानिए खबर
देहरादून | अपने हक की लड़ाई के लिए शीला रावत द्वारा 13 अप्रैल 2018 से अनिश्चित कालीन धरना का आज 6ठें दिन भी यूसैक कार्यालय के बाहर शांति पूर्वक ढंग से जारी रहा। शीला रावत के समर्थन में आज धरने पर कुमारी प्रिया सिल्सवाल, अलंकार तिवारी, सविता तिवारी, रजनी मलासी, योधराज त्यागी जी, कॉमरेड संजीव जी, सी पी शर्मा, ब्रम्हपाल जी और राजेंद्र सिंह नेगी जी सहित अन्य मौजूद रहे। आज धरना स्थल पर शीला रावत ने मीडिया और बैनर के माध्यम से अपनी मांगे, सार्वजनिक की जो निम्नवत है जिनमे पहली मांग विभाग में 7 वर्ष से निरन्तर कार्यरत…
युवाओं को रोजगार से स्वरोजगार की ओर आना होगा आगे : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में आयोजित ’देवभूमि डायलाॅग’ के समापन से पूर्व अपनी लगन, काबिलियत व मेहनत के बल पर समाज के समक्ष रोजगार से स्वरोजगार की दिशा में पहल करने वाले युवाओं के अनुभवों एवं सुझावों से रूबरू हुए तथा उन्हें स्मृति चिन्ह् एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारे समक्ष पहाडी क्षेत्रों से हो रहा पलायन एक गंभीर समस्या है। इस दिशा सरकार द्वारा तो पहल की ही जा रही है किन्तु प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का…
युवा इंजीनियर भीख मांगते बच्चों का भविष्य बनाने के लिए कर रहा पदयात्रा, जानिए ख़बर
रुद्रप्रयाग। सड़कों पर भीख मांगते बच्चों को लगभग हम रोज ही देखते हैं। कई लोग उन्हें कुछ पैसे देते हैं तो कुछ लोग ऐसा न करने की नसीहत देकर चलते बनते हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी इस हालत के लिए सरकार को कोसते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि लगभग हर प्रदेश में भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए सरकारी स्तर पर विभाग भी हैं और योजनाएं भी। इतना ही नहीं ज्यादातर शहरों में भिक्षुक गृह भी बने हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर खाली ही हैं। ऐसे में दिल्ली के युवा इंजीनियर आशीष शर्मा ने बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए एक…
2020 तक एक लाख युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार देने का लक्ष्य, जानिए ख़बर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सर्वे चैक स्थित आईआरटीडीए सभागार देहरादून में कौशल विकास विभाग एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित इंडिया स्किल्स उत्तराखण्ड-2018 के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। कौशल विकास प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 15 हजार, 10 हजार एवं 05 हजार रूपये के चैक प्रदान किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास…
उत्तराखण्ड राज्य बेहतर फिल्म अनुकूल पर्यावरण के लिए विशेष उल्लेख पुरस्कार के लिए चयनित
नईदिल्ली / देहरादून | सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “The Most Film Friendly State Award” के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य को “Special Mention Certificate for Film Friendly Environment” पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उत्तराखण्ड राज्य को यह पुरस्कार राज्य में फिल्म शूटिंगों के लिए निर्माता/निर्देशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के प्रयासों के लिए दिया गया है। चूंकि उत्तराखण्ड अभी नया राज्य है और वहां पर चुनौतियां भी काफी है, इसके बावजूद उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा किये गये सकारात्मक प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई है। प्रतिवर्ष दिये जाने वाले इस पुरस्कार के लिए सभी राज्यों से आवेदन आमंत्रित…
थाईलैण्ड यात्रा से राज्य में निवेश वृद्धि प्रबल : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी थाईलैण्ड यात्रा काफी उत्साहजनक रही है। थाईलैण्ड के मंत्रिगणों ने भी हमारे प्रयासों को सफल बनाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद से अधिक 300 निवेशक खाद्य एवं प्रसंस्करण से सम्बन्धित संगोष्ठी में शामिल हुए, यही नही पर्यटन से सम्बन्धित योजनाओं में निवेश की सम्भावनाओं से सम्बन्धित संगोष्ठी व इससे सम्बन्धित रोड शो में 102 ट्रवेल एजेन्सियों ने भी प्रतिभाग किया। निवेश सम्बन्धी मुख्य संगोष्ठी में 1100 से अधिक उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा…
भारत की ‘‘लुक ईस्ट’’ और थाईलैण्ड की ‘‘लुक वेस्ट’’ नीति एक दूसरे की पूरक : सीएम
बैकाॅक / देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज (बैकाॅक)थाईलैण्ड में भारत सरकार के सहयोग से थाईलैण्ड एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘‘‘इण्डिया योर डेस्टिनी, योर न्यू डेस्टिनेशन’’ (फोकस आॅन उत्तराखण्ड) को सम्बोधित किया। उन्होंने इस आयोजन केे लिये भारतीय राजदूत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि थाईलैण्ड भारत के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वर्ष 2016 में थाई प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग और व्यापार संवर्धन को मजबूत करने पर सहमत हुए थे। थाईलैण्ड भारत का एक विश्वसनीय और एक मूल्यवान दोस्त है और दक्षिण-पूर्व एशिया…






























