चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
आज गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री में विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर एक बजे खोले गए, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस दौरान गंगोत्री में जय मां गंगे और यमुनोत्री में यमुना मैय्या के जयकारों से धाम गूंजायमान रहा। अब छह माह तक देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन धामों में कर पाएंगे। बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा…
“इण्डिया स्किल उत्तराखण्ड” पहुँचा ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, जानिए ख़बर
देहरादून | उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन के परियोजना निदेशक डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में चल रही इण्डिया स्किल उत्तराखण्ड आज ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में कुंकिग एवं रेस्टोरेन्ट सर्विस विधाओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। जिसमें गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित कुशल युवाओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता लगातार 08 घण्डे चली जिसमें एन0एस0डी0सी0 द्वारा निर्धारित मानकों पर प्रतियोगियों का ज्यूरी सदस्यों द्वारा परीक्षण किया गया तत्पश्चात प्राप्त अंकों के आधार पर 3-कुकिंग एवं 3 रेस्टोरेन्ट सर्विस में विजताओं के नाम घोषित किये गये। जिसमें कुकिंग में प्रथम स्थान पर रोहित जोशी,…
देवभूमि डायलॉग : 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र युवाओं से करेंगे सीधा संवाद
देहरादून | गुड गवर्नेंस का महत्वपूर्ण हिस्सा जनता से सीधा संवाद होता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जनसंवाद का कार्यक्रम शुरू किया है। इसकी पहली कड़ी में 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास में देवभूमि डायलॉग कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री प्रदेशभर से आए करीब 500 युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में कई जानेमाने वक्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है जो विभिन्न विषयों पर युवाओं से रू ब रू होंगे। पद्म अनिल जोशी हिमालय: संभावनाओं का संसार विषय़ पर अपने विचार रखेंगे। हार्क संस्था के डॉ. महेंद्र स्थानीय संसाधनों द्वारा रोजगार की संभावनाएं…
बैंकाॅक में सीएम त्रिवेंद्र ने उत्तराखंड राज्य को दिलाई एक नई पहचान
बैंकाॅक/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की मौजूदगी में बैंकाॅक में उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की सम्भावनाओं से सम्बन्धित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने राज्य में पर्यटन गतिविधियों, पर्यटन क्षेत्रों के विकास व संम्भावनाओं से सम्बन्धित व्यापक प्रस्तुतिकरण में इस क्षेत्र में निवेश के लिए थाईलैण्ड के उद्यमियों एवं निवेशकों के समक्ष रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म और आयुष सहित कई क्षेत्रों के लिए एक केन्द्र के रूप में उभरा है। उत्तराखण्ड आकर आप अपने आप को स्वर्ग के नजदीक महसूस…
आ सकते है एनसीईआरटी के दायरे में आइसीएसई बोर्ड के स्कूल, जानिए ख़बर
देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि जल्द ही आइसीएसई बोर्ड से संबंध स्कूलों को भी एनसीईआरटी के दायरे में लाया जा सकता है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने एनसीईआरटी की किताबें लागू होने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने फीस एक्ट को लेकर कहा कि जल्द ही फीस एक्ट भी लागू होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रदेश स्तर की समिति गठित की जाएगी। जबकि जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में समित गठित की जाएगी। जिसमें निजी स्कूलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। इस दौरान उन्होंने ये भी…
मुख्यमंत्री एप पर शिकायत और मिली मृतक आश्रित को नियुक्ति
देहरादून। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला निवासी जितेन्द्र सिंह सामंत का शिक्षा विभाग पिथौरागढ़ में मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति का प्रकरण 27 जून 2017 से लंबित था। उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ में भी कई बार शिकायत की पर उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई। समस्या का समाधान न होने पर उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर दर्ज की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत का संज्ञान लेते ही जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि जितेंद्र सिंह सामंत की मृतक आश्रित की नियुक्ति के प्रकरण का समाधान करें। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच कराई गई, तो पता लगा कि यह…
इडियां स्किल्स प्रतियोगिता डीआईटी विश्वविद्यालय में हुआ आयोजीत
देहरादून | कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय इडियां स्किल्स 2018 प्रतियोगिता का डी.आई.टी. विश्वविद्यालय में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन मोबाइल रोवोटिक्स एवं मैकाट्रोनिक्स स्किल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता का उद्घाटन डी0आई0टी यूनिवर्सिटी के कुलपति डा0के0के रैना ने किया। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री रैना ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा, उनमें आज छोटे-छोटे अविष्कार कर आगे चलकर कुछ नया करने का जज्बा पैदा होगा। वल्र्ड स्किल इण्डिया के प्रमुख रंजन ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत सरकार की यह योजना, देश में छुपे…
आँखों में आंसू लिए अपने हक की लड़ाई लड़ रही शीला रावत, जानिए खबर
देहरादून | देहरादून निवासी शीला रावत संयम स्वभाव एवं जरूरतमंद बच्चो के शिक्षा के प्रति गंम्भीर रहने वाली आज अपने उस हक के लिए आवाज उठा रही है जो सात साल से एक संस्था के लिए अपना कर्म दिया पर उनके उस कर्म का ईनाम संस्था द्वारा नौकरी से निकाल के दिया है जी हां यह यह बयान दिया है यूसैक देहरादून में कार्यरत रही शीला रावत ने | विदित हो यूसैक द्वारा बिना कारण बताये, 7 साल से नियमित रूप से कार्य कर रही शीला रावत को अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया। कारण जानने कार्यालय पहुंची तो, गेट…
शहर और गांव हो तो भुयासारी गांव जैसा , जानिए खबर
देहरादून/जौनपुर | एक तरफ शहर का चकाचौध भरा जीवन तो दूसरी तरफ एक गांव ऐसा भी जहाँ 100 साल से चली आ रही है ऐसी परंपराए शराब और मांस खाना है वर्जित। थत्यूड़ से लगभग 5 से 7 किलो मीटर आगे एक गांव है भुयासारी विकासखंड जौनपुर टिहरी गढ़वाल है। यहां आज भी परम्परा गत शराब और मांस खाना है वर्जित है | यदि देश में शहर और गांव “भुयासारी गांव” जैसा हो तो देश की आधी समस्या दूर हो सकती है | सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड देहरादून में कार्यरत सुरेश भट्ट अपने एक यात्रा के दौरान इस…
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन
देहरादून | आज शिल्पा प्रोडक्शन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी पार्क देहरादून से शुरू होकर पथरी भाग ब्लेसिंग फ़ार्म्स में सम्पन हुआ । रैली का शुभ आरंभ एसएसपी निवेदिता कुकरेती व रमेश भट्ट (मुख्यमंत्री मीडिया सहलाकर) द्वारा गया । रैली में 80 बाइक्स थी जिनमे कुछ हार्ली डेविड्सोन, बुलेट थी । विनय गोयल जी ने सभी बाइकर्स को सम्मानित किया । कार्यक्रम का उदयेश नागरिकों को जागरूक करना था । शिल्पा भट्ट बहुगुणा द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित किया गया और उन्होंने कहा कि वह इस तरह के कार्यक्रम…






























