Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



टिहरी में विभिन्न योजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास

टिहरी/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  माॅ चन्द्रबदनी मंदिर, देवप्रयाग में पूजा अर्चना कर माॅ चन्द्रबदनी का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने माॅ चन्द्रबदनी मन्दिर तक पहुंच मार्ग को टीन शेड से कवर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वर्षा एवं धूप से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय नैखरी, टिहरी में शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आगामी सत्र से इस महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू कर दी जायेंगी, साथ ही छात्र-छा़त्राओं के लिये स्थापित पुस्तकालय हेतु 700 पुस्तकें उपलब्ध करायी जायेंगी। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के कार्य के साथ-साथ देश-विदेश में घटित हो रही विभिन्न घटनाओं व महत्वपूर्ण जानकारियों के लिये समाचार पत्रों व टीवी चैनलों को नियमित रूप से देखने की भी बात कही।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जामणीखाल, टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनायी है। प्रदेश में किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार की सूचना मिलने पर सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कडी कार्यवाही की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की सूचना कोई भी व्यक्ति राज्य मुख्यालय पर बनाये गये नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नम्बर 1905 पर दर्ज करा सकता है। सरकार समाज के गरीब व असहाय लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने देहरादून से जाखणीधार तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम की सेवा शुरू करने एवं मन्दार-स्यूरी मोटरमार्ग के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापनगर को जोडने वाले डोबरा-चाॅंटी पुल के निर्माण हेतु 86 करोड रूपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने जामणीखाल में 12 करोड 38 लाख 75 हजार की लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें राजकीय पाॅलीटैक्निक भवन हिन्डोलाखाल, राजकीय इण्टर कालेज हिंसरियाखाल, पौडीखाल, लालूडीखाल तथा भल्लेगाव के अतिरिक्त कक्षों, बागवान जामणीखाल मोटरमार्ग के कि.मी. 02 से दन्देली-भडोली मोटरमार्ग का निर्माण तथा पौडीखाल भासों लिंक मोटरमार्ग का निर्माण एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिंसरियाखाल में अनावासीय भवन का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पं.दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजनान्तर्गत 787 कास्तकारों को कुल 03 करोड 10 लाख 14 हजार की धनराशि के ऋण के चैक वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में 1141 नये चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिये 121 नये 108 वाहनों को  अपै्रल माह के अंत तक प्रदेश के उन सभी विकास खण्डों में उपलब्ध करा दिये जायेंगे, जहाॅं पर वाहन खराब हैं या उपलब्ध नही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अस्पतालों में टेलीमेडिसिन व टेलीरेडियोलाॅजी की सुविधा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने यूथ क्लब की 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित ’’उल्लास’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Leave A Comment