25 दिसम्बर तक चलेगी राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी
देहरादून | परेड ग्रांउड में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 25 दिसंबर तक चलेगी। मेला अधिकारी बीएस खत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य एक ही मंच पर समस्त खादी सामग्री उपस्थित कराने का है, जिससे उत्तराखण्डवासी एवं देहरादूनवासी खादी से बने सामग्री का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिले एवं भारत के विभिन्न राज्यों से आये खादी प्रोडेक्टों के स्टाॅल लगाये गये हैं। प्रदर्शनी में लगभग 200 स्टाॅल लगाये गये हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया। राष्ट्रीय खादी एवं…
जमी मंदाकिनी और सरस्वती नदियां , जानिये खबर
रुद्रप्रयाग | केदारनाथ में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लगातार केदारनाथ के तापमान में कमी आ रही है। रात्रि के समय तो केदारनाथ में तापमान -12 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। यही नहीं केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे लोक निर्माण विभाग के कुछ मजदूर हाथ खड़े करके केदारनाथ से भाग गये हैं। केदारनाथ में बर्फबारी कहर ढ़ा रही है। केदारनाथ में हुई तीन फीट बर्फबारी से केदारनाथ में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य बंद हो गये हैं। साथ ही केदारनाथ में हाडकपाती ठंड पड़ रही है। जिस कारण केदारनाथ में कार्य कर…
मैं एक फकीर हूॅं, लेकिन…..
देहरादून। जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश का अभिसूचना एवं सुरक्षा तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है। आलम यह है कि प्रदेश में माफिया तंत्र एवं सरकार के फर्जीवाड़े के खिलाफ लड़ने वाले नेताओं/समाजसेवियों एवं प्रदेश हित के बारे में अभिसूचना /पुलिस/प्रशासन झूठी रिपोर्ट घर बैठकर ही तैयार कर उनके हकों पर डाका डाल रहा है। यहां ईसी रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री नेगी ने कहा कि विभाग की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि मेरी सुरक्षा/जीवन के खतरे के बारे…
अफसर फार्म और फार्मर तक पहुंचे : सीएम
देहरादून | किसानों की आय दोगुनी करने संबन्धी कार्यशाला के आयोजन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तय समयसीमा के भीतर जनपद, ब्लाॅक और न्याय पंचायत स्तर तक भी ऐसी गोष्ठियां आयोजित की जाय। कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारी किसानों के साथ प्रतिमाह मीटिंग करें। ‘‘आॅफिस में बैठकर नही, खेतों तक जाकर खेती होगी। अफसर फार्म और फार्मर तक पहुंचें’’ मुख्यमंत्री ने कहा। मुख्यमंत्री ने नई तकनीकि को बढ़ावा देने के लिये विश्वविद्यालयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ‘‘प्रयोग और शोध की जिम्मेदारी हमारे विश्वविद्यालयों की है’’ मुख्यमंत्री ने कहा। ऐसे निजी उच्च…
सिडकुल में अनियमिताओं को लेकर जांच कमेटी बनी
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि सिडकुल में अनियमिताओं की व्यापक जांच के लिये मुख्य सचिव को जांच कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरों टालरेंसे की नीति पर चल रही है और किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का समूल नाश किया जायेगा। जांच में दोषी पाये गये अधिकारियों और व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। खबरे और भी …. आर्गेनिक खेती को बढावा दें : सीएम देहरादून | मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में दस विकासखण्डों…
बड़े परदे पर पुनः जीवित हो उठेंगे सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह, जानिये खबर
देहरादून। सैवन कलर्स मोशन जो सागा म्यूजिक एवम् यूनिसिस इन्फोसोल्युश्न्स के साथ फिल्म रिलीज करने जा रहा है अपनी फिल्म सूबेदार जोगिन्दर सिंह की पहली लुक स यह देश की पहली ऐसी जीवनी हैं जो किसी परम वीर चक्र विजेता पर बनी है एवम् पंजाबी के अलावा तीन भाषाओंय हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज होगी स यह फिल्म बहु-अदाकार फिल्म है, इस आज के जमाने के नए अदाकारों के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे गिप्पी ग्रेवाल, गुग्गु गिल, कुलविंदर बिल्ला, अदिति शर्मा, राजवीर जवंदा, रोशन प्रिंस, करमजीत अनमोल, सरदार सोही स इस फिल्म की रिलीज 2018 ग्रीष्म ऋतु…
खादी मात्र कपड़ा ही नही बल्कि एक विचारधारा भी है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित हो रही राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि खादी मात्र कपड़ा ही नही बल्कि एक विचारधारा भी है। खादी, वस्त्रों की आवश्यकता की पूर्ति तो करती ही है, रोजगार का भी माध्यम है। लाखों लोग खादी से रोजगार प्राप्त कर रहे है। खादी को बढ़ावा देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ’’खादी फाॅर नेशन, खादी फाॅर फैशन’’ का नारा दिया है। खादी आज फैशन में भी आगे है। खादी को फैशन डिजाइन के क्षेत्र में बढ़ावा देने…
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिव्यांग खिलाडियों का बढ़ाया हौसला
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जयपुर में आयोजित हो रहे पैरालम्पिक बालीबाॅल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांग खिलाडियों के दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा दल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। वही जैन धर्मधाला में आयोजित प्रेस वार्ता में पैरालम्पिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव प्रेम कुमार ने कहा की प्रतियोगिता में राज्य की महिला महिला वर्ग की टीम पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगी | उन्होंने बताया की पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया व् पैरालम्पिक वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर , राजस्थान में 15 एवं 17 दिसम्बर तक राष्ट्रीय सिटिंग…
जड़ी-बूटी एवं चाय के कृषिकरण से रोका जाएगा पलायन
देहरादून | राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन रोकने एवं निवेशकों को आकर्षित करने हेतु जड़ी-बूटी एवं चाय के कृषिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के किसानों के अतिरिक्त बाहरी क्षेत्रों से भी निवेश आकर्षित किये जाने के मुख्य उद्देश्य से उत्तराखण्ड राज्य में को-आॅपरेटिव फार्मिंग, कांट्रेक्ट फार्मिंग एवं लीज फार्मिंग पर विचार किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सचिव उद्यान एवं रेशम डी.सेंथिल पाण्डियन ने बताया कि इस हेतु कार्ययोजना बनाने तथा नीति निर्धारित किये जाने के लिए ’विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया गया है। ’विशेषज्ञ समिति’ में अपर सचिव, उद्यान को अध्यक्ष नामित किया गया…
अनशन आंदोलनकारियों को उठाये जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन
देहरादून। गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर अनशनरत आंदोलनकारियों को पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में उठाये जाने के विरोध में उत्तराखंड महिला मंच एवं स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा, इस दौरान जिलाधिकारी के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। यहां उत्तराखंड महिला मंच की प्रदेश संयोजक कमला पंत के नेतृत्व में आंदोलनकारी जिलाधिकारी कार्यालय में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर अनशनरत…






























