Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



“देवभूमि डायलाॅग” माध्यम से जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे मुख्यमंत्री

trivendra-singh-rawat

देहरादून |  जिस तरह से अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने ‘‘आपकी राय आपका बजट’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न भागों में सीधा जन संवाद किया और अधिकाधिक लोगों के कई सुझावों को बजट में शामिल किया।  इस सफल जनसंवाद जनसेवा के बाद  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अप्रैल माह से नियमित रूप से ‘‘देवभूमि डायलाॅग’’ नाम से जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार  रमेश भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र जनता से सीधे जुड़कर उनके सुझावों और फीडबैक के आधार पर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने के पक्षधर है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने ‘‘आपकी राय आपका बजट’’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न भागों में सीधा जन संवाद किया और लोगों के कई सुझावों को बजट में शामिल किया। देवभूमि डायलाॅग की जानकारी देते हुए भट्ट ने बताया कि देवभूमि उत्तराखण्ड के विभिन्न वर्ग के लोगों से सीधा संवाद कायम करने के लिए देवभूमि डायलाॅग की परिकल्पना की गई है। जनता से सीधा संवाद गुड गवर्नेस का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसमें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के साथ  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हर महीने सीधा संवाद करेंगे। उनके सुझाव सुनेंगे और उन पर विचार करेंगे। देवभूमि डायलाॅग में ऐसे विषय तय किये जाएगें जिससे समाज के हर वर्ग के लोगों को उनके सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखने का मौका मिल सकेगा। इस कड़ी में राज्य के ऐसे युवाओं को एक मंच पर लाकर शुरूआत की जाएगी जो युवा अपने राज्य के लिए लीक से हटकर कुछ कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर कोई जैविक खेती में नए प्रयोगों से मुकाम हासिल कर रहा है, कोई शिक्षा की अलख जगा रहा है, कोई पर्यटन संवार रहा है। शुरूआती कड़ी में राज्यभर के 500 युवा जुटेंगे जो समाज में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। इसके बाद किसानों, काश्तकारो, स्टार्ट अप शुरू करने वालों, डाॅक्टरों, महिला स्वयं सहायता समूहों, छात्रों, एंटर प्रेन्योर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, व्यापारियों, स्किल डेवलेपमेंट से संबंधित लोगों, सांस्कृतिक क्षेत्र लोगों, संत समाज के साथ-साथ अलग-अलग महीनों में देवभूमि में डायलाॅग किया किया जाएगा। आयोजन स्थलों के सम्बन्ध में देवभूमि डायलाॅग के लिए विषय की महता के अनुसार अलग-अलग क्षेत्र चुने जाएगे। मसलन किसानों के लिए रूद्रपुर या काशीपुर ज्यादा मुफीद रहेगा। इसी तरह संत समाज से संवाद के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश को चुना जाएगा। सांस्कृतिक क्षेत्र का संवाद अल्मोड़ा या पौड़ी में आयोजित किया जाएगा।  देवभूमि डायलाॅग कार्यक्रम के दौरान संबंधित क्षेत्र के अधिकारी द्वारा उस क्षेत्र की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री जी उस विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के मंत्रियों की भागीदारी भी होगी।  कार्यक्रम में सवाल जवाब का दौर भी होगा।  संबंधित क्षेत्र के लोगों द्वारा दिए गए सुझावों को संबंधित अधिकारी नोट करेंगे साथ ही तकनीकी रूप से सवालों के जवाब भी देंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के सुझावों और आउटपुट को कैसे इंप्लीमेंट करें इस पर संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री से विचार विमर्श करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा पूर्व में ‘‘आपकी राय आपका बजट’’ के तहत बजट से पूर्व राज्य के किसानों, महिलाओं, युवाओं, आदि से बजट पर चर्चा की गई तथा जनता के सुझाव लिए गए। मुख्यमंत्री ने विडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए राज्य के स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों से भी सीधा संवाद किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री समय-समय पर जनता के विभिन्न वर्गो से नियमित संवाद करते रहे है ताकि नीति निर्माण व क्रियान्वयन में आमजन की सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियो व योजनाओं पर जनता का फीडबैक व रचनात्मक सुझाव प्राप्त किए जाएंगे |

Leave A Comment