Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



देवभूमि डायलॉग : 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

cm-uk

देहरादून |  गुड गवर्नेंस का महत्वपूर्ण हिस्सा जनता से सीधा संवाद होता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जनसंवाद का कार्यक्रम शुरू किया है।  इसकी पहली कड़ी में 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास में देवभूमि डायलॉग कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री प्रदेशभर से आए करीब 500 युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में कई जानेमाने वक्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है जो विभिन्न विषयों पर युवाओं से रू ब रू होंगे।  पद्म  अनिल जोशी  हिमालय: संभावनाओं का संसार विषय़ पर अपने विचार रखेंगे। हार्क संस्था के डॉ. महेंद्र स्थानीय संसाधनों द्वारा रोजगार की संभावनाएं विषय पर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे। उत्तराखंड के डीजीपी  अनिल रतूड़ी नए उत्तराखंड के निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर अपने विचार युवाओं से साझा करेंगे, वित्त सचिव  अमित नेगी, उत्तराखंड: कल आज और कल विषय पर उत्तराखंड की संभावनाओं और अवसरों की रूपरेखा सामने रखेंगे, पलायन आयोग के उपाध्यक्ष  एस एस नेगी रिवर्स माइग्रेशन: आ अब लौट चलें विषय पर अपने विचार रखकर उत्तराखंड से पलायन की समस्या औऱ रिवर्स माइग्रेशन की मुहिम से हो रहे बदलाव को समझाएंगे। इसी तरह आईटीडीए निदेशक अमित सिन्हा साकार होता डिजीटल उत्तराखंड का सपना विषय पर उत्तराखंड में डिजीटल क्रांति की तस्वीर सामने रखेंगे। इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे उत्तराखंड के 20 युवाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से युवाओं के सामने उत्तम उदाहरण पेश किया है।  कार्यक्रम के सबसे महत्वपूर्ण भाग में मुख्यमंत्री सीधे युवाओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री, युवाओं को ग्रोथ सेंटर से जोड़ने, स्वरोजगार द्वारा आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के नए मौके तलाशने और रिवर्स पलायन रोकने में सहायक बनने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं से चर्चा करेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के विकास के लिए युवाओं के सुझाव व राय सुनेंगे और राज्य के विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा करेंगे। युवाओं द्वारा दिए सुझावों को संबंधित क्षेत्र के अधिकारी नोट करेंगे साथ ही तकनीकी रूप से सवालों के जवाब भी दे सकते हैं। प्रत्येक कार्यक्रम के सुझावों और आउटपुट को कैसे इंप्लीमेंट करें इस पर संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री जी से विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Leave A Comment