त्रिवेंद्र सरकार का एक साल जनता के नाम
देहरादून | उत्तराखण्ड राज्य स्थापना से अब तक जितने भी मुख्यमंत्री अपनी कार्यशैली से जनता के हित को लेकर योजनाओ को जमीनी माला पिरोया है उसमे अपने एक साल के कार्यकाल में त्रिवेंद्र सिंह रावत शीर्ष की श्रेणी में आते है | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक साल के कार्यकाल की बात करे तो सबसे पहले अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर से अब तक जिस तरह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता के लिए मदद के हाथ बढाये है वह अब तक के मुख्यमंत्रीयो से अलग ही रहा है हा जी हम बात कर रहे है उस कई वाक्या…
एनसीईआरटी किताबों को लेकर किसी भी सूरत में समझौता नहीं : अरविंद पांडेय
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि एनसीईआरटी किताबों को लेकर किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। आम जनता के हित में लिए गए इस फैसले को सख्ती से लागू किया जाएगा। अलबत्ता, निजी स्कूल संचालक अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष रख सकते हैं। उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी स्पष्ट किया कि निजी स्कूल प्रबंधकों की सिर्फ जायज बातों को ही सुना जाएगा। राज्य के गैर सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने को लेकर स्कूल संचालकों के दबाव को मानने को सरकार तैयार नहीं है। राज्य में सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध गैर…
घरों से उतरे सौ वाॅट के बल्ब, 28 गांव एलईडी बल्ब से जगमगाये, जानिए ख़बर
देहरादून। सामाजिक वैज्ञानिक संस्था सोसाइटी आॅफ पोल्यूशन एण्ड इन्वायरमेंटल कन्जरवेशन साइंटिस्ट (स्पेक्स) देहरादून तथा हीरो मोटोकाॅर्प लिमिटेड के संयुक्त प्रयास ने ऊर्जा संरक्षण एवं स्वरोजगार के दृष्टिकोण से उत्तराखण्ड राज्य के 28 गावों को विकसित किया है। राज्य के 28 गांवों के घरों से सौ वाॅट के आॅरमन बल्ब उतार कर एलईडी बल्ब लगाये गये है। यहां हिन्दी भवन में पत्रकारों से बातचीत में सामाजिक वैज्ञानिक संस्था सोसाइटी आॅफ पोल्यूशन एण्ड इन्वायरमेंटल कन्जरवेशन साइंटिस्ट (स्पेक्स) के सचिव डा. बृजमोहन शर्मा ने कहा कि (स्पेक्स) देहरादून तथा हीरो मोटोकाॅर्प लिमिटेड के संयुक्त प्रयास ने ऊर्जा संरक्षण एवं स्वरोजगार के दृष्टिकोण से…
“देवभूमि डायलाॅग” माध्यम से जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे मुख्यमंत्री
देहरादून | जिस तरह से अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने ‘‘आपकी राय आपका बजट’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न भागों में सीधा जन संवाद किया और अधिकाधिक लोगों के कई सुझावों को बजट में शामिल किया। इस सफल जनसंवाद जनसेवा के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अप्रैल माह से नियमित रूप से ‘‘देवभूमि डायलाॅग’’ नाम से जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र जनता से सीधे जुड़कर उनके सुझावों और फीडबैक के आधार पर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने के पक्षधर…
सीएम वार्ता के उपरांत मेडिकल संस्थानों ने फीस वृद्धि का निर्णय लिया वापस
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के निजी मेडिकल संस्थानों से हुई वार्ता के बाद उनके द्वारा फीस वृद्धि का निर्णय वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी मेडिकल संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में उनसे भेंट कर अवगत कराया था कि उन्हें संस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं आदि के विकास के लिये बड़ी धनराशि व्यय करनी पडती है। इसके लिये उनके द्वारा मेडिकल छात्रों की फीस में वृद्धि का अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल संस्थानों द्वारा फीस में कई गुना…
सीएम ने सड़क हादसे में गंभीर घायल छात्रा के इलाज के लिए दिए 2.5 लाख
देहरादून | सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हरिद्वार की छात्रा के इलाज के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम विवेकाधीन कोष से 2.5 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर की है। जिला हरिद्वार के तहसील लक्सर के ग्राम बुढाखेड़ा मीमला की गुरमीत कौर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पत्र के जरिए अपनी पुत्री गुरप्रीत कौर के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने और इलाज पर अत्याधिक राशि खर्च होने पर आर्थिक सहायता का अनुरोध किया था। गुरमीत कौर ने बताया कि उनकी पुत्री गुरप्रीत कौर हरिओम सरस्वती कालेज धनौरी जिला हरिद्वार से परीक्षा देकर लौट…
प्रदेश में नही खोलेंगे स्कूल : स्कूल प्रबन्धक
देहरादून | स्कूल प्रबंधकों का फैसला है कि जब तक सरकार उनकी चार मांगे नहीं मानेगी, वह स्कूल नहीं खोलेंगे। प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब सभी स्कूलों की एसोसिएशनों के अलावा कई अभिभावक संगठन भी सरकार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। सरकार की मुखालफत के फैसले के तहत, बृहस्पतिवार को 700 स्कूलों के करीब 3000 संचालक, प्रिंसिपल, निदेशक और अभिभावकों ने गांधी पार्क पर धरना-प्रदर्शन किया। केवल एनसीईआरटी किताबें पढ़ाने जैसे चार सरकारी आदेशों के खिलाफ उत्तराखंड के सीबीएसई स्कूल बृहस्पतिवार से अनिश्चत काल तक के लिए बंद रहेंगे। सीबीएसई स्कूल प्रबंधकों में नाराजगी इस बात…
भगवान महावीर समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी शिक्षा : मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महावीर जयन्ती की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। महावीर जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सबको समान नजर से देखने वाले भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। भगवान महावीर ने अहिंसा को ही परम् धर्म माना और समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर को वर्धमान भी कहा जाता है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के विषय में लोगों को ज्ञान दिया। भगवान महावीर ने…
दो अप्रैल को दलित संगठनों ने किया दून बंद का ऐलान
देहरादून। अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर किसी भी प्रकार के अत्याचार में सीधे गिरफ्तारी नहीं किए जाने के फैसले के विरूद्ध दलित समाज के लोगों ने एक सुर में दो अप्रैल को देश बंद के आह्वान को समर्थन देते हुए दून बंद का ऐलान किया है। इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के लोगों की एक बैठक सहस्त्रधारा रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जनसेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीएसपी जगराम सिंह ने की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने…
बेरोजगारों का बुद्धि शुद्धि यज्ञ
देहरादून। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरे जाने व रोजगार प्रदान किये जाने की मांग को लेकर बेरोजगारों ने अनिश्चिितकालीन धरने को जारी रखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार बेरोजगारों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जायेगा। वहीं, बेरोजगारों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ भी किया। यहां बेरोजगार संघ के बैनर तले बेरोजगार धरना स्थल पर इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने रोजगार प्रदान किये जाने की मांग को लेकर बेरोजगारों ने अनिश्चिितकालीन धरना आरंभ कर दिया है। कहा कि…






























