Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत सरकार का जताया आभार, जानिए ख़बर

trivendra-singh-rawat

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रूड़की-देवबंद नई रेल लाइन के लिये रेलवे बोर्ड द्वारा सम्पूर्ण भूमि की दरों तथा निर्माण लागत का 50 प्रतिशत वहन करने की स्वीकृति प्रदान करने के लिये भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007-08 से लम्बित राज्य हित से जुड़ी इस परियोजना के निर्माण में अब तेजी आयेगी तथा इसका लाभ राज्य को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत वर्ष 2011-12 की भूमि लागत का 50 प्रतिशत रूपये 76.50 करोड सहित इसके पश्चात् बढ़ी हुई सम्पूर्ण भूमि की दरों तथा निर्माण लागत का 50 प्रतिशत वहन करने की स्वीकृति प्रदान करने के लिये भी भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के व्यक्तिगत अनुरोध एवं प्रयासों के क्रम में रेलवे बोर्ड द्वारा वित्त मंत्रालय, भारत सरकार की सहमति के उपरान्त रूड़की-देवबंद नई रेल लाइन के लिये भूमि लागत सहित परियोजना की कुल लागत को रेलवे एवं उत्तराखण्ड राज्य द्वारा 50-50 प्रतिशत के आधार पर वहन करने की स्वीकृत प्रदान की गयी हैै। रूड़की-देवबंद नई रेल लाइन परियोजना की वर्तमान में कुल लागत रूपये 832.37 करोड के सापेक्ष उत्तराखण्ड एवं रेलवे द्वारा 50-50 प्रतिशत के आधार पर रूपये 416.185 करोड़ का वहन किया जायेगा। इस निर्णय से उत्तराखण्ड राज्य को परियोजना हेतु भूमि अंशदान में अनुमानित रूप से रूपये 125.185 करोड़ का लाभ व बचत होगी। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सहयोग से रूड़की-देवबंद रेल लाइन निर्माण में तेजी आयेगी तथा इससे देश की राजधानी सहित अन्य प्रदेशों में राज्य के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यात्रा के समय व दूरी में भी कमी आयेगी।  इस संबंध में उल्लेखनीय है कि रूड़की-देवबंद नई रेल लाइन के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा भारत सरकार से समय-समय पर किये गये इस अनुरोध पर कि उत्तराखण्ड राज्य एक अल्प संसाधनों वाला हिमालयी राज्य होने तथा राज्य सरकार के स्तर पर परियोजना हेतु धनराशि की व्यवस्था करने में कठिनाईयों की स्थिति से अवगत कराते हुए परियोजना का वित्त पोषण पूर्व की भाँति भूमि लागत सहित परियोजना की कुल लागत का 50-50 प्रतिशत अनुपात में ही रेलवे एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वहन किये जाने का अनुरोध किया गया था।

Leave A Comment