धर्मान्तरण विरोधी कानून बनाये जाने के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सम्मानित कर जताया आभार
देहरादून | हरिद्वार रोड स्थित वेडिंग प्वाइन्ट में हिन्दु जागरण मंच द्वारा प्रदेश में धर्मान्तरण विरोधी कानून बनाये जाने के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समाज व प्रदेश के व्यापक हित में राज्य में धर्म स्वातंत्र विधेयक लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले भी धर्मान्तरण जैसे विषय पर हमारे महापुरूषों व सन्तों द्वारा चिन्ता जतायी जाती रही है। धर्मान्तरण के बल पर समाज के कमजोर वर्गो पर प्रहार होने से देश कमजोर हुआ है। धर्मान्तरण से समाज…
बाल वनिता आश्रम में बालिकाओं के नवीन छात्रावास भवन का सीएम ने किया शिलान्यास
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तिलक रोड स्थित स्वामी श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में बालिकाओं के नवीन छात्रावास भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण, सेवा और त्याग का भाव मानव समाज के लिए बहुत आवश्यक है। बाल वनिता आश्रम की स्थापना के पीछे स्वामी दयानंद सरस्वती और स्वामी श्रद्धानंद जी जैसे महापुरुषों का योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और बच्चों के पालन-पोषण में उनके नैसर्गिक गुणों को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण बहुत आवश्यक है। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा, पालन-पोषण में…
बच्चों मे वनो के प्रति अपनत्व पैदा करना होगा- मुख्यमंत्री
देहरादून | 10वीं जापान इंटरनेशनल कोआॅपरेशन ऐसोसिएशन (जायका) राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन पर 13 राज्यों के प्रतिनिधियों तथा भारत सरकार के अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जंगलो के संरक्षण व संर्वद्धन में कार्यशाला व प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यशाला में साझा किए गए अनुभव व ज्ञान से विभागीय प्रगति के लिए काम किए जाते है। कार्यशाला के माध्यम से जंगलों की गतिविधियों के संचालन व संरक्षण में सहायता मिलती है। वनों के संरक्षण व भूमि क्षरण के समाधान में वन पंचायतों व जायका की अहम भूमिका – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में…
प्राईवेट स्कूल करे मनमानी, तो करे कंट्रोल रूम में शिकायत
देहरादून | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कुछ ही दिन पूर्व राज्य के सभी सीबीएसई संबद्ध स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को इसी सत्र से लागू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया था। यह फैसला इस लिये लिया गया ताकि गरीब से गरीब विद्यार्थी भी सस्ते दामों पर किताबें खरीद सके और उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम हो सकें। देहरादून एजुकेशन का हब रहा है और प्रदेश में सबसे अधिक स्कूल देहरादून में ही हैं। इसलिए सबसे अधिक शिकायतें भी देहरादून जिले से ही प्राप्त हो रही है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री मोबाइल एप, मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर…
तीन माह में 4257 बार सांसदों का मुफ्त यात्रा : रोडवेज मुख्यालय
रोडवेज मुख्यालय ने पकड़ी हेराफेरी, 90 दिन में 4257 बार सांसदों ने की मुफ्त यात्रा, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि सूबे में महज पांच लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद हैं, महंगी लग्जरी गाड़ियां होने के बावजूद इन आठों ने तीन माह में 660 बार रोडवेज की हल्द्वानी डिपो की बसों में मुफ्त यात्रा की। इतना ही नहीं इन आठों ने इसी अवधि में पर्वतीय डिपो की बसों में 366 बार, रुद्रपुर डिपो की बसों में 302 बार, पिथौरागढ़ की बसों में 288 बार, हरिद्वार के दो डिपो की बसों में 300 बार मुफ्त यात्रा की। मामला यहीं शांत…
स्वाईन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
देहरादून | राज्य में एच1 एन1 इन्फ्लूएन्जा/स्वाईन फ्लू के नये मरीजों की जानकारी आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ.अर्चना श्रीवास्तव द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक उपरान्त मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा जनवरी, 2018 से अब तक 39 संदिग्ध मरीजों के नमूने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संक्रामक रोग नियंत्रण प्रयोगशाला(एनसीडीसी) को जांच हेतु भेजे गये जिसमें 01 मरीज में एच1 एन1 की पुष्टि हुई है और उनकी मृत्यु भी हो चुकी है। ज्ञातव्य है कि विगम दिनों थराली, चमोली के विधायक मगनलाल शाह का देहान्त इन्फ्लूएन्जा ए नामक वाॅयरस से ग्रसित होने…
‘‘ग्रोथ सेन्टर्स’’ के लिए बनेगी नीति
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में ‘‘ग्रोथ सेन्टर्स’’ के लिये एक नीति बनाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि सरकार यह वर्ष रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। रोजगार के अवसर सृजित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेन्टर्स पलायन रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्व समावेशी विकास में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रोथ सेन्टरों द्वारा पहाड़ो में प्रति व्यक्ति आय में सुधार होगा तथा क्षेत्रीय विषमताएं कम होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों…
सीएम ने 18 प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ओ.एन.जी.सी. आॅडिटोरियम में भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद तथा अखिल भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित राज्य प्रगतिशील किसान सम्मेलन में प्रदेश के 18 प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रो.बी.एस.बिष्ट को राज्य कृषि परिषद का चेयरमैन नामित करने के साथ ही परिषद की विवरणिका एवं वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने आई.सी.एफ.ए. तथा ए.आई.एफ.ए. द्वारा प्रगतिशील किसानों को सम्मान देने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे किसानों को खेती से जोड़ने तथा कृषि के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
एनसीईआरटी किताबों की न हो कमी, इसके लिए मुख्यमंत्री ने दिया अधिकारियो को सख्त निर्देश
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि सभी छात्रों एवं अभिभावकों को बुक सेलरों एवं रीटेलर के माध्यम से एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बुक सेलरों को निर्देशित किया जाए कि रिटेलरों को उनकी आवश्यकतानुसार एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए। यदि कोई पाठ्य पुस्तक विक्रेता कम मात्रा में पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए मना करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। एनसीईआरटी की पुस्तकों को छोटे बुक सेलरों को उनकी आवश्यकतानुसार उपलब्ध न कराने एवं जबर्दस्ती स्टाॅक रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही…
हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को गंगा में प्रदूषण पर नोटिस भेजा
हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को गंगा में प्रदूषण पर नोटिस भेजा। हाईकोर्ट ने गंगा में प्रदूषण के मामले में गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने के निर्देश रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त को दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि याचिका को उचित आदेश पारित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ के समक्ष पेश किया जाए। वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार सहित अन्य एजेंसियों को जवाब के लिए नोटिस भी जारी किया है। एकलपीठ ने रजिस्ट्रार जनरल को…






























