Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



तीन माह में 4257 बार सांसदों का मुफ्त यात्रा : रोडवेज मुख्यालय

रोडवेज मुख्यालय ने पकड़ी हेराफेरी, 90 दिन में 4257 बार सांसदों ने की मुफ्त यात्रा, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि सूबे में महज पांच लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद हैं, महंगी लग्जरी गाड़ियां होने के बावजूद इन आठों ने तीन माह में 660 बार रोडवेज की हल्द्वानी डिपो की बसों में मुफ्त यात्रा की। इतना ही नहीं इन आठों ने इसी अवधि में पर्वतीय डिपो की बसों में 366 बार, रुद्रपुर डिपो की बसों में 302 बार, पिथौरागढ़ की बसों में 288 बार, हरिद्वार के दो डिपो की बसों में 300 बार मुफ्त यात्रा की। मामला यहीं शांत नहीं होता, इन्हीं आठ सांसदों ने भवाली डिपो में 124, ग्रामीण में 177, काशीपुर में 111, काठगोदाम के दो डिपो में 376 बार मुफ्त यात्रा का सुख लिया। रोडवेज परिचालकों ने फर्जी टिकट बनाने की पराकाष्ठा में न तो सांसदों की संख्या पर गौर किया, न यात्रा दिनों की। रोडवेज की विशेष श्रेणी में चल रही मुफ्त यात्रा आजकल सवालों के घेरे में है। खुद रोडवेज मुख्यालय ने डिपो से आए आंकड़ों में हेराफेरी पकड़ी है। इनमें तीन श्रेणी की यात्रा संदिग्ध है। सांसदों के साथ ही विधायकों व पूर्व विधायकों द्वारा की गई यात्रएं इनमें शामिल हैं। रोडवेज मुख्यालय ने इसकी जांच शुरू कर दी है। रोडवेज के एक जनवरी 2018 से 31 मार्च तक के आंकड़े तो यही बता रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार टनकपुर डिपो में 365 बार और देहरादून जेएनएनयूआरएम डिपो में 129 बार मुफ्त यात्रा सांसदों ने की है। कुल मिलाकर 90 दिन में आठ सांसदों ने 4257 बार मुफ्त यात्रा की। यह आंकड़े न किसी को हजम हो रहे हैं, न व्यवहारिक तौर पर फिट बैठ रहे हैं। रोडवेज बस में विशेष श्रेणी में कौन यात्रा कर रहा, इसकी सत्यता जांचने का कोई भी मापदंड रोडवेज प्रबंधन के पास नहीं है। जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर इस समय उत्तराखंड रोडवेज में 15 श्रेणियों में मुफ्त यात्रा का प्रावधान है। सर्वाधिक मुफ्त यात्रा छात्राओं-वरिष्ठजनों की है, लेकिन गड़बड़ी हो रही सांसद एवं विधायक श्रेणी में। सांसद व विधायक खुद तो यात्रा करते नहीं, लेकिन चर्चाएं है कि उनके प्रतिनिधियों के द्वारा कईं दफा नियम विरुद्ध जरूर मुफ्त यात्रा का आनंद लिया जा रहा। रोडवेज प्रबंधन को संदेह है कि सांसद, विधायक और पूर्व विधायक की श्रेणी की आड़ में परिचालकों ने बेटिकट यात्रा को बढ़ावा दिया। यात्रियों से किराया वसूलकर उनका टिकट विशेष श्रेणी का बना दिया। ऐसे परिचालकों को चिह्नित किया जा रहा है।

Leave A Comment