Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



थाईलैण्ड यात्रा से राज्य में निवेश वृद्धि प्रबल : सीएम

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी थाईलैण्ड यात्रा काफी उत्साहजनक रही है। थाईलैण्ड के मंत्रिगणों ने भी हमारे प्रयासों को सफल बनाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद से अधिक 300 निवेशक खाद्य एवं प्रसंस्करण से सम्बन्धित संगोष्ठी में शामिल हुए, यही नही पर्यटन से सम्बन्धित योजनाओं में निवेश की सम्भावनाओं से सम्बन्धित संगोष्ठी व इससे सम्बन्धित रोड शो में 102 ट्रवेल एजेन्सियों ने भी प्रतिभाग किया। निवेश सम्बन्धी मुख्य संगोष्ठी में 1100 से अधिक उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि थाईलैण्ड के लोगों में हिमालय के प्रति आकर्षण स्पष्ट नजर आता है। हमारी थाईलैण्ड यात्रा का जो मकसद था वह पूर्णत सफल रहा है। विश्व की नामसीन कम्पनियों, फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में सीपी ग्रुप व होटल के क्षेत्र में माइनर ग्रुप ने निवेश के प्रति उत्सुकता दिखाई है। इसके अलावा पर्यटन से जुड़े कई बड़े लोगों ने भी इस दिशा में पहल की है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इन संगोष्ठियों में प्रदर्शित पर्यटन से सम्बन्धित फिल्म को भी लोगों ने सराहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य धनाट्य पर्यटकों को भी राज्य के प्रति आकर्षित करने का है। इस दिशा में थाईलैण्ड बड़ा सहयोगी बन सकता है। वहां का पर्यटक खर्चीला है। प्रति वर्ष 03 करोड़ पर्यटक हमारे यहां आते है वहीं थाईलैण्ड में 04 करोड़ पर्यटक प्रतिवर्ष आते है जबकि थाईलैण्ड की जनसंख्या 07 करोड़ ही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने वाले पर्यटकों पर हम ध्यान दे रहे है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्बल व आयुर्वेद पर थाईलैण्ड के लोगों का स्वाभाविक लगाव है। हमारा ध्यान सर्विस सेक्टर पर भी ज्यादा है। शीघ्र ही यहां आयोजित होने वाली इन्वेस्टर मीट में वहां के उद्यमियों व निवेशकों को आमंत्रित किया जायेगा तथा उनसे प्राप्त प्रस्तावों पर ध्यान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, उद्योग, आयुष, आयुर्वेद व योग आदि क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाओं को साकार करने में मददगार होते है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सकारात्मक पहल प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत बनाने में कारगार साबित हागी।

Leave A Comment